Skip to main content

सामान्य ज्ञान क्विज- 14 फरवरी, 2011

1. राजस्थान में आठवीं सदी की प्रतिहार कला का अनुपम उदाहरण हर्षत माता का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर : दौसा जिले के आभानेरी में

2. एच आई वी संक्रमित अभ्यर्थियों के पक्ष में सरकारी पद आरक्षित करने वाला भारत का प्रथम राज्य कौन सा है ?

उत्तर : केरल

3. राजस्थान के श्रीलाल जोशी किस शैली की चित्रकला के कलाकार हैं?

उत्तर : फड़ चित्रकारी

4. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2010 को किस वर्ष के रूप में मनाया गया?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष

5. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2011 को किस वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान वर्ष

6. राजस्थान के अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी अजमेर सिंह किस खेल से संबंधित है?

उत्तर : बास्केटबाल

7. भारत का वह महत्वपूर्ण वन्य जीव जिसे वर्ल्ड लाइफ फंड ने अपनी रिपोर्ट में सर्वाधिक खतरे में बताया है?

उत्तर : बाघ

8. भारत में इस वर्ष राष्ट्रीय बालिका सप्ताह कब से कब तक मनाया गया?

उत्तर : 24-30 जनवरी, 2011

9. राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर : 24 जनवरी को

10. राजस्थानी भाषा के प्रथम शब्दकोष के रचयिता कौन थे?

उत्तर : पद्मश्री सीताराम लालस

11. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर : 28 फरवरी को

12. स्वाधीनता के दौरान भीलों के उत्थान के लिए राजस्थान में सम्प सभा की स्थापना कर भगत आंदोलन किसने चलाया था?

उत्तर : गोविन्द गुरु ने

13. ”बग” शब्द किस विषय से सम्बन्धित है?

उत्तर : कम्प्यूटर से

14. यूआन किस देश की मुद्रा है?

उत्तर : चीन की

15. महाराणा फतह सिंह को ब्रिटिश महारानी के दिल्ली दरबार में भाग न लेने के लिए 'चेतावणी रा चूंगट्या' सौरठा काव्य की रचना किसने की?

उत्तर : केसरी सिंह बारहठ ने

16. किस मराठी सरदार ने 1857 की क्राँति के दौरान राजस्थान के सामन्तों व जन साधारण में उत्तेजना का संचार किया?

उत्तर: तान्त्या टोपे ने

17. चित्तौड़ का प्राचीनकाल में क्या नाम था ?

उत्तर: मध्यमिका

18. किस स्थान पर 24 से 30 नवंबर 2010 तक बच्चों के लिए 37 वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ?

उत्तर: जयपुर में

19. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर: असम में

20. चरी नृत्य किस शहर से संबंधित है ?

उत्तर: किशनगढ़ से

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

Vedic Period - Early Vedic Society वैदिक काल- प्रारम्भिक वैदिक समाज

प्रारम्भिक वैदिक समाज Vedic Period - Early Vedic Society प्रारम्भिक वैदिक समाज कबीलाई समाज था तथा वह जातीय एवं पारिवारिक संबंधों पर आधारित था। प्रारम्भिक वैदिक समाज जाति के आधार पर विभाजित नहीं था एवं विभिन्न व्यावसायिक समूह अर्थात् मुखिया, पुरोहित, कारीगर आदि एक ही जन समुदाय के हिस्से थे। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीले के लिए ‘जन’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और ऋग्वेद में विभिन्न जन का उल्लेख है। विभिन्न कबीलों में पारस्परिक संघर्ष सामान्य थे, जैसे ऋग्वेद में ‘‘दशराज युद्ध’’ का वर्णन हुआ है और इसी युद्ध के वर्णन से हमें कुछ कबीलों के नाम प्राप्त होते हैं जैसे भरत, पुरु, यदु, द्रहयु, अनू और तुरवासू। प्रारम्भिक वैदिक समाज में कबीलों के युद्ध जैसे कि पहले भी कहा गया है पशुओं के अपरहय एवं पशुओं की चोरी को लेकर होते रहते थे। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’- कबीले का मुखिया ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ होता था। वह युद्ध में नेता तथा कबीले का रक्षक था। ‘‘राजा’’ या ‘‘गोपति’’ का पद अन्य व्यावसायिक समूहों की भांति ही पैतृक नहीं था बल्कि उसका जन के सदस्यों में से चुनाव होता था। ‘राजन्य’- योद्धा को ‘राजन्य’ क...