Skip to main content

Useful and Important Rajasthan GK Quiz-27.2.2011

1. बगरूं छपाई किस जिले से संबंधित है?

उत्तर - जयपुर से

2. बारां जिले में स्थित किस मंदिर को राजस्थान के खजुराहो की संज्ञा भी दी जाती है?

उत्तर - भंडदेवरा मंदिर को

3. माउंट आबू के दिलवाड़ा के लुनवसाही मंदिर का निर्माण 1231 ई. में किसके द्वारा कराया गया था?

उत्तर - तेजपाल और वस्तुपाल नामक दो भाइयों ने

4. बारां जिले के शाहबाद व किशनगढ़ में कौन सी जनजाति 99.9 प्रतिशत है?

उत्तर - सहरिया जनजाति

5. राजस्थान में किस स्थान की मेंहदी सर्वाधिक प्रसिद्ध है?

उत्तर- सोजत { पाली } की

6. राजस्थान के किस स्थान का प्राचीन नाम किराटकूप है जहाँ सोमेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर स्थित है?

उत्तर - किराड़ू बाड़मेर में

7. धायमाताएं किस जाति से संबंधित हैं?

उत्तर - गुर्जर जाति से

8. राजस्थान में चीनी की पहली सहकारी मिल कहाँ स्थापित की गई थी?

उत्तर - केशोरायपाटन में

9. राजस्थान में सूती वस्त्र की पहली मिल कहाँ स्थापित की गई थी?

उत्तर - ब्यावर में

10. खेतड़ी किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर - तांबे के

11. तिब्बत के धर्मगुरू और 14 वें दलाई लामा का नाम क्या है जो पिछले दिनों अपनी राजस्थान यात्रा पर आए थे?

उत्तर - तेनजिन ग्यात्सो

12. कपूरड़ी और जालिपा लिग्नाईट खान किस जिले में स्थित है?

उत्तर - बाड़मेर में

13. कपूरड़ी और जालिपा लिग्नाईट खान में खनन किस कंपनी द्वारा किया जाता है?

उत्तर - बाड़मेर लिग्नाईट माइनिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा

14. निजी क्षेत्र की विद्युत उत्पादन कंपनी आर. डब्ल्यू. पी. एल. का पूरा नाम क्या है?

उत्तर - राज वेस्ट पॉवर लिमिटेड

15. राजस्थान सरकार के उपक्रम राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एण्ड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर - जयपुर में

Comments