Skip to main content

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण जानकारी

मिटिगेटिंग पॉवर्टी इन वेस्टर्न राजस्थान (mpower) योजना -

इसके तहत पश्चिमी राजस्थान में गरीबी उन्मूलन के लिए 415 करोड़ रुपयों की लागत से जोधपुर संभाग के
6 जिलों की 6 पंचायत समितियों में '' मिटिगेटिंग पॉवर्टी इन वेस्टर्न राजस्थान '' (mpower) योजना राज्य सरकार द्वारा चालू की गई।

बांदरसिंदरी -

किशनगढ़ ( अजमेर ) में केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय अस्थाई तौर पर प्रारम्भ कर दिया गया है तथा इस हेतु बांदरसिंदरी ( किशनगढ़ ) में भूमि का आवंटन किया जा चुका है।

उदयपुर का बलीचा गाँव-

भारत सरकार खोले जाने वाली उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों में से एक आई आई एम -
Indian Institute of Management , उदयपुर के लिए उदयपुर के बलीचा ग्राम में भूमि आवंटन किया जा चुका है तथा कार्य प्रगति पर है। पूर्ण परिसर बनने तक फिलहाल इस संस्थान को सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट कैम्पस में संचालित करने का निर्णय हुआ है।

ग्राम पंचायत विद्युत वितरण योजना -

इस योजना के अंतर्गत हर ग्राम पंचायत के लिए अब अलग से
11 केवी फीडर लगाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को गुणवत्ता पूर्ण बिजली मिलेगी। ग्राम पंचायत विद्युत वितरण योजना के तहत
33 केवी जीएसएस बनाने के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए अलग से
11 केवी फीडर निकाले जा रहे हैं। वर्तमान में कार्यरत 11 केवी फीडरों की लंबाई अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज, फाल्ट जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि फाल्ट को तलाशने में ही घंटों के बजाय दिन लग जाते हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है। इस व्यवस्था के बाद विद्युत निगम की परेशानियां भी कम होगी।
साथ ही उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण बिजली मिल सकेगी।
{ kv = kilo volt }

कृषि प्रसंस्करण एवं कृषि व्यवसाय प्रोत्साहन नीति वर्ष 2010

राज्य सरकार ने जून 2010 में कृषि प्रसंस्करण एवं कृषि व्यवसाय प्रोत्साहन नीति वर्ष 2010 जारी की थी। इस नीति में राज्य में स्थापित होने वाले नये कृषि प्रसंस्करण और कृषि व्यवसाय प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत लगाये जाने वाले सूक्ष्म, लघु, व मध्यम उद्योगों को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2003 के अन्तर्गत मिलने वाले सभी लाभों के अलावा विभिन्न लाभ नई नीति में देय होंगे। जिसमें प्रमुखतः रोजगार सृजन हेतु प्रोत्साहन, विद्युत कर में छूट, मुद्रांक कर में छूट, भूमि रूपान्तरण शुल्क में छूट, निर्दिष्ट कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र में रूपान्तरण प्रक्रिया का सरलीकरण, भूमि का लीज पर आवंटन, कृषि भूमि हदबंदी अधिनियम के अन्तर्गत छूट, कृषि भूमि के लिये बड़ी अवधि की लीज, कृषि उत्पादों हेतु बाजार विकास व विविधीकरण हेतु प्रोत्साहन, गुणवत्ता एवं मापदण्ड हेतु प्रोत्साहन, सीधी क्रय तथा मण्डी शुल्क में छूट, नई परियोजना के विकास हेतु प्रोत्साहन है। इसके अतिरिक्त इसमें मानव संसाधन विकास हेतु प्रोत्साहन, आधारभूत सुविधाओं हेतु सामूहिक परियोजनाएँ, उत्तमता के केन्द्र व फसल विकास संस्थान, फूडपार्क हेतु सहायता, निजी मण्डी , यार्ड व ई-मार्केट विकास के लिए उद्यम पूंजी निधि आदि सुविधाएँ प्रदान की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...