Skip to main content

राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार - 2010 - 2011

1. सर्वोच्च मीरा पुरस्कार- उदयपुर के डॉ. ज्योतिपुंज को, उनकी काव्य कृति ‘बोलो मनु ! बोलते क्यों नहीं ’ पर, पुरस्कार स्वरूप इन्हें 31 हजार रुपए।

2. कविता विधा पर ‘सुधीन्द्र पुरस्कार’ जयपुर के गोविन्द माथुर को उनकी काव्य कृति ‘बची हुई हंसी’ पर।

3. कथा -उपन्यास विधा पर ‘डॉ. रांगेय राघव पुरस्कार’ जयपुर की मनीषा कुलश्रेष्ठ को उनकी कृति ‘कठपुतलियां ’ पर।

4. नाटक विधा पर ‘देवीलाल सामर पुरस्कार’ हरीश बी. शर्मा को उनकी कृति ‘गोपीचंद की नाव और देवता’ पर।

5. आलोचना विधा पर ‘देवराज उपाध्याय पुरस्कार’ जोधपुर के प्रो. मोहनकृष्ण बोहरा को उनकी कृति ‘एलियट और हिन्दी साहित्य चिंतन' पर।

6. ’विविध विधाएं पर ‘कन्हैयालाल सहल पुरस्कार’ चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं के नंदकिशोर चतुर्वेदी को उनकी यात्रा संस्मरण कृति ‘दिव्य देवालयों का देश दक्षिण भारत' पर।
( क्रम संख्या 2 से 6 तक के सभी पुरस्कार 15 - 15 हजार रुपए के हैं)


7. प्रथम प्रकाशित कृति ‘सुमनेश जोशी’ पुरस्कार - कोटा के ओम नागर को उनकी कृति ‘देखना एक दिन’ पर।

8. बाल साहित्य पर ‘शम्भूदयाल सक्सेना’ पुरस्कार भीलवाड़ा के डॉ. शम्भूनाथ तिवारी को ‘धरती पर चांद’ कृति पर।


(क्रम संख्या 7 व 8 के दोनों पुरस्कार 7500-7500 रुपए के हैं।)


9. अकादमी के नवोदित प्रतिभा पुरस्कार योजना में दिए गए इस वर्ष के 2500 - 2500 रुपए के पुरस्कार-

(i) ‘डॉ. सुधा गुप्ता पुरस्कार’ (कहानी विधा)-
अनिता गोदरा, सोनादेवी सेठिया कन्या महाविद्यालय, सुजानगढ़

(ii) ‘चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार’ (कहानी विधा) -
रीना जाटोलिया, जैन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर

(iii) ‘चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार’ (निबंध विधा) - वर्षा प्रजापत, सोनादेवी सेठिया कन्या महाविद्यालय, सुजानगढ़।

(iv) कविता विधा में चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार -
पल्लवी शर्मा, गुरुनानक कन्या महाविद्यालय उदयपुर

10. 1500 रुपए का विद्यालय स्तरीय ‘परदेशी पुरस्कार’ (कहानी विधा)-
अर्णिमा माथुर, सर पद्मपत सिंघानिया स्कूल कोटा


*. राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर में स्थित है जिसकी वर्तमान अध्यक्ष उषा शर्मा है।

Comments