Skip to main content

Posts

राजस्थान सामान्य ज्ञान -

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-

ममता शर्मा बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष का पद पर एक बार फिर राजस्थान की महिला को नवाजा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 30 जुलाई को पूर्व विधायक ममता शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद पर राजस्थान की गिरिजा व्यास और यास्मीन अबरार रह चुकी है। आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार 2010 बाड़मेर जिले के पचपदरा में जन्मे प्रसिद्ध लेखक एवं जैन संत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को शांति, सद्भावना और अहिंसा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2010 के राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी तथा प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के लिए मुनि का चयन उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने किया था। वर्ष 1996 में शुरू किए गए इस पुरस्कार के अंतर्गत मुनि को प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपए नकद प्रदान किए गए। मुनि दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व भारती नामक स्वयंसेवी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। लोकेश मुनि 2006-07 में जामा मस्जिद में हुए बम विस्फोटों के बाद हिंदू-मुस्लिमों के

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. राज्य सरकार ने हाल ही में किस कीटनाशक की बिक्री व खेती में उपयोग पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है? उत्तर- एण्डोसल्फॉन 2. भारत सरकार ने हाल ही में किस उर्वरक की मात्रा 45 प्रतिशत से अधिक होने पर उसको विस्फोटक मान कर उसकी बिक्री प्रतिबंधित करने का निर्णय किया है? उत्तर- अमोनियम सल्फेट 3. पाकिस्तान की पहली महिला विदेश मंत्री का नाम क्या है जिन्होंने दिनांक 28 जुलाई को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्धीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की थी? उत्तर- हिना रब्बानी खर 4. एक यात्री की तबीयत खराब होने तथा बाद में मृत्यु हो जाने के कारण दिल्ली से शारजाह जा रहे किस विमान सेवा के हवाई जहाज को दिनांक 28 जुलाई को जयपुर एयरपोर्ट पर ईमरजेन्सी लेंडिंग करनी पड़ी? उत्तर- एयर अरेबिया की फ्लाइट को 5. हाल ही में किस मेगास्टार ने अपने ब्लॉग में एक फिल्मकार कोमल नाहटा की राजस्थानी फिल्म लेने पर विचार किए जाने के बारे में लिखा है? उत्तर- अमिताभ बच्चन 6. राजस्थान में ई-स्टेम्पिग व्यवस्था शुरू का है जिसके लिए भारत सरकार ने "शिल-SHCIL" को ई-स्टेपिम्ग व्यवस्था के लिए केंद्रीय अभिलेख अ

परीक्षा उपयोगी तथ्य-
राजस्थान में प्रथम व्यक्तित्व

1. राजस्थान की प्रथम लोकप्रिय (उत्तरदायी) सरकार के मुख्यमंत्री/ राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री- श्री हीरालाल शास्त्री ( 7 अप्रैल, 1949 को) 2. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल- सरदार गुरूमुख निहाल सिह (1 नवम्बर, 1956 को) 3. राजस्थान में प्रथम लोकतांत्रिक सरकार के प्रथम मुख्यमंत्री- कांग्रेस के टीकाराम पालीवाल (3 मार्च, 1952) 4. राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष- श्री नरोत्तम लाल जोशी ( झुंझुनूं ) 5. राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के प्रथम नेता- कुंवर जसवंत सिंह 6. राजस्थान विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष- श्री लाल सिंह शक्तावत 7. राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री- श्रीमती वसुंधरा राजे 8. राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल- श्रीमती प्रतिभा पाटील 9. राज्य की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष- श्रीमती सुमित्रा सिंह 10. राजस्थान की प्रथम महिला मंत्री- कमला बेनीवाल 11. राजस्थान की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री- कमला बेनीवाल 12. राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली राजस्थानी अध्यक्ष- डॉ. गिरिजा व्यास 13. राजस्थान की प्रथम महिला विधायक- यशोदा देवी (बाँसवाड़ा 1953) 14. देश की प्रथम जिला प्रमुख- नगेन्द्र

प्रतियोगी परीक्षाओं में आए राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. राजस्थान के किस जिले में हडप्पा पूर्व सभ्यता के व्यापक अवशेष प्राप्त हुए हैं? A. हनुमानगढ़ B. गंगानगर C. बीकानेर D. चुरु उत्तर- A 2. महाराणा सांगा और बाबर के बीच खानवा का युद्ध सन् 1527 ई. में किस जिले में हुआ? A. भरतपुर B. दौसा C. अलवर D. चित्तौड़गढ़ उत्तर- A 3. निम्नांकित में से किस जिले की सीमा पाकिस्तान से नहीं मिलती है? A. बाड़मेर B. जैसलमेर C. जोधपुर D. गंगानगर उत्तर- C 4. उड़न गिलहरियां किस अभयारण्य में पाई जाती है? A. जयसमंद में B. दर्रा में C. सीतामाता में D. रामगढ़ में उत्तर- C 5. सुरभि मिश्रा किस खेल की खिलाड़ी है? A. स्क्वेश B. कबड्डी C. बैडमिंटन D. हॉकी उत्तर- A 6. क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा संभाग है? A. भरतपुर B. उदयपुर C. जोधपुर D. जयपुर उत्तर- C 7. प्रसिद्ध कलाविद् कृपालसिंह शेखावत किस हस्तशिल्प कला से हैं? A. फड़ चित्रकला B. थेवा कला C. मांड गायकी D. ब्लू पॉटरी उत्तर- D 8. प्रसिद्ध लोककथा संग्रह "बातां री फुलवारी" के रचयिता हैं- A. कोमल कोठारी B. विजयदान देथा C. केसरीसिंह बारहठ D. सूर्यमल्ल मिश्रण

विज्ञान से संबंधित 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों की क्विज

1. आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है? 1. जोसेफ प्रिस्टले 2. एन्टोईने लेवोशिए 3. हेनरी केवेन्डिश 4. नील्स बोहर उत्तर- 2 2. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त गैस निम्नांकित में से है? 1. मीथेन 2. एथेन 3. ऐथिलीन 4. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- 3 3. पॉलिथीन किसका बहुलक है- 1. एथेन का 2. मेथेन का 3. एथीन का 4. एसीटिलीन का उत्तर- 3 4. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त यौगिक निम्नांकित में से है? 1. कैल्शियम ऑक्साइड 2. कैल्शियम कार्बोनेट 3. कैल्शियम सल्फेट 4. कैल्शियम कार्बाइड उत्तर- 4 5. निम्नांकित में से किसे हास्य (लाफिंग) गैस कहते है? 1. नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड 2. सल्फर डाई ऑक्साइड 3. क्लोरोफार्म 4. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- 4 6. निम्नांकित में से कौन नीले लिटमस को लाल कर देगा? 1. साबुन का पानी 2. नमक का जल में घोल 3. नींबू के सत का जल में घोल 4. फिटकरी का जल में घोल उत्तर- 3 7. विज्ञापनों में प्रयुक्त रंगीन विसर्जन नलियों में भरी जाने वाली गैस है- 1. नाइट्रोजन 2. सल्फर डाई ऑक्साइड 3. निओन 4. ऑक्सीजन उत्तर- 4 8. आधुनिक जीव विज्ञान का जनक कि