Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज -
8 मार्च 2011


1. निरंजनी संप्रदाय की प्रधान पीठ कहाँ स्थित है?

उत्तर - डीडवाना में

2. रैदास की वाणियों को क्या कहा जाता है?

उत्तर - रैदास की परची

3. दादू पंथ के प्रवर्तक संत दादूदयाल की मृत्यु 1605 में कहाँ हुई थी?

उत्तर - नरायणा (जयपुर) में

4. जसनाथी सम्प्रदाय के संस्थापक जसनाथजी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर - कतरियासर (बीकानेर)

5. संतपीपा का जन्म किस वंश में हुआ था?

उत्तर - खींची राजपूत वंश में

6. संत पीपा की छतरी कहाँ स्थित है?

उत्तर - गागरोन किला ( झालावाड़ ) में

7. निष्कलंक संप्रदाय की स्थापना किस लोक संत ने की थी?

उत्तर - सन्त मावजी ने

8. बेणेश्वर धाम की स्थापना करने वाले लोकसंत मावजी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर - साबला (डूँगरपुर) में

9. जोधपुर के महामंदिर में किस संप्रदाय की प्रधान पीठ स्थित है?

उत्तर - नाथ संप्रदाय की

10. नागौर के पीपासर में पँवारवंशीय राजपूत परिवार में जन्मे किस लोक संत ने साम्प्रदायिक संकीर्णता, कुप्रथाओं एवं कुरीतियों का विरोध करने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई थी और जिनके सिद्धान्त ‘29 शिक्षा’ के नाम से जाने जाते हैं?

उत्तर - जाम्भोजी

Comments