Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज

1. अजमेर में उर्स कब से कब तक मनाया जाता है?

उत्तर - इस्लाम माह रजब के पहले से छठे दिन तक

2. किस इमारत को परिवर्तित कर अजमेर में ढाई दिन का झोपड़ा बनाया गया था?

उत्तर - एक संस्कृत कॉलेज को

3. असामान्य बंगाली छत और मेहराब से युक्त 'मूसी महारानी की छतरी' कहाँ स्थित है?

उत्तर - अलवर में

4. अलवर जिले में स्थित कौनसा महल महाराजा जयसिंह ने ड्यूक ऑफ एडिनबरा के प्रवास के लिए बनाया था?

उत्तर - सरिस्का महल

5. आदिवासियों के लिए पवित्र माना जाने वाला 'घोटिया आंबा का मेला' किस जिले में भरता है?

उत्तर - बाँसवाड़ा में

6. ब्रज का कामवन किस जिले में है?

उत्तर - भरतपुर में

7. बयाना का विजय गढ़ किला किसने बनवाया था?

उत्तर - राजा बाणासुर ने

8. बीकानेर के संस्थापक राव बीका किसके पुत्र थे?

उत्तर - जोधपुर के संस्थापक राव जोधा के

9. रागमाला और रासलीला के भित्ति चित्रों से युक्त प्रसिद्ध चित्रशाला किस शहर में है?

उत्तर - बूँदी में

10. मेवाड़ का हरिद्वार किसे कहा जाता है?

उत्तर - मातृकुंडिया को

Comments