Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज - 18.2.11

1. राजस्थान के किस भाग को मत्स्य प्रदेश के नाम से जाना जाता है?

उत्तर - अलवर व भरतपुर क्षेत्र

2. कांठल किसका प्राचीन नाम है?

उत्तर - प्रतापगढ़ का

3. राजस्थान के किस शहर का प्राचीन नाम अजयमेरू था?

उत्तर - अजमेर का

4. बकरी विकास एवं चारा परियोजना अजमेर में कहाँ संचालित हैं ?

उत्तर - रामसर में

5. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान केन्द्र (पश्चिमी क्षेत्र) कहाँ स्थित है?

उत्तर - अविकानगर टौंक में

6. मेजा बाँध परियोजना किस नदी पर स्थित है?

उत्तर - कोठारी नदी पर

7. राजस्थान के किन जिलों में एक भी नदी नहीं है?

उत्तर - चुरू और बीकानेर में

8. राजस्थान की किस नदी को वन की आशा कहा जाता है?

उत्तर - बनास को

9. भारत के वोलस्टोनाइट खनिज उत्पादन का कितने प्रतिशत भाग राजस्थान द्वारा उत्पादित किया जाता है?

उत्तर - सौ प्रतिशत

10. राजस्थान में सर्वप्रथम स्थापित चीनी मिल का नाम क्या था?

उत्तर - दी मेवाड़ शुगर मिल्स, भोपाल सागर, जिला चित्तौड़गढ़

Comments