1. इनमें परम्परागत जल का स्रोत नहीं है-
(क) खडीन (ख) झील (ग) झालरा (घ) खाई
2. कालासागर तालाब कहां पर स्थित है?
(क) जयपुर (ख) जोधपुर (ग) रणथम्भौर (घ) चित्तौड़गढ़
3. सांभर झील किस जिले में है?
(क) जयपुर (ख) टोंक (ग) दौसा (घ) कोटा
4. चांद बावडी कहां पर स्थित है?
(क) आमेर (ख) आभानेरी (ग) दौसा (घ) सांभर
5. खडीन का आविष्कार किया था-
(क) जैसलमेर के पालीवाल ब्राह्मणों ने
(ख) बाडमेर के ब्राह्मणों ने
(ग) पाली के पालीवाल ब्राह्मणों ने।
(घ) नागौर के ब्राह्मणों ने।
6. भारत-पाक सीमा से लगे जिलों में कौनसे परम्परागत जल प्रबन्धन स्रोत की मौजूदगी अधिक है?
(क) झालरा (ख) टांका (ग) कुई या बेरी (घ) खडीन
7. राजस्थान में सर्वाधिक जल संरक्षण, किस परम्परागत जल स्रोत में होता है-
(क) टोबों में (ख) झीलों में (ग) खडीनों में (घ) तालाबों में।
8. राजस्थान में 1520 ई. में सबसे पहले किस राजा ने नाडी का निर्माण करवाया था?
(क) राजा जयसिंह (ख) राव जोधा जी
(ग) राजा जवाहर सिंह (घ) राव मोकल
9. आगौर या पायतान का अर्थ होता है-
(क) साफ रखना (ख) पानी बाहर निकलना
(ग) बटोरना (घ) ढककर रखना
10. जल संरक्षण के लिए प्रयुक्त टांके के मुहाने पर एक सुराख होता है जिसके ऊपर जाली लगी रहती है,ताकि इसके अंदर कचरा नहीं जा सके। इस सुराख को क्या कहते हैं?
(क) आगौर (ख) खडीन
(ग) इंडु
(घ) नेहटा (नेष्टा)
11. नाडी या तालाब में जल आने के लिए निर्धारित की गई जमीन की सीमा को क्या कहा जाता है जिसकी सीमा में मल-मूत्र त्याग वर्जित होता है।?
(क) आगौर (ख) मदार
(ग) इंडु
(घ) नेहटा (नेष्टा)
12. छोटा कुआं, कुईयां, जो पश्चिमी राजस्थान में निर्मित हैं, उन्हें क्या कहते है?
(क) खडीन (ख) बेरी (ग) झालरा (घ) टांका
13. पालर पाणी है-
(क) घरों का अपशिष्ट पानी
(ख) कुई का जल
(ग) नाडी या टांके में जमा वर्षा का जल (घ) खारा पानी
14. वापिका, वापी, कर्कन्धु, शकन्धु आदि नामों से किसे उद्बोधित किया गया है?
(क) झालरा को (ख) टांका को (ग) बावड़ी को (घ) खडीन को
15. वर्षा जल को नाड़ी या तालाब या टांके में उतारने के लिए उसके चारों ओर मिट्टी को दबाकर जो आंगन बनाया जाता है, उसे क्या कहा जाता है?
(क) आगौर (पायतान) (ख) मदार
(ग) इंडु
(घ) नेहटा (नेष्टा)
16. एक महत्वपूर्ण पारम्परिक जल प्रबन्धन है, जो नाडी के समान आकृति वाला होता है किंतु नाडी से अधिक गहरा होता है। इसे क्या कहते हैं?
(क) खडीन (ख) बेरी (ग) टोबा (घ) टांका
17. यह नाडी या तालाब से अतिरिक्त जल की निकासी के लिए उसके साथ बनाया जाता है जिससे होकर अतिरिक्त जल निकट स्थित दूसरी नाड़ी, तालाब या खेत में चला जाये। इसे क्या कहते हैं?
(क) आगौर (पायतान) (ख) मदार
(ग) इंडु
(घ) नेहटा (नेष्टा)
18. जल संरक्षण हेतु 1660 ई. में, निर्मित प्रसिद्ध महामन्दिर का झालरा कहां स्थित है?
(क) जयपुर (ख) जोधपुर (ग) रणथम्भौर (घ) टौंक
19. 1775 ई. में बनी हवेली 'सलीम-मंजिल' नामक हेरिटेज हवेली कहां पर स्थित है?
(क) जयपुर (ख) जैसलमेर (ग) टौंक (घ) झुंझुनूं
20. नीमराणा की बावडी़ (अलवर) का निर्माण किस राजा ने कराया था?
(क) राजा जयसिंह ने (ख) राजा टोडरमल ने
(ग) राजा जवाहर सिंह ने (घ) राजा अजीत सिंह ने
उत्तरमाला-
1.
घ
2.
ग
3.
क
4.
ख
5.
क
6.
ग
7.
ख
8.
ख
9.
ग
10. ग
11. ख
12. ख
13. ग
14. ग
15. क
16. ग
17. घ
18. ख
19. क
20. ख
खडीन क्या ह
ReplyDeletePlease go through this post for KHADIN- http://rajasthanstudy.blogspot.in/2013/08/blog-post_10.html
ReplyDeletehttp://rajasthanstudy.blogspot.in/2013/08/blog-post_10.html
Delete