Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज -
6 मार्च 2011

1. रामदेवजी को किसका वंशज माना जाता है?

उ. अर्जुन का

2. गोगाजी के स्थान सामान्यतः किस वृक्ष के नीचे होते हैं?

उ. खेजड़ी के

3. ऊंट पालक राइका जाति सबसे ज्यादा किस लोकदेवता को अपना आराध्य देव मानती है?

उ. पाबूजी को

4. चारण देवी आवड़माता का स्थान कहाँ स्थित है?

उ. जैसलमेर में

5. चारण देवियों के भक्तों के स्तुतिपाठ क्या कहलाते हैं?

उ. चरजा ( सिगाऊ व घाडाऊ )

6. आईमाता के भक्त अधिकतर किस जाति के होते हैं?

उ. सिरवी

7. खण्डेलवाल वैश्यों की कुलदेवी शाकम्भरी या सकराय का विख्यात मंदिर कहाँ स्थित है?

उ. उदयपुरवाटी के निकट झुंझुनूं जिले में

8. आमेर के महल में किस लोकदेवी का मंदिर है?

उ. शिलादेवी का

9. किस लोकदेवी के मंदिर को दरगाह कहा जाता है?

उ. आईमाता के

10. अलवर जिले के राजगढ़ तहसील में नाई जाति की किस लोकदेवी का मंदिर है?

उ. नारायणी माता का

Comments

  1. Rajanikant Gurjar26 December 2011 at 10:45

    बहुत अच्छे प्रश्न है। बनाए रखें।

    ReplyDelete
  2. रजनीकांत जी धन्यवाद।

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार