Skip to main content

सामान्य ज्ञान क्विज - 17.2.2011

1. जयपुर में राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट की स्थापना 1866 में सवाई रामसिंह द्वारा किस नाम से की थी?

उत्तर - 'मदरसा - ए - हुनरी'

2. राजस्थान के किस संगीतज्ञ ने गिटार में 14 तार जोडकर उसे 'मोहन वीणा' का रूप दिया था जो वीणा, सरोद व सितार का सम्मिश्रण है?

उत्तर - पं. विश्वमोहन भट्ट ने

3. नाथद्वारा के किस संगीतविद को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था?

उत्तर - पुरुषोत्तम दास पखावजी को पखावज वादन के लिए

4. नाहरगढ की गैटोर छतरियां किस वंश से संबंधित है?

उत्तर - कछवाह वंश से

5. सिसोदिया वंश की छतरियां कहाँ है?

उत्तर - आयड, उदयपुर

6. नेहरखां की मीनार कहाँ स्थित है?

उत्तर - कोटा में

7. इक मीनार मस्जिद किस किस जिले में स्थित है?

उत्तर - जोधपुर में

8. आखातीज या अक्षय तृतीया किस दिन मनाई जाती है?

उत्तर - वैशाख शुक्ल तृतीया को

9. जयपुर के प्रसिद्ध सिवारवादक पं. विश्वमोहन भट्ट 1994 में किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे?

उत्तर - ग्रैमी पुरस्कार से

10. केन्द्रीय मरु क्षेत्र अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

उत्तर - जोधपुर में

Comments