Skip to main content

Posts

भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम के प्रमुख पड़ाव-

चित्र- इसरो से साभार ·            ·            भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम का विकास महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की संकल्पना एवं दूरदृष्टि का प्रतिफल है , इसीलिए उन्हें ' भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम का जनक ' कहा जाता है। स्वप्नदर्शी अंतरिक्ष वैज्ञानिक नायक डॉ. विक्रम साराभाई ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की असीम संभावनाओं अनुभव करते हुए विचार व्यक्त किया कि शक्तिशाली अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्रीय विकास करने के साथ-साथ यह तकनीकी आम आदमी की समस्याओं को सुलझाने में अर्थपूर्ण भूमिका निभा सकती है। देश में अंतरिक्ष गतिविधियों का श्रीगणेश 1960 दशक के प्रारंभ में हुआ, जब तिरुवनंतपुरम के निकट थुंबा पर से गुज़रने वाली चुंबकीय भूमध्यरेखा के ऊपर छोटे परिज्ञापी रॉकेटों के उपयोग से वायुमंडल और आयनमंडल के वैज्ञानिक अन्वेषण प्रारंभ किया गया। 1961 में भारत सरकार ने अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया तथा अन्तरिक्ष अनुसन्धान