Skip to main content

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र -
Current Affairs


राजस्थान की साइक्लिस्ट पाना चौधरी को राष्ट्रीय खेलों में कांसा

राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय महिला साइक्लिस्ट पाना चौधरी ने रांची में चल रहे 34वें राष्ट्रीय खेलों में बुधवार 23 फरवरी को कांस्य पदक जीत लिया। पाना ने महिलाओं की 28 किमी रोड रेस व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा में बाजी मारी। केरल ने इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता और मणिपुर ने रजत पदक प्राप्त किया। पाना चौधरी दिल्ली कॉमनवेल्थ व ग्वांगझू एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

राजस्थान की झोली में दो कांस्य पदक और

रांची में चल रहे 34वें राष्ट्रीय खेल में 24 फरवरी को राजस्थान की झोली में दो कांस्य पदक और आए। इन खेलों की जूडो प्रतियोगिता में पुरुषों के 81 किग्रा भार वर्ग में सुखविंदर ने तथा महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग में गगनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

नेटबॉल में भी राजस्थान को कांस्य

राजस्थान ने राष्ट्रीय खेलों में शुक्रवार 25 फरवरी को महिला नेटबॉल स्पर्धा का कांस्य पदक जीत लिया। प्ले ऑफ मुकाबले में राजस्थान की महिलाओं ने चंडीगढ़ को संघर्षपूर्ण मैच में 36-34 से हराया। राजस्थान की ओर से मधु ने सर्वाधिक 13 अंक बनाए।
राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान के अब तक 15 पदक हो चुके हैं। राजस्थान अब तक चार स्वर्ण, एक रजत व दस कांस्य पदक जीत चुका है।


जयपुर मेट्रो ट्रेन का शिलान्यास

जयपुर मेट्रो ट्रेन के पहले चरण का केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ ने गुरूवार 25 फरवरी को जयपुर के मानसरोवर स्थित दिसावर की भूमि पर शिलान्यास किया और आधारशिला रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कहने पर उन्होंने इसके दूसरे चरण को भी मंजूरी दे दी।

>जयपुर मेट्रो का प्रथम चरण शहर के चांदपोल से मानसरोवर तक होगा। इस पर 1250 करोड़ रु. खर्च होंगे।

>इस मेट्रो ट्रेन के मानसरोवर से चांदपोल स्टेशन तक के प्रथम चरण के जून 2013 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

>मेट्रो परियोजना का काम करीब दो माह पहले ही शुरू हो चुका है।

>करीब 9.25 किलोमीटर लंबे इस पहले चरण में आठ एलिवेटैड स्टेशन निर्मित किए जाएँगे। इसमें चांदपोल स्टेशन भूमिगत होगा।

>डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ई. श्रीधरन ने जून 2013 तक पहले चरण को पूरा करने की प्रतिबद्धता दर्शाई।

>डीएमआरसी यानि "दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन" देश की आधुनिकतम संस्थाओं में शामिल संस्था है।



जोधपुर और नीमराना होंगे स्मार्ट सिटी

जापान की आर्थिक मदद से बनने वाले महत्वाकांक्षी दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान सरकार ने प्रदेश के दूसरे बड़े शहर जोधपुर को ब्राउनफील्ड स्मार्ट सिटी और अलवर जिले के औद्योगिक शहर नीमराना को ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित कर विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। जापान सरकार के साथ हुए एमओयू समझौते के बाद राज्य सरकार ने केन्द्र को हाल ही प्रस्ताव भेजा है। इन शहरों में आधारभूत ढांचा मजबूत कर औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए चौबीसों घंटे बिजली, पानी, प्रदूषण मुक्त शहर तथा व्यापक रेपिड अरबन ट्रांसपोर्ट जैसी विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जापान सरकार के आर्थिक सहयोग स्थापित होने वाले कुल 1483 किलोमीटर लम्बे कॉरिडोर का सबसे अधिक
39 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान से गुजरेगा। स्मार्ट सिटी का विकास जापान के दूसरे बड़े शहर किटक्यूशू व योकोहामा की तर्ज पर होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...