Skip to main content

राजस्थान के लीला नाट्य

अवतारी महापुरुषों के स्वरूप धारण कर उनके जीवन चरित्र का अभिनय मंचन ही लीला नाट्य कहलाता है। इनमें राम और कृष्ण की जीवन से संबंधित लीलाओं के ही विभिन्न रूप मिलते हैं।

1. राम लीला -

इसमें तुलसीकृत रामचरित मानस, कथा वाचक राधेश्याम की रामरामायण तथा केशव की रामचंद्रिका पर आधारित रामलीलाएं प्रमुखत: खेली जाती है।

प्रमुख रामलीलाएं -

>भरतपुर की रामलीला

>कोटा के पाटूंदा गाँव की रामलीला - हाड़ौती के प्रभाव वाली।

>कामां तहसील के जुरहरा की प्रसिद्ध रामलीला -
जुरहरा की रामलीला में पंडित शोभाराम की लिखी लावणीयां बड़ी लोकप्रिय है। यह पूरा गाँव ही रामलीला की पावन स्थली है।
अलवर के हिन्दी के प्राध्यापक डॉ जीवन सिंह के ठाकुर घराने द्वारा संरक्षित है। वो स्वयं भी रावण का बहुत अच्छा अभिनय करते हैं।

>बिसाऊ की रामलीला - मूकाभिनय और मुखौटों के लिए प्रसिद्ध। राम, चारों भाई व अन्य पात्र मुखौटे पहनते हैं।

>अटरू की धनुषलीला - इसमें धनुष राम द्वारा नहीं तोड़ा जाता है बल्कि विवाह योग्य युवकों द्वारा तोड़ा जाता है। मान्यता है कि इसके पश्चात इनका विवाह शीघ्र हो जाता है।

>माँगरोल की ढाई कड़ी की रामलीला -
लगभग ढाई सौ वर्ष पुरानी इस रामलीला में अयोध्या जनकपुरी व लंका के तीन अलग अलग नगर बनाए जाते हैं।

2. रासलीला -

कृष्ण की लीलाओं पर आधारित रासलीला सर्वाधिक प्रचलन ब्रज क्षेत्र में है। राजस्थान का भरतपुर जिला ब्रज क्षेत्र में होते के कारण यहाँ रासलीलाओं के आयोजन सर्वाधिक होते हैं। इस क्षेत्र में फाल्गुन फाल्गुन व श्रावण माह में राधा और कृष्ण के रूप बने कलाकारों की लोग श्रद्धा पूर्वक पूजा कर आरती करते हैं। भरतपुर जिले के कामाँ या कामवन और डीग का काफी क्षेत्र ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा के अंतर्गत आता है जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के संग रास नृत्य और अनेक लीलाएं की थी। रासलीला के आयोजन में मंच की आवश्यकता नहीं होता है लेकिन कहीं कहीं छोटे या बड़े मंच बना कर भी इसे किया जाता है। राधा वल्लभ साहित्य के अनुसार भरतपुर में रासलीला चार सौ पाँच सौ वर्ष पुरानी है।

प्रमुख रासलीला मंडल -
* मोहन दास रास मंडल
*किशोर दास रास मंडल
* पंडित हर गोविन्द स्वामी रास मंडल
* पं रामस्वरूप स्वामी रास मंडल
रासलीला की विशेषताएँ -
(i) रासलीला का प्रारंभ राधाकृष्ण व गोपियों की झाँकी से होता है। रास मंडल के स्वामीजी और अन्य लोग उनकी वंदना आरती करके उनसे रासलीला में भाग लेने की प्रार्थना करते हैं। इसके बाद राधाकृष्ण मंच से उतर कर नृत्य करते हैं और अन्य कलाकार गायन वादन करते हैं। फिर सामूहिक नृत्य होता है।
(ii) इसमें कृष्ण की अलग अलग लीलाओं का अलग अलग दिन होता है। जिनमें छोटे छोटे लड़कों द्वारा ही स्त्री पुरुष दोनों का अभिनय किया जाता है।
(iii) इसमें किसी औपचारिक मंच की आवश्यकता नहीं होती है। खुले स्थान पर कतिपय चौकियां कुर्सीयां या तख्त डाल कर राधाकृष्ण के आसन बना दिए जाते हैं।
(iv) अभिनय क्रम में रंगसज्जा, दृश्य उपक्रमों की आवश्यकता नहीं होती है। मेकअप और दृश्य परिवर्तन के लिए छोटे पर्दे का उपयोग किया जाता है। पात्र ही गायन करते हुए दृश्य परिवर्तन की सूचना देते हैं।
(v) भरतपुर धौलपुर की रासलीला पर ब्रज का पूर्ण प्रभाव है। रासलीला ब्रज भाषा में होती है।
(vi) इसके प्रमुख कलाकारों में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पं राम स्वरूप और उप्र संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत पं हरगोविन्द है। इसके अलावा माधुरीदास, युगलदास, हरिनाथ आदि के महान रास कलाकार होने का उल्लेख मिलता है।

3. मेवाड़ का रासधारी खयाल -

लोक कलाविद् डॉ महेन्द्र भानावत के अनुसार यह भी मूलतः रामलीला ही है। परन्तु कालांतर में इस लोकनाट्य में अनेक और कथाएँ रामलीला के साथ साथ कृष्णलीला, हरिशचन्द्र नागजी व मोरध्वज की भी जुड़ गई।
सबसे पहला रासधारी नाटक लगभग ८० वर्ष पहले मेवाड़ के मोतीलाल जाट द्वारा लिखा गया। रासधारियों की लोक नृत्य नाट्य शैली ख्याल एवं अन्य लोक नाट्यों से सर्वथा भिन्न है। यह विशिष्ट शैली उदयपुर तथा आस-पड़ोस के क्षेत्रों में भी आज भी प्रचलित है। इसके मुख्य रसिया 'बैरागी साधु' जाति के लोग है। रासधारी कलाकारों को रसिया कहा जाता है। मूल रुप में "रासधारी" लोक नृत्य नाटिका ही थी, जिसमें रसियों के अलावा सभी उपस्थित जन प्रसन्नतापूर्वक भाग लेते थे। परन्तु धीरे-धीरे यह खास पेशे के लोगों की धरोहर हो गया। जिन्होंने इसे अपनी जीविका निर्वाह का आधार बना लिया और इन्हीं लोगों ने व्यवसायिक आय का साधन बनाने के लिए अपनी मण्डलियाँ तथा समूह बना लिए।
अन्य लोक नृत्य नाटिकाओं से रासधारी विद्या अनेक दृष्टियों से भिन्न है। सबसे मुख्य बात तो यह है कि इसमें किसी अखाड़े या मंच के निर्माण की जरुरत नहीं होती। गाँव के चौराहों पर रासधारी नाटक देखने को मिलते हैं। लोग सैकड़ों की भीड़ में देखने के लिए इकट्ठे होते हैं। गीत प्राय: अनलिखे होते हैं और रसियों को मौखिक याद होते हैं। नृत्य व गीत गाते हुए सारी कथा व्याख्यान कर दी जाती है। गाँव के लोग इस नृत्य नाटिका को मुफ्त में देखते हैं। ग्रामीण समाज ही इनके रहने, खाने-पीने आदि की व्यवस्था करता है व पारिश्रमिक भी देता है।

4. वागड़ का रासमंडल
डूंगरपुर के बेणेश्वर के प्रसिद्ध संत मावजी द्वारा साद लोगों अर्थात बुनकरों को कृष्ण की लीला रचाने के लिए मुकुट और घाघरा पहनाया था। यहाँ मावजी को कृष्ण का अवतार माना जाता है। इस रास में कृष्ण घाघरा पहनते हैं। सभी पात्र घुंघरू बाँधते हैं और दोहे व साखियों के साथ नाचते हैं। आदिवासियों के कुंभ के नाम से प्रसिद्ध बेणेश्वर के मेले में यह रास विशेषकर आयोजित होती है। लोग मनौती पूर्ण होने पर भी रास का आयोजन कराते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...