Skip to main content

Devnarayan ji, the deity of Gurjars गुर्जरों के आराध्य लोक देवता देवनारायण जी

लोक देवता देवनारायण जी या देवजी Rajasthan Study-

राजस्थान के लोकदेवता : देवनारायण जी Rajasthan ke Lokdevata devnarayan ji

देवजी का जन्म -

राजस्थान के लोक देवता देवनारायण जी Rajasthan ke Lokdewata devnarayan ji का जन्म सन् 1243 के लगभग माघ शुक्ला छठ को बगड़ावत महाभारत के नायक पिता गुर्जर वीर भोजा (सवाई भोज) और माता साडू देवी खटाणी के घर मालासेरी की डूंगरी, आसीन्द (भीलवाड़ा) में हुआ था। इनका जन्म का नाम उदयसिंह (ऊदल जी) था। पिता भोजा इनके जन्म से पूर्व ही भिनाय के शासक से युद्ध करते हुए अपने 23 भाइयों सहित मारे गए थे। भिनाय के शासक से इनकी रक्षा करने के लिए इनकी माता इन्हें अपने पीहर मालवा लेकर चली गई, वहीं ननिहाल में इनकी परवरिश हुई। इन तथ्यों की पुष्टि 'मारवाड़ राज की पर्दुशमारी रिपोर्ट' तथा बीकानेर संग्रहालय में संरक्षित ग्रंथ 'अथ वात देवजी बगड़ावत री' से होती है।

बड़े होकर देवजी गायों की रक्षा करने तथा अपने पूर्वजों की मौत का प्रतिशोध लेने भिनाय गए। वहाँ उनका भिनाय के शासक से भयंकर संघर्ष हुआ। इस युद्ध में उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया एवं गायों की रक्षा की। इसके बाद भी उन्होंने कई चमत्कार किए। उनका संपूर्ण जीवन शौर्य, वीरता एवं लोक कल्याण से पूर्ण रहा, जिससे लोकमानस में उनके प्रति श्रद्धा और मान सम्मान बढ़ा। भिनाय विजय से लौटते समय धार के राजा की पुत्री पीपल दे को उन्होंने बीमार देखा तथा अपने आयुर्वेद के ज्ञान से उसे ठीक कर दिया और उससे विवाह कर लिया। यह भी माना जाता है कि देवजी ने एक नागकन्या
एक दैत्यकन्या से भी विवाह किया था। 

देवनारायण जी ने ब्यावर के पास मसूदा से छः किलोमीटर दूर देवमाली गाँव में भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को अपनी देह त्यागी। इसी कारण भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को यहाँ प्रतिवर्ष एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।
Rajasthan ke Lokdevta devnarayan ji

इनका मुख्य पूजा स्थल भीलवाड़ा जिले के आसीन्द में है जहाँ इनकी जन्म तिथि माघ शुक्ला छठ एवं भाद्रपद शुक्ला सप्तमी को खीर और चूरमा का प्रसाद चढ़ा कर पूजा की जाती है।
इनके प्रमुख भक्त गुर्जर जाति के लोग हैं जो मुख्यतः दूध का व्यवसाय करते हैं। गुर्जर समाज के लोग उक्त दोनों तिथियों को दूध नहीं जमाते हैं। ये लोग 'देवनारायण की फड़' और बगड़ावतो से संबद्ध लोक काव्य 'बगड़ावत महाभारत' का पाठ व गायन कर इस लोक देवता का यशोगान करते हैं। 

देवनारायण की फड़ गुर्जर भोपों द्वारा गाई जाती है। 'बगड़ावत महाभारत' के बारे में कहा जाता है कि इस काव्य को हर रात तीन प्रहर गाने पर यह 6 महीने में पूरी होती है। इनके बारे में 'देवजी री बात और ख्यात' ग्रंथ भी प्रसिद्ध है।

आसीन्द और देवमाली के अतिरिक्त इनका प्रसिद्ध एवं विशाल 'देवरा या देवालय' टौंक जिले की निवाई तहसील में वनस्थली विद्यापीठ से 8 किमी दूर जोधपुरिया गाँव में है। इस मंदिर में देशी घी की अखंड ज्योति जलती रहती है। 


Rajasthan ke Lokdevta devnarayan ji देवनारायण के बारे में मुख्य स्मरणीय तथ्य-

जन्म - गौठा दडावता, आसीन्द (भीलवाड़ा)

पिता का नाम - सवाई भोज

माता का नाम - साढू देवी 

वंश का नाम - बगडावत (नागवंशीय गुर्जर)

वास्तविक नाम - उदयसिंह (उदल जी)
पत्नी - धार नरेश जयसिंह की पुत्री पीपलदे 

मुख्य मंदिर - गौठ दडावता, आसीन्द, भीलवाड़ा
अन्य मंदिर - 

  • देवमाली (ब्यावर के पास अजमेर जिले में), 

  • देवधाम-जोधपुरिया (निवाई, जिला टोंक), 

  • देव डूंगरी पहाड़ (चित्तौड़)


मेला - इनका मेला भाद्रपद शुक्ल छठ व सप्तमी को लगता है। मेले से संबंध्ति रोचक तथ्य यह है कि इस दिन गुर्जर जाति के लोग दूध नहीं बेचते है। 

मंदिरों से संबंधित मुख्य आकर्षण- देवनारायण जी के मंदिरों से संबंधित मुख्य आकर्षण यह है कि देवरों मे उनकी प्रतिमा के स्थान पर ईटों की पूजा की जाती है।
घोड़े का नाम- लीलागर

अवतार-  देवनारायण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।  

डाक टिकट- भारत सरकार ने देवनारायण की फड़ पर 2 सितम्बर, 1992 में पहला डाक टिकट जारी किया था तथा इसके बाद देवनारायण जी पर 3 सितम्बर, 2011 को पांच रू. का अन्य डाक टिकट जारी किया था। 

सवाई भोज का मंदिर- आसींद (भीलवाड़ा) स्थित यह मंदिर गुर्जरों का तीर्थ स्थल है। मंदिर में नीम के पतों का प्रसाद चढाया जाता है। देवजी का मूल ‘देवरा’ आसीद के पास गोंठा दड़ावत में।

संतानें- बाला व बाली इनकी संतानें थी। 

देह त्याग- देवमाली (ब्यावर) में देह त्याग किया था। देवनारायण जी 31 वर्ष के थे जब उनका देहवसान हो गया था । कुछ लोगों का कहना है कि भाद्रपद की शुल्क पक्ष की सप्तमी के दिन देवनारायणजी ने अपना देह त्याग किया था,  बैकुंठ वासी बने थे।

देवनारायण की फड़  - देवनारायण जी की फड़ का वाचन गुर्जर जाति के भोपो के द्वारा किया जाता है। फड़ वाचन करते समय जंतर वाद्य यंत्र काम में लिया जाता है, जो एक तत् वाद्य यंत्र है। देवनारायण जी की फड़ में 335 गीत है, जिनका लगभग 1200 पृष्ट में संग्रह किया गया है एवं लगभग 15000 पंक्तियाँ है। ये गीत परम्परागत भोपाओं को कंठस्थ याद रहते है।

देवनारायण भगवान का गोत्र क्या है

सवाईभोज गुर्जर समाज की चौहान गोत्र के थे

Rajasthan ke Lokdevta devnarayan ji 

राजस्थान में देवरों में 'आखा पाती' लेने की परंपरा-

राजस्थान में देवरों ('देवरा या देवालय') में लोक देवताओं के समक्ष किसी मन्नत के संबंध में 'आखा पाती' लेने की परंपरा है। इस परंपरा में प्रतिमा के सामने 'घोड़ले' (वह व्यक्ति जिसमें देवता का आवेश या भाव आता है) द्वारा गेहूँ या जौ के आखे (अन्न कण) लिए जाते हैं। ये ''आखे'' एकी या विषम संख्या में आने पर शुभ माना जाता है। इसे देवता द्वारा आखा देना कहते हैं। देवता के श्रृंगार को पुष्पों और पेड़ों की पत्तियों से किया जाता है जिसे पाती कहते है। पाती की मांगने की क्रिया में याचक भक्त द्वारा एक पात्र जैसे थाली, को देव प्रतिमा के समक्ष रख कर देवता से अपनी किसी मन्नत को पूरा करने के लिए प्रार्थना करके पाती माँगता है। जब देवता के समक्ष रखे पात्र में पत्ते उड़ कर सामने रखे पात्र जैसे थाली आदि में गिर जाते हैं तो इसे देवता द्वारा पाती देना कहते हैं।
 

देवनारायण भगवान के अन्य नाम

  • ११वीं कला का असवार
  • लीला घोडा का असवार
  • त्रिलोकी का नाथ
  • देवजी
  • देव महाराज
  • देव धणी
  • साडू माता का लाल
  • उधा जी
  • जय देवनारायण
  • राजा सवाई भोज गुर्जर का लाल
 

Comments

  1. Nice h prantu bhi bi kucch baki h

    ReplyDelete
    Replies
    1. क्या बाकी है जी , बताएं .. प्रयास किया जायेगा...

      Delete
    2. क्या बाकी है जी. कृपया बताईए. देने का प्रयास किया जायेगा ..

      Delete
  2. Replies
    1. आपका बहुत बहुत धन्यवाद व आभार ...

      Delete
  3. Aapne bahut achhi post likhi hai
    https://marudhar1.blogspot.com/

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका बहुत बहुत धन्यवाद व आभार ...

      Delete
  4. इतने अच्छे से तो किताबो में भी नही दे रखा tnxxx

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...