Skip to main content

Posts

उदयपुर के मेनार में होता तलवारों से गैर नृत्य

आज आपको राजस्थान के एक अनोखे रंग से परिचय करवाते हैं और वो है तलवार से गैर नृत्य। यूँ तो गैर नृत्य मारवाड के बाड़मेर तथा मेवाड़ के उदयपुर व राजसमंद के गाँवों में आयोजित किया जाता है किंतु उदयपुर जिले में जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76 पर स्थित मेनार गाँव में तलवारों से गैर नृत्य किया जाता है। मेनार मूलतः मेनारिया ब्राह्मणों का गाँव है। कहा जाता है कि एक बार इस गाँव के लोगों ने मुगल सेना को हराया था। तलवारों का यह गैर नृत्य मुगल आक्रमणकारियों पर स्थानीय वीरों की विजय की खुशी में जमरा बीज (चैत्र कृष्ण द्वितीया) पर्व पर किया जाता है। मेवाड़ में होली के उपरांत आने वाली चैत्र कृष्ण द्वितीया को जमरा बीज कहा जाता है तथा इसे उत्साह से मनाया जाता है। प्रतिवर्ष पारम्परिक रीति रिवाज के अनुसार मेनार गाँव के सभी लोग जमरा बीज पर्व पर तलवार से गैर नृत्य करते हैं। ये लोग रण वाद्य कहे जाने वाले बांकिये और ढोल की लय पर एक हाथ में तलवार और दूसरे में लाठी लेकर पारम्परिक पोशाक धोती, कुर्ता व पगड़ी में गैर खेलते हैं तो हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों में भी अजीब सा ...

**राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 27/3/2013**

प्रश्न 1- लोक संबंध के लिए 1973 में राजस्थान के किस शख्सियत को पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया ? अ. लक्ष्मी कुमारी चूँडावत ब. कुंवर नटवर सिंह स. बलराम जाखड़ द. डॉ नागेंद्र सिंह उत्तर- द प्रश्न 2- मल्लीनाथ जी का पशु मेला कहाँ लगता है ? अ. दिलवाड़ा ब. भीलवाड़ा स. तिलवाड़ा द. झीलवाड़ा   उत्तर- स प्रश्न 3- उदयपुर नगर क्षेत्र का प्राचीन नाम क्या था ? अ. जांगलप्रदेश ब. गिरवा स. मेदपाट द. मालव उत्तर- ब प्रश्न 4- राजस्थान मेँ कितने आखेट निषिद्ध क्षेत्र है ? अ. 7 ब. 25 स. 28 द. 33 उत्तर- द प्रश्न 5- दक्षिण राजस्थान की स्वर्ण रेखा किस नदी को कहा जाता है ? अ. सोम ब. माही स. जाखम द. बनास उत्तर- ब प्रश्न 6- वास्तु मंजरी के लेखक है ? अ. पद्मनाभ ब. सोमनाथ स. मंडन द. नाथा उत्तर- द प्रश्न 7- सिसोदिया राजवंश की कुल देवी थी ? अ. करणीमाता ब. शिलादेवी स. बाणमाता द. ज्वालामाता उत्तर- स प्रश्न 8- राजस्थान मेँ जन्मेँ प्रसिद्ध संस्कृत कवि थे ? अ. हर्ष वर्द्धन ब. कालिदास स. माघ द. बाणभट्ट उत्तर- स प्रश्न...

***जस्टिस सज्जन सिंह कोठारी राजस्थान के नए लोकायुक्त***

 राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री सज्जन सिंह कोठारी राज्य के नए लोकायुक्त होंगे। वे सोमवार दिनांक 25 मार्च 2013 को सुबह 9 बजे इस पद की शपथ लेंगे। इनका चयन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमिताव राय की सहमति से हुआ है। यह पद मई 2012 में जस्टिस जी एल गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली चल रहा था।