Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2012

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-
Rajasthan Current Affairs

दो कृषि महाविद्यालयों की स्थापना होगी, सरकार ने किए 7 करोड़ रुपए मंजूर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर एवं सुमेरपुर (पाली) में कृषि महाविद्यालय स्थापित करने के लिए 7 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। श्री गहलोत ने अपने बजट भाषण में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के अन्तर्गत जोधपुर में तथा महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर के अन्तर्गत सुमेरपुर (पाली) में कृषि महाविद्यालय स्थापित किए जाएँगे। वृद्धों के अलग से इलाज के लिये 50 लाख मंजूर प्रदेश के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में वृद्धों के इलाज की अलग से व्यवस्था के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा के अनुरूप 19 जून को 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की हैं। बजट घोषणा के अनुसार वृद्धों के लिए प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में जेरियाट्रिक मेडिसिन यूनिट्स की स्थापना की जानी है। कलाकारों एवं संस्थाओं को मदद के लिये समिति गठित मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 22 जून को राज्य के ख्यातनाम कलाकारों एवं कला संस्थाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए समिति के गठन को मंजूरी दी है। श्

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 23 जून 2012

Rajasthan GK Quiz- 23 June, 2012

1. राजस्थान के स्वाधीनता आंदोलन में किसे 'लक्कड़ और कक्कड़' और 'धुन के धनी' के नाम से भी जाना जाता है? उत्तर- जयनारायण व्यास को 2. राजस्थान के वर्तमान महाधिवक्ता का नाम क्या है? उत्तर- जी. एस. बाफना 3. देश का पहला कार्बन एग्रीगेशन सेँटर कहाँ बनाया जाना प्रस्तावित है? उत्तर- पाली 4. कोटा की पूर्व राजमाता जिनका निधन जनवरी 2012 में हुआ था? उत्तर- शिवकुमारी साहेबा 5. ध्रुपद गायकी के महान कलाकार का नाम क्या है जिनकी मृत्यु 27 जुलाई 2011 को हुई थी? उत्तर- रहीम फहीमुद्दीन 6. कौनसा अभयारण्य भेड़ियों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है? उत्तर- कुंभलगढ़ 7. बाबर को भारत पर आक्रमण करने का आमंत्रण किसने दिया था? उत्तर- राणा सांगा व दौलत खां लोदी ने 8. राज्य में विभीषण का एकमात्र मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर- कैथून (कोटा) में 9. बीकानेर में ऊँट की खाल से बनाया जाने वाला एक विशेष प्रकार के जलपात्र को क्या कहते हैं? उत्तर- कोपी 10. सात सहेलियों का मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर- झालरापाटन (झालावाड़) में

राजस्थान इतिहास की प्रमुख घटनाएँ-4

Important Historical Events Of Rajasthan-4

1. बागभट्ट ने रणथम्भौर पर अधिकार किया। अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की मृत्यु- 1236 ई 2. रावत जैत्रसिंह द्वारा बलबन पर विजय। मेवाड़ के राणा समर सिंह ने तुर्कों को पराजित किया- 1237 ई 3. परिहारों ने मुसलमानों को हरा कर मंडोर राज्य की स्थापना- 1240 ई 4. चौहान की हाड़ा शाखा द्वारा बूँदी राज्य की स्थापना- 1242 ई 5. राव सीहा राठौड़ का पाली आगमन- 1243 ई 6. बारड़देव परमार ने बारड़मेर (बाड़मेर) बसाया- 1246 ई 7. नासिरूद्दीन महमूद ने बयाना पर विजय प्राप्त की- 1252 ई 8. अलाउद्दीन खिलजी का रणथम्भौर पर अधिकार और हम्मीर की मृत्यु- 1301 ई 9. अलाउद्दीन खिलजी द्वारा चित्तौड़गढ़ पर अधिकार और अपने पुत्र खिज्र खाँ को चित्तौड़ का शासक बनाया- 1303 ई 10. खिज्र खाँ द्वारा चित्तौड़ दुर्ग खाली करना- 1304 ई 11. कान्हड़दे चौहान अलाउद्दीन खिलजी से परास्त और जालौर पर खिलजी का अधिकार- 1308 ई 12. पाबू जी राठौड़ का जन्म- 1313 ई 13. कान्हड़दे चौहान की मृत्यु- 1314 ई 14. हम्मीर सिसोदिया ने चित्तौड़गढ़ पर अधिकार किया- 1337 ई 15. चंद्रावती का कान्हड़देव राजगद्दी पर बैठा- 1337 ई 16. बम्बावदा के राव द

राजस्थान इतिहास की प्रमुख घटनाएँ-3

Important Historical Events Of Rajasthan-3

1. बीसलदेव (चतुर्थ विग्रहराज) ने अपने पितृहंता भाई जगदेव को हरा कर अजमेर की राजगद्दी प्राप्त की- 1152 ई 2. राव जैसल सिंह द्वारा जैसलमेर की स्थापना- 1155 ई 3. यादव तवनपाल ने बयाना से 15 मील दूर तवनगढ़ बनवाया- 1158 ई 4. जालौर के सोनगरा कीर्तिपाल ने परमारों से किराडू जीता- 1161 ई 5. इल्तुतमिश द्वारा मण्डोर पर पुन: कब्जा- 1166 ई 6. पृथ्वीराज चौहान तृतीय का जन्म- 1166 ई 7. अलवर राज्य में नीमराणा के मदनलाल ने मंडावर बसाया- 1170 ई 8. मेवाड़ के सामंत सिंह का राज्यारोहण- 1171 ई 9. पृथ्वीराज चौहान तृतीय का राज्यारोहण- 1177 ई 10. आबू के परमार नरेश धरणीवराह धारावर्ष ने मुहम्मद गोरी को हराया- 1178 ई 11. पृथ्वीराज तृतीय ने गुजरात पर आक्रमण किया तथा आबू के परमार नरेश धारावर्ष को हराया- 1187 ई 12. मुहम्मद गोरी द्वारा भटिण्डा दुर्ग पर अधिकार- 1189 ई 13. जयानक द्वारा अजमेर में "पृथ्वीराज विजय" नामक महाकाव्य की रचना- 1190 ई 14. पृथ्वीराज चौहान तृतीय तथा मुहम्मद गोरी के मध्य थानेश्वर के निकट तराइन का प्रथम युद्ध तथा गौरी की पराजय- 1191 ई 15. पृथ्वीराज चौहान तृतीय तथा म

राजस्थान इतिहास की प्रमुख घटनाएँ-2

Important Historical Events Of Rajasthan-2

1. कछवाहा वंश के धोलाराय ने आमेर राज्य की स्थापना की - 967 ई 2. मालवा के परमार पुंज (वाक्पति राज) ने चित्तौड़गढ़ पर अधिकार किया- 972 ई 3. मालवा के परमार पुंज (वाक्पति राज) ने आहाड़ को नष्ट किया- 973 ई 4. लोक देवता तेजाजी की मृत्यु- 1015 ई 5. प्रतिहारों पर तुर्कों का आक्रमण तथा प्रतिहार वंश का अंत- 1018 ई 6. अजमेर नरेश विग्रहराज द्वारा मालवा पर आक्रमण- 1020 ई 7. महमूद गजनवी द्वारा अजमेर पर आक्रमण एवं गढ़बीठली (तारागढ़) पर घेरा डाला- 1024 8. महमूद गजनवी द्वारा वाराह (जैसलमेर) पर हमला- 1026 ई 9. विमलशाह द्वारा आबू पर्वत पर आदिनाथ जैन मंदिर की स्थापना- 1031 ई 10. यादव विजयपाल द्वारा अपनी राजधानी मथुरा से हटा कर विजय मंदिर गढ़ (बयाना गढ़) करना- 1040 ई 11. परमार नरेश पूरणपाल द्वारा बसंतगढ़ (सिरोही राज्य) को राजधानी बनाया- 1042 ई 12. बाँसवाड़ा राज्य में अरथूना में मंडलेश्वर मंदिर का निर्माण- 1080 ई 13. मुहम्मद बालहीम द्वारा नागौर पर कब्जा- 1112 ई 14. चौहान शासक अजयराज द्वारा अजयमेरू (अजमेर) की स्थापना- 1113 ई 15. मुहम्मद बालहीम द्वारा नागौर के किले का निर्माण कराया- 1119 ई

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 19 जून 2012

Rajasthan GK Quiz- 19 June, 2012

1. किस स्थान पर सिरोही के महाराव सुरताण ने बादशाह अकबर की सेना को करारी शिकस्त दी थी? उत्तर- दत्ताणी 2. राजस्थान की अजंता एलौरा की गुफाएँ किसे कहते हैं तथा ये कहाँ स्थित हैँ? उत्तर- पाण्डवोँ द्वारा निर्मित कोल्वी की गुफाएँ, डग (झालावाड़) 3. राजस्थान में शहरी आबादी का प्रतिशत कितना है? उत्तर- 24.89 4. राज्य के किस खिलाडी ने अखिल भारतीय जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप मेँ स्वर्ण पदक जीता? उत्तर- संदीप कुमार (झुंझूनू) 5. सिद्धहस्त शिल्पी राष्ट्रीय पुरस्कार 2009 से सम्मानित कलाकार का नाम क्या है? उत्तर- ब्ल्यू पॉटरी के कलाकार गोपाल सैनी 6. मनरेगा के अन्तर्गत राज्य का पहला ऑनलाइन जिला बना? उत्तर- सीकर 7. भारत के पहले सुपरसोनिक विमान सुखोई-30 की तैनाती कहाँ की गई? उत्तर- जोधपुर एयरबेस 8. राज्य में लोकसेवा गारंटी कानून कब से लागू हुआ? उत्तर- 14 नवम्बर, 2011 से 9. राज्य की पहली किसान कम्पनी कहाँ गठित की गई? उत्तर- झालावाड़ 10. राज्य का पहला ऑनलाईन मस्टररोल कहां जारी किया गया? उत्तर- कुम्हेर (भरतपुर)

राजस्थान इतिहास की प्रमुख घटनाएँ-1

Important Historical Events Of Rajasthan-1

1. यमन राजा दिमित द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण- 187 ई. पूर्व 2. शकों द्वारा पूर्वी राजस्थान पर कब्जा- 75 ई. पूर्व 3. विक्रम संवत प्रारंभ- 58 ई. पूर्व 4. शक संवत प्रारंभ- 78 ई. 5. शक राजा नहपान द्वारा दक्षिणी पूर्वी राजस्थान पर कब्जा- 119 ई 6. हरिश्चंद्र द्वारा मंडोर में प्रतिहार वंश की स्थापना- 550 ई 7. वासुदेव चौहान द्वारा सपादलक्ष में चौहान राजवंश की स्थापना- 551 ई 8. गुहिल द्वारा मेवाड़ में राज्य की स्थापना- 566 ई 9. भीनमाल के ब्रह्मदत्त द्वारा 'ब्रह्म स्फुट सिद्धांत' की रचना- 628 ई 10. सिंध के शासक चच द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण- 631 ई 11. बप्पा रावल ने मोर्य राजा से चित्तौड़ राज्य छीना- 728 ई 12. अरबों से सीधा संघर्ष प्रारंभ- 731 ई 13. गुर्जर राज्य की समाप्ति और चौहान राजस्थान के शासक बने- 736 ई 14. प्रतिहारों द्वारा भीनमाल के स्थान पर कन्नौज को अपनी राजधानी बनाया- 738 ई 15. प्रतिहार राजा वत्सराज गद्दी पर बैठा- 780 ई 16. प्रतिहार शासक नागभट्ट द्वितीय ने कन्नौज पर अधिकार स्थापित किया- 810 ई 17. प्रतिहार मिहिर भोज का राज्यारोहण- 836 ई 18. सपादलक्ष के

राजस्थान सामान्य ज्ञान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य-

Some Important Facts Of Rajasthan GK

1. राजस्थान के द्रोणाचार्य- प्रो. करण सिंह 2. राजस्थान का जादूगर सम्राट- जादूगर शंकर 3. राजस्थान का नागपुर- झालावाड़ 4. राजस्थान की उत्तरी सीमा पर स्थित राज्य- पंजाब व हरियाणा 5. राजस्थान की उत्तरी पूर्वी सीमा पर स्थित राज्य- हरियाणा व दिल्ली 6. राजस्थान की दक्षिणी पूर्वी सीमा पर स्थित राज्य- मध्यप्रदेश 7. राजस्थान की दक्षिणी सीमा पर स्थित राज्य- मध्यप्रदेश व गुजरात 8. राजस्थान की पूर्वी सीमा पर स्थित राज्य- उत्तर प्रदेश 9. राजस्थान से लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा- पाकिस्तान 10. पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले जिले- श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर 12. अंतर्राष्ट्रीय सीमा की न्यूनतम लंबाई वाला जिला- बीकानेर 13. राजस्थान में पाकिस्तान की सीमा प्रारंभ होने का स्थान- हिंदूमलकोट (श्रीगंगानगर) 14. राजस्थान में पाकिस्तान की सीमा समाप्ति का स्थान- शाहगढ़ (बाड़मेर) 15. राजस्थान की सदावाहिनी नदी- चंबल 16. राजस्थान में पूर्ण बहाव के आधार पर सबसे लंबी नदी- बनास 17. राजस्थान का मैराथन- दिवेर (राजसमंद) 18. राजस्थान का अबुल फजल- मुहनोत नैणसी 19. राजस्थान में प

राजस्थान की प्रमुख संस्कृतियाँ-(राजस्थान सामान्य ज्ञान)-

Important Rajasthan GK

1. पाषाणयुगीन संस्कृतियाँ (ईसा पूर्व) > बागोर संस्कृति (जिला भीलवाड़ा): प्रथम स्तर- 4480 से 3285 ई. पू. > बागोर संस्कृति (जिला भीलवाड़ा) : द्वितीय स्तर- 2765 से 500 ई. पू. > बागोर संस्कृति (जिला भीलवाड़ा) : तृतीय स्तर- 500 से 300 ई.पू. 2. ताम्रयुगीन संस्कृतियाँ (ईसा पूर्व) > गणेश्वर संस्कृति (सीकर)- 2500 से 1200 ई.पू. > जोधपुरा संस्कृति (जयपुर) :- 2500 से 200 ई.पू. > कालीबंगा संस्कृति (हनुमानगढ़) :- 2300 से 2000 ई.पू. > आहाड़ संस्कृति (उदयपुर) :- 1800 से 1200 ई.पू. > गिलूण्ड संस्कृति (राजसमंद) - 700 से 300 ई.पू. > नोह संस्कृति (भरतपुर) :- 1200 से 900 ई.पू. 3. लौहयुगीन संस्कृतियाँ- > सुनारी संस्कृति (झुंझुनूं) :- 1200 ई.पू. से 200 ई. > तिलवाड़ा संस्कृति (बाड़मेर) :- 500 ई.पू. से 200 ई. > बैराठ संस्कृति (जयपुर) :- 300 ई.पू. से 100 ई. > नगरी संस्कृति (चित्तौड़गढ़) :- 200 ई.पू. से 600 ई. > रैढ़ संस्कृति (टौँक):- 200 ई.पू. से 200 ई. > नलियासर संस्कृति (जयपुर) :- 200 ई.पू. से 900 ई. > नगर संस्कृति (उणियारा, ज

कोटा के कंसुआ का प्राचीन शिव मंदिर है भरत की स्थली और कण्व ऋषि का आश्रम

कोटा के कंसुआ शिव मंदिर को पुरातनकाल से ही कंसुआ तीर्थ कहा जाता है। इस प्राचीन शिवमंदिर का निर्माण विक्रमी संवत 795 यानि 738 ईस्वी में हुआ था। इस प्रकार यह मंदिर 1274 वर्ष पुराना है। कभी किसी कारण से यह मंदिर भग्न हो गया था तथा इसका शिखर टूट गया था। इसका पुनरुद्धार करके छावना (लेंटल) स्तर तक के मूल मंदिर को वही रखकर शिखर का पुनर्निर्माण कराया गया। इस मंदिर के दाहिनी दीवार पर एक शिलालेख लगा हुआ है, जिसमें इस मंदिर के निर्माण का उल्लेख हुआ है। हिंदी के महाकवि जयशंकर प्रसाद ने भी अपने नाटक 'चंद्रगुप्त' की भूमिका में इस शिलालेख का उल्लेख किया है। इस शिलालेख को कूट लिपि में लिखे गए देश के श्रेष्ठतम शिलालेखों में से शीर्ष माना जाता है। शिलालेख में इस स्थान को प्राचीनतम धार्मिक तीर्थस्थल उल्लेखित करने के साथ ही लिखा हुआ है कि यह कण्व ऋषि का प्राचीन आश्रम है जहाँ शकुंतला का पालन पोषण हुआ था। यह माना जाता है कि इस स्थान की धार्मिक महत्ता को समझकर चित्तौड़गढ़ के राजा धवल मौर्य के सामंत शिवगण ने विक्रमी संवत 795 में यहाँ इस मंदिर का निर्माण कराया था। शिवगण एक ब्राह्मण था और उसने यहाँ भव्

प्रतियोगी परीक्षा महत्वपूर्ण राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 8 जून, 2012 Important Rajasthan GK

1. मेवाड़ वागड़ में धनुष बाण धारण करने के कारण भीलों को क्या कह कर पुकारा जाता है? उत्तर- कांडी क्योंकि संस्कृत में कांड का अर्थ बाण या शर भी होता है। 2. भीलों के गुरु को क्या कहते हैं जो बच्चे के जन्म तथा अन्य धार्मिक संस्कारों के समय साथ में रहता है? उत्तर- वाती या जोगी 3. एक लाख बीस हजार रुपए खर्च करके 'मेवाड़ भील कोर' की स्थापना कब की गई? उत्तर- सन् 1841 ई. में 4. मेवाड़ में गैर नृत्य को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है? उत्तर- घण्णा 5. बाँसवाड़ा में भील जनजाति के गाँव (पाल) के मुखिया (गमेती) को किस नाम से जाना जाता है? उत्तर- रावत 6. भील जनजाति में वर पक्ष द्वारा वधू पक्ष को कन्या के मूल्य के रूप में दिया जाने वाला नकद या अन्य संपत्ति को क्या कहा जाता है? उत्तर- दापा 7. कौनसी जनजाति के लोग उदयपुर जिले के धूलेव गाँव स्थित जैन मंदिर के मूल नायक ऋषभदेव (केसरियानाथ जी) की केसर का पानी पीकर अथवा उनकी सौगंध देने पर कभी झूठ नहीं बोलते हैं तथा गलत कार्य छोड़ देते हैं? उत्तर- भील 8. भील जनजाति में तलाक देने की एक अनोखी प्रथा प्रचलित हैँ जिसके अंतर्गत स्त्र

Important Rajasthan GK - राजस्थान के प्रमुख शिलालेख

1. बिजोलिया (भीलवाड़ा) का शिलालेख , 1170 ई. 2. चीरवा (उदयपुर) का शिलालेख , 1273 ई. 3. रसिया जी की छमी का शिलालेख 1274 ई. 4. आबू का अचलेश्वर का शिलालेख , 1285 ई. 5. श्रृंगी ऋषि का शिलालेख , 1428 ई. 6. समिधेश्वर (चित्तौड़गढ़) के मंदिर का शिलालेख , 1428 ई. 7. दिलवाड़ा (आबू) का शिलालेख , 1434 ई. 8. रणकपुर प्रशस्ति , पाली- 1439 ई. 9. कुंभलगढ़ प्रशस्ति , राजसमन्द- 1460 ई. 10. कीर्ति स्तंभ प्रशस्ति, चित्तौड़गढ़ - 1460 ई. 11. राय सिंह की बीकानेर प्रशस्ति - 1594 ई. 12. जमवा रामगढ़ (जयपुर) प्रशस्ति - 1613 ई. 13. जगन्नाथ राय की प्रशस्ति/ शिलालेख - 1652 ई. 14. राज प्रशस्ति महाकाव्यम् - राजसमंद- 1676 ई. 15. नगरी शिलालेख , चित्तौड़गढ़- 424 ई. 16. घोसुण्डी शिलालेख , चित्तौड़गढ़ - पहली सदी ईसा पूर्व  17. साम्भौली (सामोली) शिलालेख , मेवाड़- 646 ई 18. बरली का शिलालेख- 443 ई.पू. 19. अपराजित का शिलालेख , नागदा (मेवाड़)- 661 ई. 20. नान्दसा यूप स्तम्भ लेख , नान्दसा (भीलवाड़ा)- 225 ई. 21. बरनाला यूप स्तम्भ लेख , आमेर संग्रहालय (जयपुर)- 227 ई. 22. बडवा स्तम्भ लेख , बडवा , अंता (बारा

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-

Important Rajasthan Current GK

राजस्थान की नेहा भटनागर और दीपिका राठौड़ ने किया एवरेस्ट फतह भारतीय सेना के एक पर्वतारोही दल ने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर ली है जिसमें चार महिलाएं भी हैं। इनमें से दो महिलाएं मेजर नेहा भटनागर और केप्टन दीपिका राठौड़ राजस्थान की हैं। इस दल ने शुक्रवार दिनांक 25 मई को प्रातः एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता हासिल की। एक जूनियर कमिशन अधिकारी (जेसीओ) ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचा। कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में 22 सदस्यीय दल 12 मार्च को इस अभियान पर रवाना हुआ था। एवरेस्ट पर पहली बार सेना के दल ने 2001 में चढ़ाई की थी। नेहा जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्रा रही है। नेहा की बचपन से ही सेना में जाने की इच्छा थी। इस दल की साहसी दीपिका राठौड़ नागौर जिले की डीडवाना तहसील के भवादिया गाँव की है। अरविंद सिंह मेवाड़ को वूमेन टूगेदर अवार्ड फॉर ''कंट्रीब्यूशन टू युनिवर्सल कल्चर ऑफ द युनाइटेड नेशंस'' उदयपुर के पूर्व राजघराने के वंशज महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ को वूमेन टूगेदर अवार्ड फॉर ''कंट्रीब्यूशन टू युनिवर्सल कल्चर ऑफ द युनाइटेड नेशंस'' के लिए