Skip to main content

Posts

प्रशासनिक परीक्षा राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 20 अगस्त, 2011

1. राजस्थान के सर्वोच्च पर्वत गुरु शिखर की ऊंचाई है- उत्तर- 1722 मीटर 2. भारत का पहला परमाणु परीक्षण स्थल कौनसा है? उत्तर- पोकरण (जैसलमेर) 1974 3. राजस्थान के प्राचीन राज्य सपाद लक्ष की राजधानी का नाम था- उत्तर- शाकम्भरी 4. नोबल विजेता वैज्ञानिक सी.वी.रमन ने किस नगर को “Island of Glory” कहा था? उत्तर- जयपुर को 5. राजस्थान का राजकीय खेल कौनसा है? उत्तर- बास्केटबाल 6. किस नदी के प्रवाह क्षेत्र के मैदानो को छप्पन का मैदान कहते हैं? उत्तर- माही 7. बनास नदी सवाई माधोपुर जिले में किस स्थान पर चम्बल नदी में गिरती है? उत्तर- खण्डार के समीप 8. खेतड़ी का सिंघाना क्षेत्र किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर- ताँबा खनन के लिए 9. भारत का एकमात्र टंगस्टन उत्पादक क्षेत्र है- उत्तर- डेगाना (नागौर) 10. राजस्थान के कौनसे पठार क्षेत्र का निर्माण प्रारम्भिक ज्वालामुखी चट्टानों से हुआ है? उत्तर- हाड़ौती पठार क्षेत्र

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 16 अगस्त, 2011

1. निम्नांकित में से कौन बिजोलिया किसान आंदोलन से संबंधित नहीं हैं? (अ) सीतारामदास (ब) विजयसिंह पथिक (स) मोहनलाल सुखाड़िया (द) माणिक्यलाल वर्मा उत्तर- स 2. राजस्थान विधानसभा की वर्तमान सदस्य संख्या किस वर्ष की जनगणना पर आधारित है? (अ) 1951 (ब) 1961 (स) 1971 (द) 1941 उत्तर- स 3. राजस्थान का पहला पाक्षिक पत्र ‘सज्जन कीर्ति सुधारक‘ कहां से प्रकाशित हुआ? (अ) उदयपुर से (ब) जयपुर से (स) अजमेर से (द) ब्यावर से उत्तर- अ 4. निम्नांकित में से सुमेल नहीं है- (अ) केसरी सिंह बारहठ - उदयपुर (ब) ठाकुर गोपाल सिंह - खरवा (स) दामोदरदास राठी -ब्यावर (द) अर्जुनलाल सेठी -बीकानेर उत्तर- द 5. किस संत का जन्म झालावाड़ के निकट गागरोनगढ़ में 1425 ई. में चैत्र पूर्णिमा के दिन माना जाता है? (अ) संत दादूदयाल (ब) संत पीपाजी (स) संत मीराबाई (द) संत रामानंदाचार्य उत्तर- ब 6. संत पीपाजी के गुरु थे- (अ) संत दादूदयाल (ब) गोरखनाथ (स) संत रैदास (द) संत रामानंदाचार्य उत्तर- द 7. राजस्थान में 1857 का विद्रोह सर्वप्रथम कहां हुआ? (अ) नीमच छावनी में (ब) एरिनपुरा छावनी में (स)

राजस्थान समसामयिकी-
रणकपुर में पहली बार योग रिट्रीट एंड क्लासिकल डांस फेस्टिवल का आयोजन

पाली जिले के रणकपुर में पहली बार तीन दिवसीय योग रिट्रीट एंड क्लासिकल डांस फेस्टिवल का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से दिनांक 9 से 10 अगस्त तक किया गया। गोडवाड़ सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए रणकपुर के प्रसिद्ध जैन मंदिर में आयोजित योग और शास्त्रीय संगीत के संगम वाले इस समारोह के आगाज में पर्यटन मंत्री बीना काक मौजूद थी। इसमें देश के ख्यातनाम कलाकारों द्वारा शाम को रणकपुर जैन मंदिर स्थित सूर्य मंदिर पर शास्त्रीय संगीत और नृत्यों की यादगार प्रस्तुति दी जिसके अंतर्गत 9 अगस्त को अदिति मंगलदास, नई दिल्ली द्वारा कथक नृत्य, 10 अगस्त को नवतेज जौहर, नई दिल्ली द्वारा भरत नाट्यम और 11 अगस्त को जयपुर घराने के गुरु गिरधारी महाराज द्वारा कथक नृत्यका प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें विदेशी पर्यटकों ने भी भाग लिया। योगाभ्यास कार्यक्रम में नई दिल्ली के प्रसिद्ध योग एवं नाट्य संस्था अभ्यास ट्रस्ट के गुरु नवतेज जौहर द्वारा योगाभ्यास कराया गया। राजस्थान में सोने-चांदी के नए भंडार की खोज- खनिज विभाग ने राजस्थान में सोने-चांदी के नए भंडार की खोजे हैं जिसमें डूंगरपुर जिले के पादर-अमझ

सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए विज्ञान सामान्य ज्ञान के प्रश्न

1. निम्नलिखित में से रेडियोएक्टिव तत्व नहीं है- (अ) एस्टेटाइन (ब) फ्रैंसियम (स) ट्रिटियम (द) जर्कोनियम उत्तर- स 2. अमरीकी बहुराष्ट्रीय कंपनी मोनसाटो ने एक कीट प्रतिरोधी कपास की किस्म बनाई है जिसका भारत में क्षेत्र परीक्षण किया गया। निम्नलिखित जीवाणुओं में से एक के आविष जीन का इस पारजीनी कपास में अंतरण हुआ है? (अ) बैसिलस सबटाईलिस (ब) बैसिलस थूरीजिएनसिस (स) बैसिलस एमाइलोलिक्विफैन्सिएन्स (द) बैसिलस ग्लोब्लाई उत्तर- ब 3. प्रकार तरंगों के वायु से काँच में जाने पर जो चर प्रभावित होते हैं, वे हैं- (अ) तरंगदेर्ध्य, आवृति और वेग (ब) वेग और आवृति (स) तरंगदेर्ध्य और आवृति (द) तरंगदेर्ध्य और वेग उत्तर- द 4. जब पानी को 0 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जाता है तो इसका आयतन- (अ) बढ़ता है (ब) घटता है (स) नहीं बदलता है (द) पहले घटता है फिर बढ़ता है उत्तर- द 5. प्रक्रमित कोशिका मृत्यु के कोशिकाय और आणविक नियंत्रण को कहते हैं- (अ) एर्पोप्टोसिस (ब) काल प्रभावन (स) अपह्रासन (द) ऊतक क्षय उत्तर- अ 6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- नाभिकीय रिएक्टर में स्

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और उसका सफर

हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का प्रारूप भारत की संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को अपनाया। तिरंगे में समान अनुपात में तीन रंगों की क्षैतिज पट्टियां हैं जिनमें गहरा केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद रंग बीच में एवं हरा रंग सबसे नीचे है। > ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। > सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है जिसे अशोक चक्र कहते हैं क्योंकि इसका प्रारूप सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में निर्मित 'सिंह स्तंभ' पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग समान है। अशोक चक्र को "धर्म चक्र या विधि चक्र" भी कहते हैं। > इस चक्र में 24 तीलियां हैं। > तिरंगे के शीर्ष में स्थित गहरा केसरिया रंग देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। > मध्य में स्थित श्वेत पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का संकेत है। > हरा रंग देश के शुभ, विकास और उर्वरता को दर्शाता है। तिरंगे का सफर- > हमारे राष्‍ट्रीय ध्‍वज का विकास स्‍वतंत्रता के राष्‍ट्रीय संग्राम के दौरान प्रारंभ हुआ। आज के इस रूप तक पहुँचने के लिए यह अपने आरंभ से अंत तक अनेक दौर ए

तरूण क्रांति पुरस्कार-2011

उदयपुर के बीएन कॉलेज ग्राउंड में हुए समारोह में क्रांतिकारी राष्ट्रसंत जैन मुनि तरूण सागर के सानिध्य में 10 Aug 2011 को तरूण क्रांति मंच नई दिल्ली की ओर से प्रथम तरूण क्रांति पुरस्कार-2011 प्रदान किए गए जो निम्नांकित है- 1. प्रथम तरूण क्रांति साहित्य पुरस्कार-  प्रख्यात विचारक व लेखक गुलाब कोठारी (पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक) 2. तरूण क्रांति शाकाहार व जीवदया पुरस्कार-   पीपुल फॉर एनिमल की प्रमुख व सांसद मेनका गांधी 3. तरूण क्रांति जैन रोल मॉडल पुरस्कार-   कर्नाटक के प्रख्यात समाजसेवी पद्मभूषण डॉ. डी. वीरेन्द्र हेगड़े कोठारी, मेनका व हेगड़े को पुरस्कार स्वरूप 51-51 हजार रूपए नकद, सम्मान पत्र और अन्य उपाधियां प्रदान की गई। पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीनों विभूतियों ने पुरस्कार राशि मेनका गांधी के माध्यम से उदयपुर की एनिमल एड ट्रस्ट को पशु-पक्षियों के कल्याण के लिए सहयोग के रूप में प्रदान की।

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 14 अगस्त, 2011

1. राजस्थान का अनुसूचित जनजाति जनसंख्या में भारत में कौनसा स्थान है? उत्तर- छठा 2. जनजातियों की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण जिला कौनसा है? उत्तर- उदयपुर 3. राज्य का सर्वाधिक 13 तहसील वाले जिले का नाम क्या है? उत्तर- जयपुर 4. राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान कौनसा है? उत्तर- चूरू 5. राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र जिला कौनसा है? उत्तर- झालावाड़ 6. राजस्थान के सर्वाधिक आर्द्र स्थान का नाम क्या है? उत्तर- माउण्ट आबू 7. कोटा-बूँदी का समीपवर्ती प्रदेष 19 वीं शताब्दी से पूर्व किस नाम से जाना जाता था? उत्तर- हयहय के नाम से 8. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है? उत्तर- जोधपुर 9. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा संभाग कौनसा है? उत्तर- भरतपुर 10. राजस्थान का प्रथम संपूर्ण साक्षर जिला कौनसा है? उत्तर- अजमेर 11. राजस्थान के सर्वाधिक तहसील किस जिले में है? उत्तर- जयपुर जिले में 12. राजस्थान में सर्वाधिक पंचायत समिति किस जिले में है? उत्तर- अलवर जिले में 13. किस जिले की अन्तरराष्ट्रीय सीमा रेखा अन्य सभी सम्बद्ध जिलों से लम्बी है? उत्तर- जैसलमेर

List of Districts of Rajasthan -- राजस्थान के जिलों की सूची-

01. अजमेर 02. अलवर 03. बाड़मेर 04. बारां 05. बाँसवाड़ा 06. बीकानेर 07. बून्दी 08. भरतपुर 09. भीलवाड़ा 10. चित्तौड़गढ़ 11. चूरू 12. डूँगरपुर 13. दौसा 14. धौलपुर 15. श्री गंगानगर 16. हनुमानगढ़ 17. जयपुर 18. जैसलमेर 19. जालोर 20. जोधपुर 21. झुंझुनूं 22. झालावाड़ 23. कोटा 24. करौली 25. नागौर 26. पाली 27. राजसमंद 28. सिरोही 29. सीकर 30. सवाई माधोपुर 31. टोंक 32. उदयपुर 33. प्रतापगढ़

परीक्षा उपयोगी विज्ञान प्रश्नोत्तरी

1. कौनसा तंत्र शरीर की क्रियाओं पर नियंत्रण करने वाला तंत्र है ? (अ) श्वसन तंत्र (ब) पाचन तंत्र (स) तंत्रिका तंत्र (द) अंतःस्रावी तंत्र उत्तर- स 2. प्रतिवर्ती क्रियाओं पर नियंत्रण करने वाला अंग है- (अ) वृक्क (ब) मेरुरज्जु (स) हृदय (द) आमाशय उत्तर- ब 3. पीयूष ग्रंथि कहां पाई जाती है? (अ) मेरुरज्जु में (ब) हृदय में (स) मस्तिष्क में (द) वृक्क में उत्तर- स 4. थायराक्सिन नामक हारमोन की कमी से होने वाला रोग है- (अ) गलगंड (ब) डाइबिटिज (स) हैजा (द) हैपेटाइटिस बी उत्तर- अ 5. एड्रिनल ग्रंथि कहां वृक्क में पाई जाती है ? (अ) मेरुरज्जु में (ब) गर्दन में (स) मस्तिष्क में (द) वृक्क में उत्तर- द 6. इंसुलिन हारमोन उत्पन्न करती है- (अ) अग्नाशय ग्रंथि (ब) थाइराइड ग्रंथि (स) पीयूष ग्रंथि (द) वृषण उत्तर- अ 7. कौनसी ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहलाती है ? (अ) अग्नाशय ग्रंथि (ब) थाइराइड ग्रंथि (स) पीयूष ग्रंथि (द) वृषण उत्तर- स 8. वयस्क मनुष्य में अस्थियों की संख्या होती है- (अ) 106 (ब) 276 (स) 176 (द) 206 उत्तर- द 9. सर्वाधिक अस्थियाँ पाई जाती हैं- (अ) हाथ में (

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
केयर्न इंडिया को मिला विश्व प्रतिष्ठित “सुपरब्रांड“

राजस्थान में देश का विगत दो दशकों का सबसे बड़ा जमीनी तेल और गैस के मंगला तेल क्षेत्र की खोज का तोहफा देने वाली कंपनी केयर्न इंडिया ने विश्व प्रतिष्ठित “सुपरब्रांड“ का स्तर प्राप्त कर लिया है। गत दिनों नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केयर्न इंडिया के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, अफेयर्स व सी.एस.आर. निदेशक श्री मनु कपूर ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष डाँ. मोंटेक सिंह अहलुवालिया से यह सम्मान ग्रहण किया। इस सम्मान के साथ ही केयर्न इंडिया उस विशिष्ठ क्लब में सम्मिलित हो गई है, जिसमें रिलायंस, ओ. एन. जी. सी. तथा एल एंड टी सम्मिलित हैं। गत दिनों केयर्न ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए उम्मीद से अधिक लाभ की घोषणा की थी। इस कंपनी द्वारा राजस्थान के मंगला क्षेत्र से उत्पादन को लगभग एक साल पूर्व सवा लाख बैरल तेल प्रतिदिन के स्तर पर पहुँचाया था। इस कंपनी ने 27 सौ करोड़ रुपए से अधिक का सकल लाभ घोषित किया है। राजस्थान के अलावा गुजरात के केम्ब बेसिन में और आन्ध्र प्रदेश के राव क्षेत्र से भी यह कंपनी उत्पादन कर रही है। क्या है सुपर ब्रांड- व्यवसाय की एक विशिष्ठ अवधारणा के र