Skip to main content

सामान्य ज्ञान क्विज - 16.2.2011

1. विश्व की सबसे बड़ी सूर्य घड़ी कहाँ स्थित है?

उत्तर : जयपुर के जंतर मंतर में

2. जयपुर नगर के नियोजित निर्माण के शिल्पकार कौन थे?

उत्तर : विद्याधर

3. राजा महाराजा एवं जागीरदार पहले अपनी बेटी के विवाह में दहेज के साथ कुछ कुंवारी कन्याएं भी देते थे, इन्हें क्या कहा जाता था?

उत्तर : डावरिया

4. राजस्थान की किस प्रसिद्ध कलाकृति को भारत की मोनालिसा भी कहा जाता है?

उत्तर : बणी ठणी को

5. राजस्थान का खजुराहो कहा जाने वाला 'अंबिका देवी' मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर : गाँव जगत जिला उदयपुर में

6. भरतपुर संभाग में भरतपुर के अलावा कौन कौनसे जिले हैं?

उत्तर : अलवर, करौली व धौलपुर

7. 34 वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की ट्रेप स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली राजस्थान की प्रथम महिला खिलाड़ी कौन है?

उत्तर : शगुन चौधरी

8. नौटंकी की उस महिला कलाकार का नाम क्या है जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है तथा जो इस विधा की प्रथम महिला
कलाकार भी है?

उत्तर : गुलाब बाई

9. सस्ती लकड़ी के बने कई कपाट वाले मंदिर जैसी कलाकृतियों को क्या कहा जाता है जिन्हें भगवान या लोक देवता की लीला के कई छोटे छोटे चित्रों से अलंकृत किया जाता है तथा जिन्हें भाट सिर पर रख कर गाँव गाँव जाकर कथा वाचन करते हैं?

उत्तर : कावड़

10. खड़ताल का जादूगर किस लोक कलाकार को कहते हैं जिन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1989 - 90 में तुलसी सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है?

उत्तर : सद्दीक खाँ

11. पेपे खाँ किस वाद्य यंत्र के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है?

उत्तर : सुरणाई

12. दूलिया राणा किस ख्याल नाट्य के प्रसिद्ध कलाकार थे?

उत्तर : चिड़ावी या कुचामनी ख्याल

13. नैड़ा की प्राचीन छतरियां किस जिले में स्थित है?

उत्तर : अलवर में

14. राजस्थान के चूरू शहर में जन्मे किस गीतकार ने 250 से अधिक फिल्मी गीत लिखे थे?

उत्तर : पंडित भरत व्यास

15. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके डॉ. नागेन्द्र सिंह का संबंध किस शहर के राज परिवार से है?

उत्तर : डूंगरपुर से

Comments

  1. Sir Alwar is in Jaipur not in Bharatpur.
    Beena kumari meena Bharatpur
    mob. 9799994825
    Email-b724172@gmail.com

    ReplyDelete
  2. Sir Alwar is in Jaipur not in Bharatpur.
    Beena kumari meena Bharatpur
    mob. 9799994825
    Email-b724172@gmail.com

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार