Skip to main content

आज की क्विज 29.01.2011





1. जीणमाता का मंदिर किस जिले में है?

उ. सीकर

2. पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय की प्रधान पीठ कहाँ है?

उ.  नाथद्वारा

3. किस लोक देवता को जाहर पीर कहा जाता है?

उ. गोगाजी

4. चूहों की देवी के रूप में प्रसिद्ध है?

उ. करणीमाता देशनोक बीकानेर

5. लांगुरिया गीत किस मंदिर में गाए जाते हैं?

उ. केलादेवी मंदिर करौली में

6. कौनसा मेला आदिवासियों के कुंभ के रूप में जाना जाता है?

उ. वेणेश्वर मेला डूंगरपुर

7. गालव ऋषि के आश्रम के रूप में राजस्थान का कौनसा तीर्थ स्थित जाना जाता है?

उ. गलता जी जयपुर

8. रुणीजा गाँव में कौनसे लोक देवता का मंदिर है?

उ. बाबा रामदेवजी

9. सालासर बालाजी का धाम किस जिले में है?

उ. चुरू जिले में

10. कौनसे जैन तीर्थंकर को उदयपुर जिले के आदिवासी काला बाबा के नाम से पूजते हैं?

उ. ऋषभदेव को