Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
25.2.2011


1. महारावल उदय सिंह द्वितीय द्वारा निर्मित उदय बिलास महल कहाँ स्थित है?

उत्तर - डूंगरपुर में

2. लगभग एक हजार वर्ष पुराना नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर राजस्थान में कहाँ है?

उत्तर - झालावाड़ जिला मुख्यालय से 150 किमी दूर उन्हेल में

3. अरावली पर्वतमाला का सर्वोच्च चोटी का नाम क्या है?

उत्तर - गुरु शिखर, माउंट आबू 1772 मीटर

4. पाली जिले में घाणेराव से 5 किमी दूर स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर का नाम क्या है?

उत्तर - मुंछाला महावीर मंदिर

5. ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य किस जिले में है?

उत्तर - चुरु में

6. भरतपुर में ब्रज महोत्सव वर्ष 2011 में कब से कब तक मनाया गया?

उत्तर - 2 से 4 फरवरी तक

7. डूंगरपुर जिले में स्थित बेणेश्वर में किस संत की प्रधान पीठ है?

उत्तर - मावजी महाराज की

8. माउंट आबू में शीत महोत्सव किन तिथियों में आयोजित होता है?

उत्तर - 29 से 31 दिसंबर

9. पर्यटन विभाग द्वारा कजली तीज का मेला किस शहर में लगाया जाता है?

उत्तर - बूँदी में

10. राजस्थान में गणेशजी का मेला कहाँ का सर्वाधिक प्रसिद्ध है?

उत्तर - रणथंभौर का

11. राजस्थान की प्रथम महिला विधायक कौन थी?

उत्तर - यशोदा देवी ,बाँसवाड़ा से 1953 में

12. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल कौन थे?

उत्तर - गुरुमुख निहाल सिंह

13. राजस्थान में पंचायत समितियों की संख्या वर्तमान में कितनी है?

उत्तर - 237

14. राजस्थान के किस जिले से होकर कर्क रेखा गुजरती है?

उत्तर - बाँसवाड़ा से

15.भैंसरोड़गढ़ के पास स्थित चूलिया जल प्रपात किस नदी द्वारा बनाया जाता है?

उत्तर - चंबल द्वारा

Comments