Skip to main content

Posts

प्रशासनिक परीक्षा राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 20 अगस्त, 2011

1. राजस्थान के सर्वोच्च पर्वत गुरु शिखर की ऊंचाई है- उत्तर- 1722 मीटर 2. भारत का पहला परमाणु परीक्षण स्थल कौनसा है? उत्तर- पोकरण (जैसलमेर) 1974 3. राजस्थान के प्राचीन राज्य सपाद लक्ष की राजधानी का नाम था- उत्तर- शाकम्भरी 4. नोबल विजेता वैज्ञानिक सी.वी.रमन ने किस नगर को “Island of Glory” कहा था? उत्तर- जयपुर को 5. राजस्थान का राजकीय खेल कौनसा है? उत्तर- बास्केटबाल 6. किस नदी के प्रवाह क्षेत्र के मैदानो को छप्पन का मैदान कहते हैं? उत्तर- माही 7. बनास नदी सवाई माधोपुर जिले में किस स्थान पर चम्बल नदी में गिरती है? उत्तर- खण्डार के समीप 8. खेतड़ी का सिंघाना क्षेत्र किसके खनन के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर- ताँबा खनन के लिए 9. भारत का एकमात्र टंगस्टन उत्पादक क्षेत्र है- उत्तर- डेगाना (नागौर) 10. राजस्थान के कौनसे पठार क्षेत्र का निर्माण प्रारम्भिक ज्वालामुखी चट्टानों से हुआ है? उत्तर- हाड़ौती पठार क्षेत्र

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 16 अगस्त, 2011

1. निम्नांकित में से कौन बिजोलिया किसान आंदोलन से संबंधित नहीं हैं? (अ) सीतारामदास (ब) विजयसिंह पथिक (स) मोहनलाल सुखाड़िया (द) माणिक्यलाल वर्मा उत्तर- स 2. राजस्थान विधानसभा की वर्तमान सदस्य संख्या किस वर्ष की जनगणना पर आधारित है? (अ) 1951 (ब) 1961 (स) 1971 (द) 1941 उत्तर- स 3. राजस्थान का पहला पाक्षिक पत्र ‘सज्जन कीर्ति सुधारक‘ कहां से प्रकाशित हुआ? (अ) उदयपुर से (ब) जयपुर से (स) अजमेर से (द) ब्यावर से उत्तर- अ 4. निम्नांकित में से सुमेल नहीं है- (अ) केसरी सिंह बारहठ - उदयपुर (ब) ठाकुर गोपाल सिंह - खरवा (स) दामोदरदास राठी -ब्यावर (द) अर्जुनलाल सेठी -बीकानेर उत्तर- द 5. किस संत का जन्म झालावाड़ के निकट गागरोनगढ़ में 1425 ई. में चैत्र पूर्णिमा के दिन माना जाता है? (अ) संत दादूदयाल (ब) संत पीपाजी (स) संत मीराबाई (द) संत रामानंदाचार्य उत्तर- ब 6. संत पीपाजी के गुरु थे- (अ) संत दादूदयाल (ब) गोरखनाथ (स) संत रैदास (द) संत रामानंदाचार्य उत्तर- द 7. राजस्थान में 1857 का विद्रोह सर्वप्रथम कहां हुआ? (अ) नीमच छावनी में (ब) एरिनपुरा छावनी में (स)

राजस्थान समसामयिकी-
रणकपुर में पहली बार योग रिट्रीट एंड क्लासिकल डांस फेस्टिवल का आयोजन

पाली जिले के रणकपुर में पहली बार तीन दिवसीय योग रिट्रीट एंड क्लासिकल डांस फेस्टिवल का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से दिनांक 9 से 10 अगस्त तक किया गया। गोडवाड़ सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए रणकपुर के प्रसिद्ध जैन मंदिर में आयोजित योग और शास्त्रीय संगीत के संगम वाले इस समारोह के आगाज में पर्यटन मंत्री बीना काक मौजूद थी। इसमें देश के ख्यातनाम कलाकारों द्वारा शाम को रणकपुर जैन मंदिर स्थित सूर्य मंदिर पर शास्त्रीय संगीत और नृत्यों की यादगार प्रस्तुति दी जिसके अंतर्गत 9 अगस्त को अदिति मंगलदास, नई दिल्ली द्वारा कथक नृत्य, 10 अगस्त को नवतेज जौहर, नई दिल्ली द्वारा भरत नाट्यम और 11 अगस्त को जयपुर घराने के गुरु गिरधारी महाराज द्वारा कथक नृत्यका प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें विदेशी पर्यटकों ने भी भाग लिया। योगाभ्यास कार्यक्रम में नई दिल्ली के प्रसिद्ध योग एवं नाट्य संस्था अभ्यास ट्रस्ट के गुरु नवतेज जौहर द्वारा योगाभ्यास कराया गया। राजस्थान में सोने-चांदी के नए भंडार की खोज- खनिज विभाग ने राजस्थान में सोने-चांदी के नए भंडार की खोजे हैं जिसमें डूंगरपुर जिले के पादर-अमझ

सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए विज्ञान सामान्य ज्ञान के प्रश्न

1. निम्नलिखित में से रेडियोएक्टिव तत्व नहीं है- (अ) एस्टेटाइन (ब) फ्रैंसियम (स) ट्रिटियम (द) जर्कोनियम उत्तर- स 2. अमरीकी बहुराष्ट्रीय कंपनी मोनसाटो ने एक कीट प्रतिरोधी कपास की किस्म बनाई है जिसका भारत में क्षेत्र परीक्षण किया गया। निम्नलिखित जीवाणुओं में से एक के आविष जीन का इस पारजीनी कपास में अंतरण हुआ है? (अ) बैसिलस सबटाईलिस (ब) बैसिलस थूरीजिएनसिस (स) बैसिलस एमाइलोलिक्विफैन्सिएन्स (द) बैसिलस ग्लोब्लाई उत्तर- ब 3. प्रकार तरंगों के वायु से काँच में जाने पर जो चर प्रभावित होते हैं, वे हैं- (अ) तरंगदेर्ध्य, आवृति और वेग (ब) वेग और आवृति (स) तरंगदेर्ध्य और आवृति (द) तरंगदेर्ध्य और वेग उत्तर- द 4. जब पानी को 0 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जाता है तो इसका आयतन- (अ) बढ़ता है (ब) घटता है (स) नहीं बदलता है (द) पहले घटता है फिर बढ़ता है उत्तर- द 5. प्रक्रमित कोशिका मृत्यु के कोशिकाय और आणविक नियंत्रण को कहते हैं- (अ) एर्पोप्टोसिस (ब) काल प्रभावन (स) अपह्रासन (द) ऊतक क्षय उत्तर- अ 6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- नाभिकीय रिएक्टर में स्

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और उसका सफर

हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का प्रारूप भारत की संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को अपनाया। तिरंगे में समान अनुपात में तीन रंगों की क्षैतिज पट्टियां हैं जिनमें गहरा केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद रंग बीच में एवं हरा रंग सबसे नीचे है। > ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। > सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है जिसे अशोक चक्र कहते हैं क्योंकि इसका प्रारूप सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में निर्मित 'सिंह स्तंभ' पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग समान है। अशोक चक्र को "धर्म चक्र या विधि चक्र" भी कहते हैं। > इस चक्र में 24 तीलियां हैं। > तिरंगे के शीर्ष में स्थित गहरा केसरिया रंग देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। > मध्य में स्थित श्वेत पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का संकेत है। > हरा रंग देश के शुभ, विकास और उर्वरता को दर्शाता है। तिरंगे का सफर- > हमारे राष्‍ट्रीय ध्‍वज का विकास स्‍वतंत्रता के राष्‍ट्रीय संग्राम के दौरान प्रारंभ हुआ। आज के इस रूप तक पहुँचने के लिए यह अपने आरंभ से अंत तक अनेक दौर ए

तरूण क्रांति पुरस्कार-2011

उदयपुर के बीएन कॉलेज ग्राउंड में हुए समारोह में क्रांतिकारी राष्ट्रसंत जैन मुनि तरूण सागर के सानिध्य में 10 Aug 2011 को तरूण क्रांति मंच नई दिल्ली की ओर से प्रथम तरूण क्रांति पुरस्कार-2011 प्रदान किए गए जो निम्नांकित है- 1. प्रथम तरूण क्रांति साहित्य पुरस्कार-  प्रख्यात विचारक व लेखक गुलाब कोठारी (पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक) 2. तरूण क्रांति शाकाहार व जीवदया पुरस्कार-   पीपुल फॉर एनिमल की प्रमुख व सांसद मेनका गांधी 3. तरूण क्रांति जैन रोल मॉडल पुरस्कार-   कर्नाटक के प्रख्यात समाजसेवी पद्मभूषण डॉ. डी. वीरेन्द्र हेगड़े कोठारी, मेनका व हेगड़े को पुरस्कार स्वरूप 51-51 हजार रूपए नकद, सम्मान पत्र और अन्य उपाधियां प्रदान की गई। पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीनों विभूतियों ने पुरस्कार राशि मेनका गांधी के माध्यम से उदयपुर की एनिमल एड ट्रस्ट को पशु-पक्षियों के कल्याण के लिए सहयोग के रूप में प्रदान की।

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 14 अगस्त, 2011

1. राजस्थान का अनुसूचित जनजाति जनसंख्या में भारत में कौनसा स्थान है? उत्तर- छठा 2. जनजातियों की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण जिला कौनसा है? उत्तर- उदयपुर 3. राज्य का सर्वाधिक 13 तहसील वाले जिले का नाम क्या है? उत्तर- जयपुर 4. राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान कौनसा है? उत्तर- चूरू 5. राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र जिला कौनसा है? उत्तर- झालावाड़ 6. राजस्थान के सर्वाधिक आर्द्र स्थान का नाम क्या है? उत्तर- माउण्ट आबू 7. कोटा-बूँदी का समीपवर्ती प्रदेष 19 वीं शताब्दी से पूर्व किस नाम से जाना जाता था? उत्तर- हयहय के नाम से 8. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग कौनसा है? उत्तर- जोधपुर 9. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा संभाग कौनसा है? उत्तर- भरतपुर 10. राजस्थान का प्रथम संपूर्ण साक्षर जिला कौनसा है? उत्तर- अजमेर 11. राजस्थान के सर्वाधिक तहसील किस जिले में है? उत्तर- जयपुर जिले में 12. राजस्थान में सर्वाधिक पंचायत समिति किस जिले में है? उत्तर- अलवर जिले में 13. किस जिले की अन्तरराष्ट्रीय सीमा रेखा अन्य सभी सम्बद्ध जिलों से लम्बी है? उत्तर- जैसलमेर

List of Districts of Rajasthan -- राजस्थान के जिलों की सूची-

01. अजमेर 02. अलवर 03. बाड़मेर 04. बारां 05. बाँसवाड़ा 06. बीकानेर 07. बून्दी 08. भरतपुर 09. भीलवाड़ा 10. चित्तौड़गढ़ 11. चूरू 12. डूँगरपुर 13. दौसा 14. धौलपुर 15. श्री गंगानगर 16. हनुमानगढ़ 17. जयपुर 18. जैसलमेर 19. जालोर 20. जोधपुर 21. झुंझुनूं 22. झालावाड़ 23. कोटा 24. करौली 25. नागौर 26. पाली 27. राजसमंद 28. सिरोही 29. सीकर 30. सवाई माधोपुर 31. टोंक 32. उदयपुर 33. प्रतापगढ़

परीक्षा उपयोगी विज्ञान प्रश्नोत्तरी

1. कौनसा तंत्र शरीर की क्रियाओं पर नियंत्रण करने वाला तंत्र है ? (अ) श्वसन तंत्र (ब) पाचन तंत्र (स) तंत्रिका तंत्र (द) अंतःस्रावी तंत्र उत्तर- स 2. प्रतिवर्ती क्रियाओं पर नियंत्रण करने वाला अंग है- (अ) वृक्क (ब) मेरुरज्जु (स) हृदय (द) आमाशय उत्तर- ब 3. पीयूष ग्रंथि कहां पाई जाती है? (अ) मेरुरज्जु में (ब) हृदय में (स) मस्तिष्क में (द) वृक्क में उत्तर- स 4. थायराक्सिन नामक हारमोन की कमी से होने वाला रोग है- (अ) गलगंड (ब) डाइबिटिज (स) हैजा (द) हैपेटाइटिस बी उत्तर- अ 5. एड्रिनल ग्रंथि कहां वृक्क में पाई जाती है ? (अ) मेरुरज्जु में (ब) गर्दन में (स) मस्तिष्क में (द) वृक्क में उत्तर- द 6. इंसुलिन हारमोन उत्पन्न करती है- (अ) अग्नाशय ग्रंथि (ब) थाइराइड ग्रंथि (स) पीयूष ग्रंथि (द) वृषण उत्तर- अ 7. कौनसी ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहलाती है ? (अ) अग्नाशय ग्रंथि (ब) थाइराइड ग्रंथि (स) पीयूष ग्रंथि (द) वृषण उत्तर- स 8. वयस्क मनुष्य में अस्थियों की संख्या होती है- (अ) 106 (ब) 276 (स) 176 (द) 206 उत्तर- द 9. सर्वाधिक अस्थियाँ पाई जाती हैं- (अ) हाथ में (

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
केयर्न इंडिया को मिला विश्व प्रतिष्ठित “सुपरब्रांड“

राजस्थान में देश का विगत दो दशकों का सबसे बड़ा जमीनी तेल और गैस के मंगला तेल क्षेत्र की खोज का तोहफा देने वाली कंपनी केयर्न इंडिया ने विश्व प्रतिष्ठित “सुपरब्रांड“ का स्तर प्राप्त कर लिया है। गत दिनों नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केयर्न इंडिया के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, अफेयर्स व सी.एस.आर. निदेशक श्री मनु कपूर ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष डाँ. मोंटेक सिंह अहलुवालिया से यह सम्मान ग्रहण किया। इस सम्मान के साथ ही केयर्न इंडिया उस विशिष्ठ क्लब में सम्मिलित हो गई है, जिसमें रिलायंस, ओ. एन. जी. सी. तथा एल एंड टी सम्मिलित हैं। गत दिनों केयर्न ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए उम्मीद से अधिक लाभ की घोषणा की थी। इस कंपनी द्वारा राजस्थान के मंगला क्षेत्र से उत्पादन को लगभग एक साल पूर्व सवा लाख बैरल तेल प्रतिदिन के स्तर पर पहुँचाया था। इस कंपनी ने 27 सौ करोड़ रुपए से अधिक का सकल लाभ घोषित किया है। राजस्थान के अलावा गुजरात के केम्ब बेसिन में और आन्ध्र प्रदेश के राव क्षेत्र से भी यह कंपनी उत्पादन कर रही है। क्या है सुपर ब्रांड- व्यवसाय की एक विशिष्ठ अवधारणा के र

पावरलूम को प्रोत्साहन देने के लिए निवेश संवर्धन पैकेज

राज्य सरकार ने जोधपुर, पाली और बाड़मेर जिलों में पावरलूम क्षेत्र में नए उद्यमों में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए पैकेज की घोषणा की है। राजस्थान निवेश संवर्धन स्कीम -2010 के खंड 15 के तहत उक्त जिलों में लगने वाले नए पॉवरलूम उद्यमों को पैकेज दिया जाएगा। वित्त विभाग ने पिछले माह एक आदेश इस संबंध में जारी किया है। पैकेज तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा और यह 30 अगस्त, 2020 तक लागू रहेगा। इस आदेश की प्रमुख बातें निम्नांकित हैं- >राज्य सरकार के आदेश के अनुसार यह पैकेज पावरलूम क्षेत्र में स्थापित होने वाले नए उद्यमों के लिए ही मान्य होगा। > इसमें यह शर्त भी है कि ऐसे उद्यमों को वाणिज्यिक उत्पादन 31 अगस्त, 2013 तक प्रारंभ करना होगा। > इस पैकेज में अधिसूचित जोधपुर, पाली और बाड़मेर जिलों में नए पावर लूम उद्यमों को स्थापित करने पर ही दिया जाएगा। > इन जिलों में नए पावरलूम इकाइयों को विद्युत शुल्क, जमीन पर टैक्स, जमीन खरीदने या लीज पर लेने पर स्टॉप शुल्क में छूट दी प्रदान की जाएगी। यह छूट राजस्थान निवेश संवर्धन स्कीम- 2010 के तहत दी जाएगी। > पैकेज के तहत पात्र पॉवरलूम उद्य

राज्य स्तरीय परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार 2010-11

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर जयपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ए.ए.खान (दुर्रू मियां) ने परिवार कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य स्तरीय परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार 2010-11 वितरित किए। इसके अंतर्गत राज्य स्तर पर पाली के जिला कलक्टर नीरज के. पवन को प्रथम पुरस्कार के रूप में 30 लाख की राशि का चैक व प्रशस्ति पत्र, बारां जिला कलक्टर नवीन जैन को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में चित्तौड़गढ़ के जिला कलक्टर रवि जैन को 10 लाख रुपए के चैक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में पंचायत समिति निम्बाहेडा, सुमेरपुर व तलवाडा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने ग्राम पंचायत दौलाडा (बून्दी), सियाखेडी (प्रतापगढ) और मुसालिया (पाली) को भी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। परिवार कल्याण के क्षेत्र में ही सरकारी चिकित्सालयों में उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ

उदयपुर के शिल्पग्राम में लोक औषधि उद्यान प्रारंभ

आदिवासी अंचल में पारंपरिक संस्कृति के अलावा पारंपरिक वैज्ञानिक ज्ञान भी बिखरा पड़ा है। इनमें से एक क्षेत्र है पारंपरिक औषधियों का। आदिवासी अंचल में गाँवों में कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जिन्हें पारंपरिक लोक औषधियों का विषद् ज्ञान होता है। इन लोगों को "ज्ञानी या गुणी" कहते हैं। आदिवासी अंचल के ज्ञानी तथा गुणियों को इन जड़ी बूटियों के बारे में गहरी जानकारी होती है। उन्हें इन लोक औषधियों के पनपने की परिस्थितियों, उनके औषधीय गुणों व प्रयोग की विधि के बारे में सटीक अनुभव होता है। इन ज्ञानी और गुणियों के पारंपरिक ज्ञान का संग्रह करने तथा इसे प्रकाश में लाने का कार्य कतिपय स्वयंसेवी संस्थाएँ कर रही है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उदयपुर स्थित "पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर)" द्वारा 50 दुर्लभ प्रजातियों के साथ अपने हवाला ग्राम स्थित 'शिल्पग्राम' में संभवतः प्रदेश का पहला लोक औषध उद्यान (फोक मेडिसिन गार्डन) विकसित कर उठाया है। यह उद्यान यहां आने वाले पर्यटकों एवं आम जनता को ग्रामीण आदिवासियों तथा अन्य जानकार लोगों के स्वास्थ्य देखभाल तंत्र

राजीव गांधी आवास योजना के अन्तर्गत राजस्थान के छह बड़े शहरों का चयन

शहरी इलाकों को झुग्गी झोपड़ियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को घर देने की मदद के लिए भारत सरकार ने एक लाख से अधिक की आबादी वाले 250 शहरों में महत्त्वाकांक्षी राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को लागू किया गया है। योजना से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले तीन करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। सरकार ने इन शहरी गरीबों को आवास ऋण उपलब्ध कराने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का एक आवास ऋण जोखिम गारंटी कोष बनाने का भी निर्णय किया है। इससे गरीबों को बैंकों से आवास ऋण दिलाने में मदद मिलेगी। योजना में राज्य सरकारों के साथ साथ निजी डेवलपर्स को भी जोड़ा जाएगा। एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत इस योजना में बनने वाले मकानों का संपत्ति अधिकार उनके मालिकों को दिया जाएगा। प्रदेश में इस योजना के तहत छ: बड़े शहरों जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर एवं उदयपुर का चयन किया गया है तथा इनमें राजीव आवास योजना का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए इन शहरों में कच्ची बस्तियों के सर्वे का कार्य अंतिम चरण में है। राज्य के इन छह बड़े शहरों को स्लम मुक्त करने के लिए आगामी पांच वर्षों में राज्य कोष पर 2900 करोड़ रू. का अतिरि

राजस्थान की योजनाएँ-
जननी शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम

जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिवार नियोजन के साथ साथ शिशु व मातृ मृत्युदर को कम करना आवश्यक है। शिशु व मातृ मृत्युदर को कम करने के लिए यह आवश्यक है कि प्रसव संस्थागत (अस्पताल में) हो। संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही है जिनमें एक "जननी शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम" है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित जानकारी के अनुसार प्रदेश में शिशु व मातृ मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से शुरू किए गए "जननी शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम" के अन्तर्गत निम्नांकित प्रमुख सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाने का प्रावधान है- > समस्त गर्भवती महिलाओं को राजकीय चिकित्सा संस्थानों में डिलीवरी के लिए जाने एवं पुनः अपने घर लौटने हेतु निःशुल्क परिवहन व्यवस्था सुलभ कराई जाएगी। > इस कार्यक्रम में समस्त प्रसूताओं को निःशुल्क दवाइयां, निःशुल्क जांच सुविधा, निःशुल्क रक्त चढ़ाने से संबंधित समस्त जांच व उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। > सामान्य डिलीवरी की स्थिति में प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं को

राजस्थान सामान्य ज्ञान -

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-

ममता शर्मा बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष का पद पर एक बार फिर राजस्थान की महिला को नवाजा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 30 जुलाई को पूर्व विधायक ममता शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद पर राजस्थान की गिरिजा व्यास और यास्मीन अबरार रह चुकी है। आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार 2010 बाड़मेर जिले के पचपदरा में जन्मे प्रसिद्ध लेखक एवं जैन संत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को शांति, सद्भावना और अहिंसा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2010 के राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी तथा प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के लिए मुनि का चयन उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने किया था। वर्ष 1996 में शुरू किए गए इस पुरस्कार के अंतर्गत मुनि को प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपए नकद प्रदान किए गए। मुनि दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व भारती नामक स्वयंसेवी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। लोकेश मुनि 2006-07 में जामा मस्जिद में हुए बम विस्फोटों के बाद हिंदू-मुस्लिमों के

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. राज्य सरकार ने हाल ही में किस कीटनाशक की बिक्री व खेती में उपयोग पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है? उत्तर- एण्डोसल्फॉन 2. भारत सरकार ने हाल ही में किस उर्वरक की मात्रा 45 प्रतिशत से अधिक होने पर उसको विस्फोटक मान कर उसकी बिक्री प्रतिबंधित करने का निर्णय किया है? उत्तर- अमोनियम सल्फेट 3. पाकिस्तान की पहली महिला विदेश मंत्री का नाम क्या है जिन्होंने दिनांक 28 जुलाई को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्धीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की थी? उत्तर- हिना रब्बानी खर 4. एक यात्री की तबीयत खराब होने तथा बाद में मृत्यु हो जाने के कारण दिल्ली से शारजाह जा रहे किस विमान सेवा के हवाई जहाज को दिनांक 28 जुलाई को जयपुर एयरपोर्ट पर ईमरजेन्सी लेंडिंग करनी पड़ी? उत्तर- एयर अरेबिया की फ्लाइट को 5. हाल ही में किस मेगास्टार ने अपने ब्लॉग में एक फिल्मकार कोमल नाहटा की राजस्थानी फिल्म लेने पर विचार किए जाने के बारे में लिखा है? उत्तर- अमिताभ बच्चन 6. राजस्थान में ई-स्टेम्पिग व्यवस्था शुरू का है जिसके लिए भारत सरकार ने "शिल-SHCIL" को ई-स्टेपिम्ग व्यवस्था के लिए केंद्रीय अभिलेख अ

परीक्षा उपयोगी तथ्य-
राजस्थान में प्रथम व्यक्तित्व

1. राजस्थान की प्रथम लोकप्रिय (उत्तरदायी) सरकार के मुख्यमंत्री/ राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री- श्री हीरालाल शास्त्री ( 7 अप्रैल, 1949 को) 2. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल- सरदार गुरूमुख निहाल सिह (1 नवम्बर, 1956 को) 3. राजस्थान में प्रथम लोकतांत्रिक सरकार के प्रथम मुख्यमंत्री- कांग्रेस के टीकाराम पालीवाल (3 मार्च, 1952) 4. राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष- श्री नरोत्तम लाल जोशी ( झुंझुनूं ) 5. राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के प्रथम नेता- कुंवर जसवंत सिंह 6. राजस्थान विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष- श्री लाल सिंह शक्तावत 7. राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री- श्रीमती वसुंधरा राजे 8. राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल- श्रीमती प्रतिभा पाटील 9. राज्य की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष- श्रीमती सुमित्रा सिंह 10. राजस्थान की प्रथम महिला मंत्री- कमला बेनीवाल 11. राजस्थान की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री- कमला बेनीवाल 12. राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली राजस्थानी अध्यक्ष- डॉ. गिरिजा व्यास 13. राजस्थान की प्रथम महिला विधायक- यशोदा देवी (बाँसवाड़ा 1953) 14. देश की प्रथम जिला प्रमुख- नगेन्द्र

प्रतियोगी परीक्षाओं में आए राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. राजस्थान के किस जिले में हडप्पा पूर्व सभ्यता के व्यापक अवशेष प्राप्त हुए हैं? A. हनुमानगढ़ B. गंगानगर C. बीकानेर D. चुरु उत्तर- A 2. महाराणा सांगा और बाबर के बीच खानवा का युद्ध सन् 1527 ई. में किस जिले में हुआ? A. भरतपुर B. दौसा C. अलवर D. चित्तौड़गढ़ उत्तर- A 3. निम्नांकित में से किस जिले की सीमा पाकिस्तान से नहीं मिलती है? A. बाड़मेर B. जैसलमेर C. जोधपुर D. गंगानगर उत्तर- C 4. उड़न गिलहरियां किस अभयारण्य में पाई जाती है? A. जयसमंद में B. दर्रा में C. सीतामाता में D. रामगढ़ में उत्तर- C 5. सुरभि मिश्रा किस खेल की खिलाड़ी है? A. स्क्वेश B. कबड्डी C. बैडमिंटन D. हॉकी उत्तर- A 6. क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा संभाग है? A. भरतपुर B. उदयपुर C. जोधपुर D. जयपुर उत्तर- C 7. प्रसिद्ध कलाविद् कृपालसिंह शेखावत किस हस्तशिल्प कला से हैं? A. फड़ चित्रकला B. थेवा कला C. मांड गायकी D. ब्लू पॉटरी उत्तर- D 8. प्रसिद्ध लोककथा संग्रह "बातां री फुलवारी" के रचयिता हैं- A. कोमल कोठारी B. विजयदान देथा C. केसरीसिंह बारहठ D. सूर्यमल्ल मिश्रण

विज्ञान से संबंधित 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों की क्विज

1. आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है? 1. जोसेफ प्रिस्टले 2. एन्टोईने लेवोशिए 3. हेनरी केवेन्डिश 4. नील्स बोहर उत्तर- 2 2. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त गैस निम्नांकित में से है? 1. मीथेन 2. एथेन 3. ऐथिलीन 4. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- 3 3. पॉलिथीन किसका बहुलक है- 1. एथेन का 2. मेथेन का 3. एथीन का 4. एसीटिलीन का उत्तर- 3 4. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त यौगिक निम्नांकित में से है? 1. कैल्शियम ऑक्साइड 2. कैल्शियम कार्बोनेट 3. कैल्शियम सल्फेट 4. कैल्शियम कार्बाइड उत्तर- 4 5. निम्नांकित में से किसे हास्य (लाफिंग) गैस कहते है? 1. नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड 2. सल्फर डाई ऑक्साइड 3. क्लोरोफार्म 4. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- 4 6. निम्नांकित में से कौन नीले लिटमस को लाल कर देगा? 1. साबुन का पानी 2. नमक का जल में घोल 3. नींबू के सत का जल में घोल 4. फिटकरी का जल में घोल उत्तर- 3 7. विज्ञापनों में प्रयुक्त रंगीन विसर्जन नलियों में भरी जाने वाली गैस है- 1. नाइट्रोजन 2. सल्फर डाई ऑक्साइड 3. निओन 4. ऑक्सीजन उत्तर- 4 8. आधुनिक जीव विज्ञान का जनक कि