Skip to main content

60 प्रश्नों की एक क्विज सूर्य पर-



क्र. सं.
प्रश्न

उत्तर
1.      
पृथ्वी के सबसे नजदीक का तारा कौनसा है?

सूर्य
2.      
सूर्य की बाहरी सतह कोरोना का तापमान लगभग कितना है?

6000 डिग्री से.
3.      
सूर्य के केन्द्र का तापमान लगभग कितना है?

15000,000 डिग्री से.
4.      
पृथ्वी से चन्द्रमा की अधिकतम दूरी को क्या कहते हैं?

एपोजी
5.      
पृथ्वी से चन्द्रमा की न्यूनतम दूरी को क्या कहते हैं?

पेरीजी
6.      
पृथ्वी और सूर्य के बीच की अधिकतम दूरी को क्या कहते हैं?

एपिहिलियन
7.      
पृथ्वी और सूर्य के बीच की न्यूनतम दूरी को क्या कहते हैं?

पेरिहिलियन
8.      
सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?

8 मिनट 16 सेकंड
9.      
सूर्य का ध्रुवीय व्यास इसके भूमध्यरेखीय व्यास से केवल कितने किमी अलग है?

10 किमी से
10.                         
पदार्थ की वह अवस्था जिसमें पदार्थ आयनित अवस्था में पाया जाता है, क्या कहलाती है?

प्लाज्मा अवस्था
11.                         
सूर्य ठोस नहीं है तथा किस प्रकार के पदार्थ से बना हैं?

प्लाज्मा से
12.                         
सूर्य प्रकाश के स्पेक्ट्रम के किस मुख्य अनुक्रम का तारा है?

G-टाइप
13.                         
किस आकाशीय पिंड में हमारे सौरमंडल के कुल द्रव्यमान का लगभग 99.86% समाविष्ट है?

सूर्य
14.                         
सूर्य में किस नाभिकीय क्रिया के माध्यम से तापीय ऊर्जा की एक बड़ी राशि का उत्पादन होता है?

नाभिकीय संलयन
15.                         
सूर्य में किस तत्व के नाभिकीय संलयन की क्रिया के माध्यम से तापीय ऊर्जा की एक बड़ी राशि का उत्पादन होता है?

हाइड्रोजन
16.                         
नाभिकीय संलयन के कारण सूर्य में किस गैस की मात्रा लगातार कम हो रही है?

हाइड्रोजन
17.                         
नाभिकीय संलयन के कारण सूर्य में किस गैस की मात्रा लगातार बढ़ रही है?

हीलियम
18.                         
महर्षि वेद व्यास के किस ग्रंथ में सूर्य ग्रहण का वर्णन है?

महाभारत
19.                         
नेहरू सांइस सेन्टर कहाँ स्थित है?

मुम्बई
20.                         
जब कभी दिन के समय सूर्य एवं पृथ्वी के बीच चन्द्रमा के आ जाने से सूर्य की चमकती सतह चन्द्रमा के कारण दिखाई नहीं देती है तो ऐसी स्थिति क्या कहलाती है?

सूर्य ग्रहण
21.                         
पूर्ण सूर्य ग्रहण की अधिकतम अवधि कितनी हो सकती है?

7.30 मिनट
22.                         
इण्डियन इन्स्टीट्यूट आफ एस्ट्रोफिजिक्स कहाँ स्थित है?

कोरमांगला, बंगलुरू
23.                         
किस प्रसिद्ध यूनानी दार्शनिक ने सूर्य ग्रहण का वर्णन किया था?

हेरोडॉट्स
24.                         
आर्यभट्ट रिसर्च इन्स्टीट्यूट ऑफ़ आब्जर्वेशनल सांइस (एरिज) कहाँ स्थित है?

नैनीताल (उत्तराखण्ड)
25.                         
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान वैज्ञानिकों को सूर्य के किस भाग का अध्ययन करने
का मौका मिलता है?

कोरोना
26.                         
किस यंत्र के द्वारा किसी ऊँचे स्थान अथवा अंतरिक्ष में दूरबीन के द्वारा सूर्य को कृत्रिम रूप से ग्रहण लगाकर कोरोना का अध्ययन किया जाता है?

कोरोनोग्राफ
27.                         
इण्डियन एस्ट्रोनॉमिकल आब्जर्वेटरी कहाँ स्थित है?

हैन्ले, लद्दाख
28.                         
उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा जो सूर्य के केन्द्र से गुजरती है, क्या कहलाती है?

एपसाइड रेखा
29.                         
सूर्य ग्रहण के कितने प्रकार होते हैं?

तीन प्रकार (आंशिक, पूर्ण व कंकण)
30.                         
सौर तंत्र या सोलर सिस्टम की खोज 1540 में किसने की थी?

कॉपरनिकस
31.                         
चन्द्र और सूर्य के मिलाकर वर्ष में न्यूनतम कितने ग्रहण पड़ सकते हैं?

चार
32.                         
चन्द्र और सूर्य को मिलाकर वर्ष में अधिकतम कितने ग्रहण हो सकते हैं?

सात
33.                         
जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की रोशनी चन्द्रमा पर नहीं पड़ती है। यह स्थिति क्या कहलाती है?

चन्द्र ग्रहण
34.                         
किसी स्थान पर सूर्य ग्रहण की पुनरावृत्ति लगभग कितने वर्ष बाद होती है?

360 वर्ष
35.                         
डायमण्ड रिंग सूर्य ग्रहण के किस प्रकार में उत्पन्न होती है?

पूर्ण सूर्य ग्रहण
36.                         
सूर्य, चन्द्रमा के द्वारा पूर्ण रूप से ढके जाने से पूर्व चन्द्रमा की खुरदरी सतह के कारण ऐसा प्रतीत होता है जैसे आकाश में मोतियों की माला हो, इसे क्या कहते हैं?

बेली बीड्स
37.                         
पृथ्वी की तुलना में त्रिज्या में सूर्य कितना बड़ा है?

109 गुना
38.                         
पृथ्वी की तुलना में सूर्य द्रव्यमान में कितने गुना बड़ा है?

333,000
39.                         
पृथ्वी की तुलना में सूर्य आयतन में कितने गुना बड़ा है?

130 लाख या 1.3 million
40.                         
सूर्य अपने अक्ष पर एक घूर्णन कितने दिनों में पूरा करता है?

26 दिन
41.                         
किस सभ्यता में सूर्य ग्रहण का कारण राहू-केतू को माना गया है?

हिन्दु सभ्यता
42.                         
किस सभ्यता में सूर्य ग्रहण का कारण ड्रेगन को माना गया है?

चीनी
43.                         
चन्द्रमा लगभग 4 सेमी. प्रति वर्ष की दर से पृथ्वी से दूर होता जा रहा है इस प्रकार लगभग कितने वर्ष बाद सूर्य ग्रहण की घटना पृथ्वी पर नहीं होगी?

दस करोड़ वर्ष बाद
44.                         
सूर्य से 700 किमी. प्रति सेकंड से अधिक गति से प्रोटॉनों का उत्सर्जन क्या कहलाता है?

सौर ज्वाला (सोलर फ्लेयर)
45.                         
सूर्य के किस भाग को कोरोना कहते हैं?

सूर्य के बाहरी वायुमंडल को
46.                         
जिस स्थान पर चन्द्रमा द्वारा सूर्य का 99% भाग ढक लिया जाता है उस स्थान पर क्या होता है?

रात जैसा अँधेरा
47.                         
सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी कितनी है?

150 मिलियन किलोमीटर या 1.5 X 108 km
48.                         
पूर्ण सूर्य ग्रहण का पक्षियों पर क्या प्रभाव पड़ता है?

रात समझ कर भ्रमित हो जाते हैं
49.                         
नार्वे को किस उपनाम से जाना जाता है?

मध्यरात्रि का देश
50.                         
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान तापमान लगभग कितने डिग्री सेल्सियस तक कम हो
सकता है?

5-10 डिग्री सेल्सियस
51.                         
सूर्य ग्रहण के दौरान चन्द्रमा की छाया को क्या कहते हैं?

अम्ब्रा
52.                         
1919 के सूर्य ग्रहण ने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइन्स्टाइन की किस सिद्धांत को प्रमाणित किया था?

विशिष्ट आपेक्षिकता सिद्धांत
53.                         
सूर्य आकाशगंगा के केन्द्र के परितः 250 किमी. प्रति सेकंड की गति से एक वृत्तीय पथ में घूम रहा है। सूर्य लगभग 250 मिलियन वर्षों में केन्द्र की एक परिक्रमा पूरी कर लेता है। इस समय को क्या कहते हैं?

कॉस्मिक वर्ष
54.                         
विश्व की सबसे प्राचीन ज्ञात सौर वेधशाला किस देश में है जो लगभग 5000 ईसा पूर्व की है?

जर्मनी
55.                         
सूर्य को स्पेक्ट्रमी वर्गीकरण के अन्तर्गत किस श्रेणी में रखा गया है?

G - type
56.                         
सूर्य के प्रकाशमंडल में हाइड्रोजन की मात्रा कितने प्रतिशत है?

73.46
57.                         
सूर्य के प्रकाशमंडल में हीलीयम की मात्रा कितने प्रतिशत है?

24.85
58.                         
सूर्य के प्रकाशमंडल में ओक्सीजन की मात्रा कितने प्रतिशत है?

0.77
59.                         
किस युद्धक विमान द्वारा खगोल भौतिकविदों तथा भारतीय वायुसेना कर्मियों ने 2 जुलाई 2009 के सूर्य ग्रहण के आँकड़े एकत्रा किये थे?

मिराज 2000
60.                         
सूर्य ग्रहण का प्रथम फोटो कब लिया गया था?

1851 में

Comments

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Baba Mohan Ram Mandir and Kali Kholi Dham Holi Mela

Baba Mohan Ram Mandir, Bhiwadi - बाबा मोहनराम मंदिर, भिवाड़ी साढ़े तीन सौ साल से आस्था का केंद्र हैं बाबा मोहनराम बाबा मोहनराम की तपोभूमि जिला अलवर में भिवाड़ी से 2 किलोमीटर दूर मिलकपुर गुर्जर गांव में है। बाबा मोहनराम का मंदिर गांव मिलकपुर के ''काली खोली''  में स्थित है। काली खोली वह जगह है जहां बाबा मोहन राम रहते हैं। मंदिर साल भर के दौरान, यात्रा के दौरान खुला रहता है। य ह पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है और 4-5 किमी की दूरी से देखा जा सकता है। खोली में बाबा मोहन राम के दर्शन के लिए आने वाली यात्रियों को आशीर्वाद देने के लिए हमेशा “अखण्ड ज्योति” जलती रहती है । मुख्य मेला साल में दो बार होली और रक्षाबंधन की दूज को भरता है। धूलंड़ी दोज के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मोहन राम जी की ज्योत के दर्शन करने पहुंचते हैं। मेले में कई लोग मिलकपुर मंदिर से दंडौती लगाते हुए काली खोल मंदिर जाते हैं। श्रद्धालु मंदिर परिसर में स्थित एक पेड़ पर कलावा बांधकर मनौती मांगते हैं। इसके अलावा हर माह की दूज पर भी यह मेला भरता है, जिसमें बाबा की ज्योत के दर्शन करन

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋतु के बाद मराठों के विरूद्ध क

Civilization of Kalibanga- कालीबंगा की सभ्यता-
History of Rajasthan

कालीबंगा टीला कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर नदी ( प्राचीन सरस्वती नदी ) के बाएं शुष्क तट पर स्थित है। कालीबंगा की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। इस सभ्यता का काल 3000 ई . पू . माना जाता है , किन्तु कालांतर में प्राकृतिक विषमताओं एवं विक्षोभों के कारण ये सभ्यता नष्ट हो गई । 1953 ई . में कालीबंगा की खोज का पुरातत्वविद् श्री ए . घोष ( अमलानंद घोष ) को जाता है । इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 19 61 से 1969 के मध्य ' श्री बी . बी . लाल ' , ' श्री बी . के . थापर ' , ' श्री डी . खरे ', के . एम . श्रीवास्तव एवं ' श्री एस . पी . श्रीवास्तव ' के निर्देशन में सम्पादित हुआ था । कालीबंगा की खुदाई में प्राक् हड़प्पा एवं हड़प्पाकालीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इस उत्खनन से कालीबंगा ' आमरी , हड़प्पा व कोट दिजी ' ( सभी पाकिस्तान में ) के पश्चात हड़प्पा काल की सभ्यता का चतुर्थ स्थल बन गया। 1983 में काली