Skip to main content

Posts

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 28 सितंबर 2011

1. राजस्थान में किस त्यौहार पर महिलाएँ नर बछड़े वाली दुधारू गाय की पूजा करती है, बिना कटी सब्जी व मक्का की रोटी खाती है तथा गाय का दूध काम में नहीं लेती है? उत्तर- वत्स द्वादशी या बच्छ बारस को 2. राजस्थान में खेतों में सिंचाई करने की प्रक्रिया को कहते हैं? उत्तर- पाणत करना 3. राजस्थान में बंधुआ मजदूरी प्रथा का अन्य नाम क्या है? उत्तर- सागड़ी प्रथा 4. राजस्थान में सती प्रथा को सर्वप्रथम किस रियासत में गैर कानूनी घोषित किया था? उत्तर- बूँदी में 5. राजस्थान में साझा द्वारा खेती की प्रथा में कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की जमीन पर खेती करता है जिसमें उसे उपज का आधा या निश्चित हिस्सा मिलता है। इस प्रकार खेती करने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं? उत्तर- सिजारी 6. किस प्रथा को सहगमन या अन्वारोहण भी कहा जाता था? उत्तर- सती प्रथा को 7. किसी व्यक्ति की मृत्यु पर इसके 11 वें या 12 वें पर दिए जाने वाले भोज को क्या कहते हैं? उत्तर- मौसर 8. विवाह के दूसरे दिन दिए जाने वाले सामूहिक प्रीतिभोज को क्या कहा जाता है? उत्तर- बढ़ार 9. बारात की विदाई पर वधू पक्ष द्वारा बारातियों को दि

राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार- एक नजर मेंराजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार- एक नजर में

1- गणपत लाल डांगी – नाटक, गायन व लेखन 2- गवरी देवी - मांड गायन 3- अल्लाह जिलाई बाई - मांड गायन 4- बन्नो बेगम - मांड गायन 5- पेपे खां - सुरणाई वादन 6- मांगीबाई - तेरहताली नृत्य 7- चांद मोहम्मद खान - शहनाई वादन 8- विद्यासागर उपाध्याय - चित्रकला 9- पं. द्वारका प्रसाद शर्मा - चित्रकला 10- रामेश्वर सिंह - चित्रकला 11- बी. जी. शर्मा - चित्रकला 12- पी. एन. चोयल - चित्रकला 13- लालचंद मारोठिया - चित्रकला 14- अब्बास अली बाटलीवाला - चित्रकला 15- हेमंत चित्रकार (शर्मा) - चित्रकला 16- पी. पी. कोटावाला - चित्रकला 17- भूरसिंह शेखावत - चित्रकला 18- ए. एच. मूलर - चित्रकला 19- कुंदनलाल - चित्रकला 20- रामगोपाल विजयवर्गीय - चित्रकला 21- बी. सी. गुई - चित्रकला 22- गोवर्द्धन लाल जोशी 'बाबा' - चित्रकला 23- रामनिवास शर्मा - चित्रकला 24- देवकीनंदन शर्मा - चित्रकला 25- जगदीश सिंह गहलोत - चित्रकला 26- मोनी सान्याल - चित्रकला 27- घासीराम - चित्रकला 28- नरोत्तम नारायण शर्मा - चित्रकला 29- डॉ. नाथूराम वर्मा - चित्रकला 30- कृपालसिंह शेखावत - ब्लू पॉटरी व चित्रकला 31. श्रीलाल जोश

समसामयिक घटना चक्र-

जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह को मिला आइटो हॉल ऑफ फेम अवार्ड

जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह को भारतीय पर्यटन तथा होटल उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुजरात के गांधीनगर में आयोजित एक समारोह में ‘आइटो हॉल ऑफ फेम अवार्ड-2011’ प्रदान किया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स नई दिल्ली की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी थे तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय व गुजरात के पर्यटन मंत्री नर्मदा शंकर व्यास थे। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ठाकुर के अनुसार प्रति वर्ष यह पुरस्कार ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिनके द्वारा किसी विशेष क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया गया हो। अब तक यह पुरस्कार राय बहादुर एमएस ऑबेरॉय, सर एडमंड्स हिलेरी, पंडित रविशंकर, जगमोहन, प्रफुल्ल पटेल, वसुजीत बैनर्जी को दिया जा चुका है। डॉ. एस के गोयल को एपीआई का सर्वोच्च सम्मान एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स ऑफ इंडिया (ए. पी. आई.) ने कोटा के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एस.के. गोयल को वर्ष 2011 का अति-विशिष्ट मेम्बर पुरस्कार के लिए चयनित किया है। डॉ. गोयल इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले राज्य के पहले फिजीशियन हैं

मांड गायिका मांगीबाई को ‘रूपराम लोकगीत पुरस्कार’

मांड गायकी के क्षेत्र में देश भर में अपनी विशिष्ट पहचान रखने एवं पारंपरिक लोकगीत परंपरा के प्रति पूरा जीवन समर्पित करने वाली उदयपुर की प्रसिद्ध मांड गायिका मांगीबाई आर्य का दिल्ली की राजस्थान रत्नाकर संस्था द्वारा ‘श्री रूपराम लोकगीत पुरस्कार 2011’ के लिए चयन किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 11 सितंबर की शाम चार बजे नई दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में 15 हजार नकद, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट किए जाएंगे। श्रीमती आर्य ऑल इंडिया रेडियो एवं दूरदर्शन की ‘ए ग्रेड’ कलाकार हैं। उनके कार्यक्रमों पर आधारित कैसेट, रिकॉर्ड व प्रकाशन भी जारी हो चुके हैं। श्रीमती मांगीबाई द्वारा अर्जित अन्य प्रमुख पुरस्कार- > केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी (नई दिल्ली) का राष्ट्रीय पुरस्कार > राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर राज्य स्तरीय पुरस्कार (1994) > राजस्थानी भाषा साहित्य अकादमी पुरस्कार > ‘मरुधरा’ संस्था कोलकाता मुंबई के सिद्धार्थ मैमोरियल ट्रस्ट पुरस्कार वर्ष 2010 और 2011 के " श्रीमती बसंती देवी धानुका युवा साहित्यकार पुरस्कार " वितरित राजस्थानी भा

वीर तेजाजी की स्मृति में डाक टिकट जारी

केन्द्रीय संचार एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट ने 7 सितंबर को नागौर जिले के खरनाल में वीर तेजाजी की स्मृति में जारी डाक टिकट का रिमोट दबा कर विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का इतिहास बड़ा गौरवमयी रहा है। यहां भाषा, खान-पान, रहन-सहन और अन्य प्रकार की विविधताएं होने के बावजूद पूरा देश एकता रूपी माला में बंधा हुआ है। हमारे लोक देवता तथा लोकसंत लाखों-करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़े हैं तथा आस्था के प्रतीक हैं। प्रत्येक गाँव तथा ढाणी में उन्हें श्रद्धा की भावना से पूजा जाता है। केन्द्र सरकार द्वारा जनता की इसी आस्था के सम्मान करते लिए वीर तेजा जी पर डाक टिकट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि डाक टिकट विमोचन के बाद वीर तेजाजी की कीर्ति और वीरता की गाथा पूरी दुनिया जान पाएगी।

राजस्थान समसामयिक- लोकदेवता देवनारायण पर डाक टिकट

दिनांक 3 सितम्बर को केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट ने भीलवाड़ा जिले के आसीन्द के सवाई भोज मंदिर प्रांगण में भारतीय डाक विभाग द्वारा लोकदेवता देवनारायण पर जारी 5 रुपए के डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री रामलाल जाट भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आज डाक विभाग ने गुर्जरों के आराध्यदेव देवनारायण पर डाक टिकट जारी किया जिससे समाज का सम्मान बढा है। उन्होंने कहा कि नई पीढी के नौजवान हमारे लोक देवताओं तथा आदर्श पुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा ग्रहण करें एवं उनके द्वारा सुझाए मार्ग पर चलते हुए सेवा का संकल्प लें। इससे पूर्व उन्होंने भगवान देव नारायण के सवाईभोज तीर्थ पर आयोजित मेले का विधिवत उद्घाटन भी किया और भगवान देवनारायण के मंदिर में दर्शन किए। लोक देवता देवनारायण सैकड़ों वर्षों से पूरे देश में एक महान दैवीय योद्धा के रूप में पूजे जाते हैं। उनका जीवन एवं वीर गाथाएं कई पीढ़ियों के नौजवानों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। देश भर में देवनारायण के अनेक मंदिर हैं एवं उनके लाखों अनुय

राजस्थान के तेरह उद्यमी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित-

राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने दिनांक 2 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योग के क्षेत्र में उद्यमशीलता, अनुसंधान और विकास में विशिष्ट कार्यों के लिए राजस्थान के 13 उद्यमियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने उन्हें नकद पुरस्कार के रूप में चैक, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों में विशेष उल्लेखनीय जयपुर के श्री जुगल किशोर वैद्य एवं श्री अखिलेश शर्मा वैध थे। इनके अलावा श्री जयपुर के श्री क्षिप्र कुमार, श्री रजत अग्रवाल, श्री रवि पौद्दार (दो पुरस्कार), श्री रूप नारायण शर्मा, श्री आलोक जैन एवं श्री अनुज बैराठी, उदयपुर के श्री वीरेंद्र प्रकाश राठी, नागौर के श्री मनोज माहेश्वरी और बूंदी के श्री सत्यनारायण माहेश्वरी को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री वीरभद्र सिंह और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।