Skip to main content

Posts

आइए बढ़ाए राजस्थान का सामान्य ज्ञान Rajasthan GK

1. किस स्थान के स्रोतों से पता चलता है कि अशोक का राज्य पश्चिम की ओर राजस्थान तक विस्तृत था? उत्तर- बैराठ से 2. राजस्थान के कोटा जिले के बांडोली में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? उत्तर- हूण नरेश तोरमाण के पुत्र मिहिरकुल ने 3. गागरोण का किला किस श्रेणी का दुर्ग है? उत्तर- जल दुर्ग 4. कतरियासर में गुरु जसनाथ जी स्मृति में किए जाने वाले नृत्य का नाम क्या है? उत्तर- अग्नि नृत्य 5. "हाला झाला री कुंडलियां" किसके द्वारा रचित है? उत्तर- ईसरदास 6. राजस्थान के प्रथम राज प्रमुख कौन थे? उत्तर- महाराणा भूपाल सिंह 7. जयपुर सहित भारत के पाँच स्थानों पर वेधशालाएं जयपुर के शासक सवाई जय सिंह ने की थी जिनमें से जयपुर के जंतर मंतर की स्थापना कब की गई? उत्तर- 1727 में 8. मेजा बाँध किस जिले में स्थित है? उत्तर- भीलवाड़ा 9. ऊपर माल क्या है? उत्तर- चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा की पठारी भूमि 10. राजस्थान में हांडी प्रणाली से क्या प्राप्त किया जाता है? उत्तर- कत्था

प्रतियोगी परीक्षा महत्वपूर्ण राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 25 मई 2012 Important Rajasthan GK

1. मांड गायिका मांगीबाई को वर्ष 2011 के किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? उत्तर- रूपराम लोकगीत पुरस्कार 2. राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा किस पत्रिका का प्रकाशन 1983 से किया जा रहा है? उत्तर- ग्राविरा 3. महिलाओं की ओढ़नी पोमचा का रंग कौनसा होता है? उत्तर- पीला 4. राजस्थान में 1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारंभ हुआ? उत्तर- नसीराबाद (अजमेर) की छावनी से 5. सती प्रथा को समाप्त करने के लिए सर्वप्रथम कब तथा कहाँ इसे गैर कानूनी घोषित किया गया? उत्तर- 1844 में जयपुर में 6. वर्ष 2011 के राव सीहा अवार्ड से सम्मानित राजस्थानी भाषा के साहित्यकार कौन है? उत्तर- विजयदान देथा (बिज्जी) 7. दक्षिण एशिया का सबसे मजबूत एयरबेस किसे माना गया है? उत्तर- जोधपुर 8. उत्कृष्ट सेवाओ के लिए इंडिया प्राइड गोल्डन अवार्ड 2011 राजस्थान की किस संस्था को दिया गया जिसके प्रबंध निदेशक श्री राजेन्द्र भाणावत है? उत्तर- रीको 9. राजस्थान मेँ पहली बार चलाया गया 'प्रोजेक्ट पैँथर' किस जिले से सम्बंधित है- उत्तर- पाली 10. उदयपुर की झील को वर्ष पर्यंत भरे रखने हेतु

आइए जानकारी बढ़ाएँ (प्रतियोगी परीक्षा राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न) Rajasthan GK

1. भील जनजाति में प्रचलित संस्कार "हाथी वैडो" का संबंध किससे है? उत्तर- विवाह 2. मांदल, जवारा तथा वालर क्या है? उत्तर- नृत्य 3. किस लोकदेवता की फड़ पर 1992 को भारतीय डाक विभाग ने टिकट जारी किया था? उत्तर- देवनारायण 4. राजस्थान बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष कौन है? उत्तर- दीपक कालरा 5. हिन्दू देवी-देवताओं का अजायबघर किस दुर्ग को कहते हैं? उत्तर- चित्तौड़गढ़ को 6. बोझांट या बझांट किसे कहते हैँ? उत्तर- आंधी के साथ होने वाली वर्षा 7. गरदड़ा बांध किस नदी पर है? उत्तर- मांगली 8. जोगी महल किस अभयारण्य में स्थित है? उत्तर- रणथंभौर में 9. अभी हाल ही में राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद पर कौन पुनः निर्वाचित हुए हैं? उत्तर- जनार्दन सिंह गहलोत 10. खेजड़ी को राजस्थान का राज्य वृक्ष कब घोषित किया गया था? उत्तर- 1982 में 11. कांकरेज किस पशु की नस्ल है? उत्तर- गाय 12. भूतपूर्व सैनिकों को स्वरोजगार प्रदान करने हेतु उद्योग स्थापना के लिए वित्तीय योजना है? उत्तर- सेमफेक्स योजना 13. डूंगरपुर जिले में सोप स्टोन से खिलौने बनाने के उद्योग को कहा जाता

प्रतियोगी परीक्षा राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी- 24 मई 2012 Rajasthan GK

1. दस्तूर कौमवार क्या है? उत्तर- जयपुर रियासत के महत्वपूर्ण अभिलेख 2. राजस्थान में दुल्हन के साथ भेजी जाने वाली कन्या को क्या कहा जाता था? उत्तर- डावरिया 3. संत रज्जब की प्रमुख गद्दी कहाँ स्थित है? उत्तर- सांगानेर जयपुर में 4. अड़सट्टा क्या है? उत्तर- जयपुर राज्य का भूमि संबंधी रिकार्ड 5. पुराना रुपया, रामशाही, कटारशाही रुपया किस रियासतकालीन राज्य में चलाए गए? उत्तर- बूँदी राज्य में 6. एनसाइक्लोपीडिया ऑफ ब्रिटनिका में "राजस्थानी जुबान की मशाल" राजस्थानी भाषा के किस प्रसिद्ध विद्वान को कहा गया है? उत्तर- सीता राम लालस को 7. कालीराम कायस्थ द्वारा रचित कौनसे ग्रंथ से राजस्थान की धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है? उत्तर- तारीख ए राजस्थान 8. किस मंदिर को 1444 खंभो पर बने होने के कारण "खंभो का अजायबघर" कहा जाता है? उत्तर- रणकपुर के जैन मंदिर को 9. राजस्थान राज्य के पूर्वी तथा पश्चिमी सिरे में समयान्तर लगभग कितने मिनट का है? उत्तर- 36 मिनट 10. बीकानेर राज्य की ऊँट सेना का नाम क्या था? उत्तर- गंगा रिसाला

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान सवाल- 24 मई 2012 प्रतियोगी परीक्षा महत्वपूर्ण

1. प्राकृतिक रबड़ किसका बहुलक है? उत्तर- आइसोप्रीन का 2. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा क्या था? उत्तर- नायलॉन 3. भारत का पहला पूर्णरूपेण कंप्यूटरीकृत गांव कौनसा है? उत्तर- वेल्लानाड 4. कंप्यूटर में मैमोरी की सबसे छोटी इकाई क्या है? उत्तर- बाइट 5. पृथ्वी की आयु का आकलन किस विधि से किया जाता है? उत्तर- यूरेनियम डेटिंग विधि से 6. कोबाल्ट-60 कौनसी विद्युत चुंबकीय किरणे उत्सर्जित करता है? उत्तर- गामा किरण 7. कोयले की खानों में कार्बनिक पदार्थों के सड़ने से बनने वाली मार्श गैस का अवयव कौनसी गैस होती है? उत्तर- मेथेन 8. गोताखोरों द्वारा सांस लेने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौनसी है? उत्तर- ऑक्सीजन तथा हीलियम का मिश्रण 9. मानव शरीर में यूरिया सबसे अधिक किस पदार्थ में पाया जाता है? उत्तर- मूत्र में 10. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है? उत्तर- हीलियम 11. विश्व की किस झील पर ग्लोबल वार्मिग का खतरा बढ़ता जा रहा है? उत्तर- बैकॉल झील 12. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है? उत्तर- टिन व सीसा 13. नेत्रदान में आंख के क

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 14 मई 2012 Rajasthan GK

1. ईसापूर्व दूसरी सदी की बनजारों की छतरी कहाँ स्थित है जिसके एक स्तंभ पर धर्म चक्र उत्कीर्ण है? उत्तर- लालसोट (दौसा) में 2. भरतला ठिकाने (जिला टौंक) के किस गाँव में टीले के पुरातत्व खनन में प्राचीन अवशेष मिलें हैं? उत्तर- गाँव रेड 3. श्रृंगार चंवरी का मंदिर किस जिले में हैं? उत्तर- चित्तौड़गढ़ में 4. किस जिले के दर नामक स्थान पर कुछ चित्रित शैलाश्रय प्राप्त हुए थे जिनमें मानवाकृतियां, व्याघ्र, बारहसिंगा, सूर्य आदि अंकन किया गया है? उत्तर- भरतपुर के 5. पुरातत्व उत्खनन के लिए प्रसिद्ध बीजक की पहाड़ी कहाँ स्थित है जहाँ बौद्धकालीन मठ व स्तूप प्राप्त हुए हैं? उत्तर- बैराठ (विराट नगर) में 6. राजसमंद जिले में स्थित गिलूण्ड गाँव में 3000-1700 ईसापूर्व की सभ्यता के अवशेष मिलें हैं जो किस नदी की सभ्यता का अंग माने जाते हैं? उत्तर- बनास के 7. भीलवाड़ा जिले में स्थित बागोर गाँव में हड़प्पा पूर्व की सभ्यता के अवशेष मिलें हैं जो किस नदी की सभ्यता का अंग माने जाते हैं? उत्तर- कोठारी नदी के 8. पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान बालाथल का टीला उदयपुर जिले की किस तहसील में

उदयपुर में आयोजित हुई एशियन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

Current Affairs Of Rajasthan

बुधवार 2 मई को उदयपुर के पांच सितारा होटल इन्दर रेजीडेन्सी में एशियन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राज्य के खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह की अध्यक्षता एशियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सुसूमो योशीदा ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि जिला प्रमुख मधु मेहता थी। इस अवसर पर भारतीय पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, महासचिव अर्जुन एवार्ड विजेता सुब्रतो दत्ता एवं आयोजन समिति के चेयरमेन लालसिंह झाला आदि उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित मुकाबलों में महिलाओं के 43 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की एम. एस. अक्षया ने सब जूनियर वर्ग में 187.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वही जूनियर वर्ग में भारत की के. बी. सुमित्रा ने 237.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 47 किलो भार वर्ग में सब-जूनियर वर्ग में भारत की दीपा ने 200 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त 59 किग्रा पुरुष सीनियर में पी. सुरेश ने तथा जूनियर वर्ग में राव मल्लेश्वर ने रजत पदक जीता। उदयपुर के समीर खान ने पहली अंतर्राष्ट्रीय प

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 12 मई 2012 Rajasthan GK Quiz

1. राजस्थान राज्य सरकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड (राजफैड) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर- जयपुर में 2. डेयरी एवं खाद्य विज्ञान प्रौद्योगिकी महाविद्यालय राजस्थान में कहाँ स्थित है? उत्तर- उदयपुर में 3. किस फसल को प्रायः पीला सोना भी कहा जाता है? उत्तर- जोजोबा को 4. राज्य के किस एकमात्र शहर का लक्ष्मण मंदिर बहुत प्रसिद्ध है? उत्तर- भरतपुर 5. मुस्लिम संत खुदाबख्श बाबा की दरगाह कहाँ स्थित है? उत्तर- सादड़ी (पाली) में 6. मेजा बाँध का निर्माण किस नदी पर किया गया है? उत्तर- कोठारी नदी पर 7. रियासतकालीन वॉल्टर योजना किससे संबंधित है? उत्तर- नमक व्यापार से 8. सींकला, झेरणा, नेतरा, गिड़गिड़ी शब्दावली किससे संबंधित है? उत्तर- दही बिलौने से 9. राजस्थान 3077, दुर्गापुरा-65, ट्रिट्रिकम, गंगा सुनहरी किस खाद्यान्न की किस्म हैं? उत्तर- गेंहूं की 10. तुर्रा कलंगी किस श्रेणी की लोक विधा है? उत्तर- ख्याल 11. अजमेर में आनासागर झील का निर्माण किस शासक ने करवाया था? उत्तर- अर्णोराज ने 12. बूंदी का किला किस राजा ने बनवाया था? उत्तर- राजा नगर सिंह ने 13. कोटा मे

राजस्थान आवास विकास लिमिटेड का नाम बदला

राजस्थान आवास विकास लिमिटेड की हाल ही में जयपुर में आयोजित विशेष बैठक में सर्व सम्मति से नया नाम "राजस्थान आवास विकास एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आर ए वी आई एल)" रखने का निर्णय लिया गया। नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री गुरदयाल सिंह संन्धु की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में नगरीय विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन के अनुमोदन के बाद अब इस कंपनी में राज्य सरकार की अंश पूंजी 51 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त राजस्थान आवासन मंडल और जयपुर विकास प्राधिकरण की अंश पूंजी क्रमशः 25 व 24 प्रतिशत रखी गई है। बैठक में नई कंपनी के नियम एवं उपनियमों पर विस्तृत विचार विमर्श कर अंतिम रूप दिया गया। यह सरकारी कंपनी अब अफोर्डेबल हॉउसिंग पॉलिसी 2009 के क्रियान्वयन के लिए भवन निर्माण की योजना, डिजाईन, विकास, निर्माण तथा वित्तीय संसाधन जुटाने आदि के कार्य करेगी। इससे अफोर्डेबल हॉउसिंग पालिसी 2009 के तहत कराए जाने वाले निर्माण कार्यो में गति आएगी। कम्पनी के 10 सदस्यीय निदेशक मंडल के अध्यक्ष नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के मंत्री श्री शांति

Current Affairs Of Rajasthan-

राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता विधेयक, 2012 विधानसभा में पारित

राज्य विधानसभा ने अपने बजट अधिवेशन में राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता विधेयक, 2012 को 25 अप्रैल को ध्वनिमत से पारित कर दिया। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों की जानकारी दी कि उपापन प्रक्रिया में पारदर्शिता, बोली लगाने वालों को उचित एवं साम्यपूर्ण व्यवहार, प्रतियोगिता में अभिवृद्धि करने, दक्षता और मितव्ययता को बढ़ाने और सत्यनिष्ठा के संरक्षण के उद्देश्य से यह विधेयक लाया गया है। सदन में श्री धारीवाल ने बताया कि राज्य सरकार उपापन (प्रक्योरमेंट) में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस कानून की प्रभावी क्रियान्विति के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। राज्य सरकार राज्य स्तरीय प्रक्योरमेंट पोर्टल बनाएगी जिसमें निविदा एवं कार्य के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी का उल्लेख होगा। प्रदेश में 50 लाख रुपए से ज्यादा के कार्यों के लिए वर्तमान में ई-टेण्डरिंग व्यवस्था लागू है। साथ ही क्रय-विक्रय, निर्माण एवं सेवा क्षेत्र को विवादों, आलोचनाओं एवं शंकाओं से दूर करते हुए ऐसी पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाएगी, जो पूर्णतः दोष रहित हो। द्वैषपूर्ण अवरोध, कार्य में व्यवधा

राजस्थान सुनवाई का अधिकार देने वाला पहला राज्य बना-

Current Affairs Of Rajasthan

राज्य विधानसभा में गुरुवार 25 अप्रैल को राजस्थान सुनवाई का अधिकार विधेयक- 2012 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने सदन में विधेयक को प्रस्तुत करते हुए विधेयक लाए जाने के कारणों एवं उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक शिकायतों एवं समस्याओं की प्रभावी और समयबद्ध तरीके से उनके निकटतम स्थानों पर सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए इस विधेयक को लाया गया है। यह महसूस किया जा रहा था कि लोगों की शिकायतों की वक्त पर सुनवाई नहीं होती थी एवं उन पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं हो पा रहा था। जितने समय में उसे न्याय मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा था। यदि ऐसी सुनवाई शिकायत के प्रारम्भ में ही उपलब्ध करा दी जाए तो इससे जनसामान्य की ऊर्जा और आर्थिक व्यय दोनों को बचेंगे। श्री धारीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे देश में सर्वप्रथम पहल करते हुए निर्णय लिया है कि लोक शिकायतों और समस्याओं को संवेदनशीलता एवं सहानुभूति से सुना जाए और उनका त्वरित निराकरण किया जाए। यह विधेयक पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन को मूर्त रूप देने के लिए पूरे देश के लिए एक उदाहरण बनेगा। > सुनवा

पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बैकवर्ड रीजन्स ग्रान्ट फण्ड- B.R.G.F.)

विकास के क्षेत्र में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बी.आर.जी.एफ.) कार्यक्रम की शुरुआत छह वर्ष के लिए पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2006-07 में की गई। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 100% केन्द्रीय सहायता के लिए राजस्थान के 12 जिलों सहित देश के कुल 250 जिलों का चयन किया जा चुका है। यह कोष चयनित जिलों में मौजूदा संसाधनों की परिपूर्ति करने हेतु अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध करवाता है, जिसके निम्नलिखित उद्देश्य हैं- 1. स्थानीय बुनियादी ढांचे एवं अन्य विकास आवश्यकताओं संबंधी गंभीर कमियों को पूरा करना जिन्हे मौजूदा संसाधनों से पूरा नहीं किया जा पा रहा है। 2. स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप, सहभागी नियोजन, निर्णायक क्षमता, क्रियान्वयन तथा मॉनिटरिंग को सुदृढ़ बनाने हेतु क्षमता विकास (Capacity Development) के माध्यम से पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तरीय शासन को सुदृढ़ करना। 3. स्थानीय निकायों को नियोजन, क्रियान्वयन एवं योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करना। 4. पंचायतों को सौंपे गए महत्वपूर्ण कार्यों के नियोजन एवं निष्पादन में सुधार करना एवं स्था

राजस्थान मदरसा बोर्ड की उपलब्धियाँ

1. मदरसों का पंजीकरण- मदरसा बोर्ड का गठन जनवरी, 2003 में किया गया। उस समय इसमें कुल 1635 मदरसे वक्फ बोर्ड से स्थानांतरित होकर आए। मदरसा बोर्ड के गठन से लेकर अब तक कुल 3025 मदरसों का पंजीकरण किया गया है। 2. नियुक्तियां- हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक ज्ञान विषय की प्रारंभिक स्तर की स्कूली शिक्षा की व्यवस्था के लिए बोर्ड द्वारा शिक्षा सहयोगियों की नियुक्ति की गई है। इसके अंतर्गत वर्तमान में 1793 शिक्षा सहयोगी बोर्ड के द्वारा पंजीकृत मदरसों में कार्यरत हैं। सरकार की घोषणा के अनुरूप मदरसों में 3500 शिक्षा सहयोगियों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है तथा अब तक 1870 शिक्षा सहयोगियों को मदरसा आवंटन किया जा चुका है। 3. कंप्यूटर शिक्षा- मदरसों में कंप्यूटर शिक्षा हेतु राज्य सरकार द्वारा 500 कंप्यूटर शिक्षा सहयोगियों के पदों का सृजन किया है, अब तक 487 कंप्यूटर शिक्षा सहयोगियों की नियुक्ति की जा चुकी है। 4. कक्षा आठ तक क्रमोन्नति- मुख्यमंत्री की घोषणा वर्ष 2009-10 के क्रम में मदरसा शिक्षा को कक्षा 8 तक क्रमोन्नति संबंधी आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए है। इसके अंतर्गत 251 मदरसों

राजस्थान मदरसा बोर्ड-1

"हर घर में इल्म की शमा रोशन करेंगे" के नारे के साथ अपने उद्देश्य को उद्घाटित करते राजस्थान मदरसा बोर्ड का मुख्यालय जयपुर में राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मण्डल के झालाना संस्थानिक क्षेत्र के भवन में ही स्थित है। इसके वर्तमान अध्यक्ष मौलाना मौहम्मद फज्ले-हक़ हैं जिन्हें सरकार द्वारा राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। राजस्थान में मदरसा शिक्षा का ऐतिहासिक परिपेक्ष्य:- मदरसे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक शिक्षा के परम्परागत केन्द्र रहे हैं। बड़ी संख्या में मुस्लिम बच्चे इन मदरसों में तालीम (शिक्षा) हासिल करते रहे हैं। प्रारंभ में दीनी (धार्मिक) तथा दुनियावी दोनों प्रकार की तालीम हुआ करती थी। परन्तु 1857 के पश्चात् उत्पन्न राजनीतिक एवं सामाजिक पारिस्थितियों में ये मदरसे आधुनिक शिक्षा की पहुंच से दूर होते चले गए। नतीजतन इन मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे केवल दीन की तालीम तक ही सीमित रहे। दीन की तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा की जरूरत एवं अहमियत को आजादी के बाद शिद्दत से महसूस किया जाने लगा। आइन (संविधान) में मुल्क के हर बच्चे को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा की बात कही गई है एवं इसमें

पंचायती राज में सुधार के लिए राजस्थान को एक करोड़ का पुरस्कार
(Rajasthan current GK.)

प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्थाओं में सुधार तथा पांच विषयों को पूर्णरूपेण पंचायती राज में हस्तांतरित करने संबंधी लिए गए ऐतिहासिक निर्णय करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को एक करोड़ रूपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 24 अप्रैल 2012 को तीसरे पंचायती राज दिवस पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय जनजाति मामलों एवं पंचायती राज मंत्री श्री वी. किशोर चंद्र देव एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री जयराम रमेश से यह पुरस्कार राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने प्राप्त किया। इस के साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दौसा जिले की सैंथल ग्राम पंचायत की सरपंच विमला देवी मीणा को राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार-2012 से भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें पांच लाख रूपए नगद दिए गए, जो पंचायत के विकास में खर्च किए जाएंगे। इस सम्मेलन में प्रदेश की ओर से 8 जिला प्रमुख, 15 प्रधान और 22 सरपंच भी शामिल हुए। इसके साथ ही पंचायत सशक्तिकरण एवं प्रोत्साहन योजना (प्यास) के तहत नकद पुरस्कार पाने वाले जनप

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
उस्ताद कमरुद्दीन खां प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित

राजस्थान की मरूधरा में सोने की भाँति दैदीप्यमान स्वर्ण नगरी जैसलमेर कला व साहित्य के स्वर्ण से भी कीमती रत्नों की अनमोल खान के रूप में भी पहचानी जाती है। यहाँ की विश्व प्रसिद्ध चित्रकला के साथ साथ पारंपरिक लोकसंगीत , लोक गायन व नृत्य ने पूरी दुनिया में अपना परचम फहरा कर मरूप्रदेश का नाम रोशन किया है। रेत के महासागर से सात समन्दर पार तक अपने लोक संगीत की सरिताएँ बहाने वाले कई मशहूर कलाकारों ने इस वीर धरा को गौरवांवित किया है। विश्व के कला परिदृश्य में प्रसिद्ध राजस्थानी कलाकारों में एक लोक कलाकार कमरूद्दीन खाँ भी अपनी अनूठी पहचान रखते हैं। आलमखाना घराने की सांगीतिक परम्परा के वाहक तथा लम्बे समय से राजस्थानी लोकसंगीत के लिए समर्पित विश्वविख्यात लोक कलाकार उस्ताद कमरुद्दीन खां को 7 मार्च को गुजरात लोक कला फाउण्डेशन , अहमदाबाद ने सन् 2012 के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इसके तहत उन्हें 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार , स्मृति चिह्न , सम्मान-पत्र शॉल आदि से दिए गए। कमरुदीन खां का परिचय- उस्ताद कमरुदीन खां का जन्म 1 जनवरी सन् 1961 को प्रस