Skip to main content

राजस्थान के लोकनाट्य - "तुर्रा कलंगी" ख्याल

इसका प्रारंभिक रूप दो दलों का जमीन पर बैठ कर किसी विषय पर गायकीबद्ध शास्त्रार्थ करना रहा था। अतः इस प्रकार के ख्याल 'बैठकी ख्याल' या 'बैठकी दंगल' भी कहलाए।
इनमें मुकाबला होने के कारण ही इन्हें दंगल कहा जाता है। इसमें भाग लेने वाले दल को अखाड़ा और अखाड़े के मुखिया को उस्ताद कहा जाता है। लोक नाट्यों में "तुर्रा - कलंगी" ख्याल कम - से -कम चार सौ से पाँच सौ वर्ष पुराना है। दो पीर संतों शाहअली और तुकनगीर ने "तुर्रा - कलंगी" ख्यालों का प्रवर्तन किया। ये वस्तुतः एक नहीं अपितु मेवाड़ की ख्याल परंपरा के दो भाग है। कहा जाता है कि एक बार मध्यप्रदेश के चंदेरी गाँव के ठाकुर ने दंगलबाज संत तुकनगीर और फकीर शाहअली को न्यौता देकर दंगल कराया तथा तुकनगीर को तुर्रा व शाह अली को कलंगी का सम्मान दिया। तब से दो अखाड़े बने जो तुर्रा और कलंगी के नाम से प्रसिद्ध हुए। तुर्रा व कलंगी पगड़ी पर सजाए या बाँधे जाने वाले दो आभूषण हैं। तुकनगीर "तुर्रा" के पक्षकार थे तथा शाह अली "कलंगी" के। तुर्रा को शिव और कलंगी को पार्वती का प्रतीक माना जाता है। इन दोनों खिलाड़ियों ने "तुर्रा - कलंगी" के माध्यम से शिव तथा शक्ति के विचारों को लोक जीवन तक पहुँचाया। इनको पसंद किए जाने का प्रमुख कारण इसकी काव्य रचनाएँ थी, जिन्हें लोक समाज में "दंगल" के नाम से जाना जाता है। ये दंगल जब भी आयोजित होते हैं तो दोनों पक्षों के खिलाड़ियों को बुलाया जाता है और इनमें रात्रि में पहर - दर - पहर काव्यात्मक संवाद ( दंगल ) होते हैं। इन काव्यात्मक संवादों के नित नए - नए रूप ग्रहण करने से शिव एवं शक्ति के दर्शन का लोक जगत में उच्च स्तरीय काव्यात्मक रूप प्रचलन में आया। लोक कलाओं के विशेषज्ञ डॉ. महेन्द्र भानावत के अनुसार राजस्थान में सर्वप्रथम इन ख्यालों का अखाड़ा चित्तौड़ में सहेड्डसिंह ने 'खंडेश्वर महादेव तुर्रा ख्याल' के नाम से प्रारंभ किया। तुर्रा कलंगी के चरित्र प्राय: वही होते हैं जो अन्य ख्यालों में होते हैं। मोटे रूप में राजा, रानी और राजकुमार ये तीन ख्याल के प्रमुख पात्र होते थे। इस ख्याल की निम्नलिखित विशेषताएँ उल्लेखनीय हैं -
(i) इसकी प्रकृति गैर व्यावसायिक है। लोक आग्रह पर ख्याल खेले जाते थे और कपड़े आभूषण व अन्य व्यवस्थाएँ लोक सहयोग से किए जाने की परम्परा दिखाई देती थी।
(ii) यह एक मंचीय नाट्य है। इसमें रंगमंच की भरपूर व भव्य अट्टालिका सजावट की जाती है।
(iii) नृत्य की ताल सरल होती है।
(iv) इसमें पात्र पहले बिना साज के गाना गाता है फिर साज उस गाने की संगत करते हैं और अभिनेता अपने नृत्य में मगन रहता है। इसमें लयात्मक गायन होता है तथा कविता के बोल नए होते हैं।
(v) यह एक ऐसा लोकनाट्य है जिसमें दर्शकों के अधिक भाग लेने की संभावना होती है।
(vi) यह ख्याल राजस्थान व मध्यप्रदेश के इलाकों में प्रचलित है। इसके मुख्य केन्द्र राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के घोसुण्डा, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, सावा, बड़ीसादड़ी, उदयपुर जिले के भींडर, कानोड़ तथा मध्यप्रदेश के नीमच, मनासा आदि शहर हैं। इन स्थानों ने तुर्रा - कलंगी के सर्वश्रेष्ठ कलाकार दिए हैं- जैसे सोनी जयदयाल, चैनराम, हमीद बेग, ताराचन्द, नानालाल गंधर्व, ठाकुर ओंकार सिंह आदि। इन खिलाड़ियों में सोनी जयदयाल सबसे अधिक विख्यात, लोकप्रिय एवं प्रतिभाशाली था। उसके ख्याल आज भी लोकप्रिय हैं। उसकी मृत्यु के बाद भी इन क्षेत्रों के लोग उसके बोलों एवं संवादों को बहुत इज्जत देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...