Skip to main content

Rajasthan General Knowledge Quiz - 2 March, 2014

(1) ब्रिटिश काल में राजस्थान में मौजूद ‘देशी शिक्षा’ में जैनियों के शिक्षण स्थल को क्या कहा जाता था?

    (क) मठ                             (ख) उपासरा                       (ग) मकतब                       (घ) गुरुद्वारा

    उत्तर- ख

(2) ब्रिटिश काल में राजपूताना में किस प्रकार की कक्षाक्रम व्यवस्था मौजूद थी?

    (क) 10+2+3+2                 (ख) 10+1+3+2                  (ग) 10+2+2+2                 (घ) 10+2+2+3

     उत्तर- ग

(3) राजस्थान में प्रथम बार एल.एल.बी. (विधि) कक्षाएं कहां खोली गई थी?

     (क) उदयपुर में                 (ख) कोटा में                        (ग) बीकानेर में                   (घ) अलवर में

      उत्तर- क

(4) राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा के लिए पहला तकनीकी कॉलेज कहां खोला गया था?

      (क) उदयपुर में                 (ख) कोटा में                        (ग) बीकानेर में                    (घ) अलवर में
 

       उत्तर- क

(5)   कॉलेज स्तर पर उदयपुर में सर्वप्रथम किस संस्था ने 1941 में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज प्रारम्भ किया?

       (क) महिला मंडल ने                                                   (ख) राजस्थान विद्यापीठ ने
       (ग) विद्या भवन एज्यूकेशन सोसायटी ने                    (घ) वनस्थली विद्यापीठ ने

       उत्तर- ग

(6) 1824 में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने कोलकाता में जनरल कमेटी ऑफ़ पब्लिक इंस्ट्रकशन को राजपूताना में कितने स्कूल खोलने के निर्देश दिए?

       (क) एक                           (ख) दो                                 (ग) तीन                               (घ) चार

      उत्तर- घ

(7)   1835 ई. में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने अंग्रेजी को राजकीय भाषा के रूप में मान्यता दी, परिणामस्वरूप अंग्रेजी ज्ञान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 1836 में पहला अंग्रेजी भाषा का सरकारी स्कूल कहाँ खोला?
 

        (क) उदयपुर में                 (ख) कोटा में                        (ग) अजमेर में                        (घ) अलवर में

        उत्तर- ग

(8) जनता के विरोध के कारण ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा राजस्थान में खोले गए कौनसे अंग्रेजी भाषा के स्कूल 1831 ई. में बन्द करने पड़े?

        (क) अजमेर, पुष्कर और केकड़ी                                   (ख) पुष्कर, भिनाय और केकड़ी

        (ग) अजमेर, भिनाय और केकड़ी                                  (घ) नसीराबाद, भिनाय और केकड़ी

        उत्तर- ख


(9) महाराज बन्ने सिंह की प्रेरणा से पं. रूपनारायण ने 1842 ई. में रियासतों की दृष्टि से प्रथम सरकारी स्कूल कहाँ खोला?

      (क) उदयपुर में                      (ख) कोटा में                          (ग) अजमेर में                  (घ) अलवर में

       उत्तर- घ

(10) 19वीं सदी के अन्त तक किस रियासत को छोड़कर राजपूताना की सभी रियासतों में राजकीय शिक्षण संस्थायें प्रारम्भ हो चुकी थी?
 

       (क) मेवाड़                             (ख) जैसलमेर                      (ग) जयपुर                      (घ) बीकानेर

       उत्तर- ख

(11)  1867 में जोधपुर में कौनसा स्कूल खोला गया?

       (क) महाराजा स्कूल                                 (ख) सर प्रताप हाईस्कूल

        (ग) सुमेर पुष्टिकर स्कूल                        (घ) दरबार स्कूल

उत्तर- घ 


(12) रियासतों में सबसे पहले जयपुर में किस वर्ष में “हाई स्कूल” की पढ़ाई हवामहल के सामने मदनमोहन मंदिर में संचालित स्कूल में प्रारम्भ की जिसमें हिन्दू-मुस्लिम सभी विद्यार्थी अध्ययन करते थे?

       (क) 1844 में                              (ख) 1851 में                     (ग) 1874 में                     (घ) 1920 में


       उत्तर- क

(13) 1900 ई. में स्नातकोत्तर (पी.जी) की पढ़ाई का कॉलेज शिक्षा का तीसरा सोपान सर्वप्रथम किस रियासत में प्रारम्भ हुआ?

      (क) जोधपुर में                           (ख) जयपुर में                   (ग) अजमेर में                 (घ) बीकानेर में

      उत्तर- ख

(14) किस रियासत में 1861 ई. में मेडिकल कॉलेज खोला गया जिसमें 6 वर्ष में मात्र 12 छात्र ही सफलता प्राप्त कर सके तथा 1867 ई में इसे बंद करना पड़ा? 


      (क) जोधपुर में                           (ख) जयपुर में                     (ग) अजमेर में                (घ) बीकानेर में

       उत्तर- ख

(15)  महाविद्यालय शिक्षा का प्रथम सोपान इंटरमीडिएट कक्षाएं (ग्यारहवी एवं बारहवीं) सबसे पहले 1868 में कहाँ प्रारंभ हुई?

        (क) जोधपुर रियासत में                                                  (ख) जैसलमेर रियासत में

        (ग) मेवाड़ रियासत में                                                     (घ) केन्द्र शासित प्रदेश अजमेर में

         उत्तर- घ

(16)  1818 से पूर्व राजस्थान में प्रचलित शिक्षा को ब्रिटिश दस्तावेजों में किस नाम से सम्बोधित किया गया है?

        (क) देशी शिक्षा (इंडिजिनियस एज्यूकेशन)                       (ख) वर्नाकुलर शिक्षा

        (ग) मॉडर्न एजुकेशन                                                       (घ) धार्मिक शिक्षा

        उत्तर- क

(17) 1818 से पूर्व राजस्थान में प्रचलित ‘देशी शिक्षा’ के किन शिक्षा संस्थाओं के शिक्षक 'आचार्य व महन्त' थे?

        (क) मकतब एवं मदरसे के शिक्षक                                   (ख) उपासरा, वानिका के शिक्षक

        (ग) मठ एवं अस्थल के शिक्षक                                        (घ) चटशाला के शिक्षक

       उत्तर- ग

(18)   1818 से पूर्व राजस्थान में प्रचलित ‘देशी शिक्षा’ के उपासरा, वानिका आदि जैन शिक्षा संस्थाओं के शिक्षक क्या कहलाते थे?

      (क) जोशी जी                  (ख) आचार्य या महन्त                   (ग) गुरु जी                        (घ) भट्टारक

      उत्तर- घ

(19)  1818 से पूर्व राजस्थान में प्रचलित महिला शिक्षा का सबसे मजबूत स्तम्भ क्या था?

       (क) मकतब                      (ख) उपासरा                              (ग) अस्थल                     (घ) चटशाला

       उत्तर- ख

(20)  1818 से पूर्व राजस्थान में प्रचलित ‘देशी शिक्षा’ में शुल्क के रूप धन नहीं दिया जाता था बल्कि विद्यार्थी शिक्षक के लिए अन्न व अन्य भोजन सामग्री लाते थे। इसे क्या कहा जाता था?

       (क) दक्षिणा                      (ख) भिक्षा                                (ग) सीधा                      (घ) इनमें से कोई नहीं

       उत्तर- ग


Comments

  1. Rajendra Choudhary25 April 2014 at 23:15

    Shiksha ke kshetra me mahatvpoorn tathyon se yukt uttam prashnawali ke liye apka hardik aabhar.

    ReplyDelete
  2. राजेन्द्र जी, आपका अत्यंत धन्यवाद।

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious. Please give your suggestion for betterment of this blog. Thank you so much for visiting here and express feelings
आपकी टिप्पणियाँ बहुमूल्य हैं, कृपया अपने सुझाव अवश्य दें.. यहां पधारने तथा भाव प्रकट करने का बहुत बहुत आभार

Popular posts from this blog

Baba Mohan Ram Mandir and Kali Kholi Dham Holi Mela

Baba Mohan Ram Mandir, Bhiwadi - बाबा मोहनराम मंदिर, भिवाड़ी साढ़े तीन सौ साल से आस्था का केंद्र हैं बाबा मोहनराम बाबा मोहनराम की तपोभूमि जिला अलवर में भिवाड़ी से 2 किलोमीटर दूर मिलकपुर गुर्जर गांव में है। बाबा मोहनराम का मंदिर गांव मिलकपुर के ''काली खोली''  में स्थित है। काली खोली वह जगह है जहां बाबा मोहन राम रहते हैं। मंदिर साल भर के दौरान, यात्रा के दौरान खुला रहता है। य ह पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है और 4-5 किमी की दूरी से देखा जा सकता है। खोली में बाबा मोहन राम के दर्शन के लिए आने वाली यात्रियों को आशीर्वाद देने के लिए हमेशा “अखण्ड ज्योति” जलती रहती है । मुख्य मेला साल में दो बार होली और रक्षाबंधन की दूज को भरता है। धूलंड़ी दोज के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मोहन राम जी की ज्योत के दर्शन करने पहुंचते हैं। मेले में कई लोग मिलकपुर मंदिर से दंडौती लगाते हुए काली खोल मंदिर जाते हैं। श्रद्धालु मंदिर परिसर में स्थित एक पेड़ पर कलावा बांधकर मनौती मांगते हैं। इसके अलावा हर माह की दूज पर भी यह मेला भरता है, जिसमें बाबा की ज्योत के दर्शन करन

राजस्थान का प्रसिद्ध हुरडा सम्मेलन - 17 जुलाई 1734

हुरडा सम्मेलन कब आयोजित हुआ था- मराठा शक्ति पर अंकुश लगाने तथा राजपूताना पर मराठों के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए जयपुर के सवाई जयसिंह के प्रयासों से 17 जुलाई 1734 ई. को हुरडा (भीलवाडा) नामक स्थान पर राजपूताना के शासकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसे इतिहास में हुरडा सम्मेलन के नाम  जाता है।   हुरडा सम्मेलन जयपुर के सवाई जयसिंह , बीकानेर के जोरावर सिंह , कोटा के दुर्जनसाल , जोधपुर के अभयसिंह , नागौर के बख्तसिंह, बूंदी के दलेलसिंह , करौली के गोपालदास , किशनगढ के राजसिंह के अलावा के अतिरिक्त मध्य भारत के राज्यों रतलाम, शिवपुरी, इडर, गौड़ एवं अन्य राजपूत राजाओं ने भाग लिया था।   हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की थी- हुरडा सम्मेलन की अध्यक्षता मेवाड महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने की।     हुरडा सम्मेलन में एक प्रतिज्ञापत्र (अहदनामा) तैयार किया गया, जिसके अनुसार सभी शासक एकता बनाये रखेंगे। एक का अपमान सभी का अपमान समझा जायेगा , कोई राज्य, दूसरे राज्य के विद्रोही को अपने राज्य में शरण नही देगा ।   वर्षा ऋतु के बाद मराठों के विरूद्ध क

Civilization of Kalibanga- कालीबंगा की सभ्यता-
History of Rajasthan

कालीबंगा टीला कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर नदी ( प्राचीन सरस्वती नदी ) के बाएं शुष्क तट पर स्थित है। कालीबंगा की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। इस सभ्यता का काल 3000 ई . पू . माना जाता है , किन्तु कालांतर में प्राकृतिक विषमताओं एवं विक्षोभों के कारण ये सभ्यता नष्ट हो गई । 1953 ई . में कालीबंगा की खोज का पुरातत्वविद् श्री ए . घोष ( अमलानंद घोष ) को जाता है । इस स्थान का उत्खनन कार्य सन् 19 61 से 1969 के मध्य ' श्री बी . बी . लाल ' , ' श्री बी . के . थापर ' , ' श्री डी . खरे ', के . एम . श्रीवास्तव एवं ' श्री एस . पी . श्रीवास्तव ' के निर्देशन में सम्पादित हुआ था । कालीबंगा की खुदाई में प्राक् हड़प्पा एवं हड़प्पाकालीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इस उत्खनन से कालीबंगा ' आमरी , हड़प्पा व कोट दिजी ' ( सभी पाकिस्तान में ) के पश्चात हड़प्पा काल की सभ्यता का चतुर्थ स्थल बन गया। 1983 में काली