Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2012

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 30 जनवरी 2012 Important Science Quiz

1. परम् शून्य ताप पर कुचालकों का प्रतिरोध कितना होता है? उत्तर- अनंत 2. सर्वाधिक वेग वाले कणों का नाम क्या है? उत्तर- फोटोन 3. शर्करा को ग्लूकोज में बदलने वाला एंजाइम है? उत्तर- इन्वर्टेस 4. किस तत्व के तीनों समस्थानिकों के नाम भिन्न भिन्न हैं? उत्तर- हाइड्रोजन 5. आर. एन. ए. में थाइमिन के स्थान पर कौनसा क्षारक होता है? उत्तर- यूरेसिल 6. लोकोमोटिव इंजन के आविष्कारक का नाम क्या है? उत्तर- स्टीवेंसन 7. स्फिग्मोमेनोमीटर से किसका मापन किया जाता है? उत्तर- रक्तदाब का 8. उस कोशिकांग का नाम क्या है जो स्त्रवण का कार्य करता है? उत्तर- गॉल्जीकाय 9. घड़ी के दो क्रमागत अंकों के मध्य कितना कोण बनता है? उत्तर- 30 डिग्री 10. तंबाकू में पाए जाने वाले उत्तेजक पदार्थ का नाम क्या है? उत्तर- निकोटिन

Rajasthan Current Affairs
एशिया का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव "जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल" 20 से 24 जनवरी 2012 तक आयोजित

एशिया के सबसे बड़े एवं दुनिया से प्रमुख पाँच साहित्य महोत्सव में से एक जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20 से 24 जनवरी 2012 तक जयपुर के डिग्गी पैलेस में किया गया। इस उत्सव का उद्घाटन भूटान की महारानी असी दोरजी वांग्मो वांग्चुक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उद्घाटन समारोह में शायर गुलजार, गायिका इला अरुण, सीडी देवल एवं साहित्य के कई प्रमुख हस्ताक्षर, बॉलीवुड व विविध क्षेत्रों की हस्तियां उपस्थित थी। उद्घाटन समारोह में भक्ति गीत पर आलोचक पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं लेखक अरविंद कृष्ण मल्होत्रा के व्याख्यान हुए। इस समारोह में शायर गुलजार, अशोक चक्रधर, प्रसून जोशी, फिल्मकार राहुल बोस व प्रकाश झा, अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा, मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, प्रसिद्ध कवि अशोक वाजयेपी, मशहूर पत्रकार तरूण तेजपाल, अमरीकी टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे, केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर, लेखक चेतन भगत सहित देश विदेश की लगभग 250 प्रमुख हस्तियां पांच दिन तक इस फेस्टीवल में सम्मिलित हुई। अनेक हस्तियों की उपस्थिति में फेस्टिवल में साहित्य से संबंधित कई सेशन हुए जिनमें साहित्य, साहित्य की आकांक

मुख्यमंत्री ने दिया तेरह साहित्यकारों को अमृत सम्मान

मुख्यमंत्री गहलोत ने 28 जनवरी को उदयपुर के टॉउन हॉल स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच पर आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में प्रदेश के 13 मूर्धन्य साहित्यकारों को अमृत सम्मान 2012 से सम्मानित किया। राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा अकादमी के 55वें स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा अकादमी की मासिक पत्रिका मधुमति के ''गीत" विशेषांक का विमोचन भी किया। इस विशेषांक के संपादन श्री किशन दाधीच ने किया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समस्त प्रतिष्ठित साहित्यकारों का हार्दिक धन्यवाद दिया व बधाई अर्पित की तथा कहा कि साहित्यकारों ने सदैव समाज को नई दिशा प्रदान की है तथा संस्कृति व संस्कारों की रक्षा की है। ऐसे साहित्यकारों का सम्मान समाज व सरकार को सदैव करना चाहिए। हम प्रयास करेंगे कि विभिन्न अकादमियों को पूर्ण स्वायतत्ता तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री वेदव्यास को सरकार द्वारा साहित्यकारों तथा लेखकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा उनको आर्थिक सहायता देने के लिए एक कोष की स्थापना करने का प्रस्ताव तैयार करने का सुझाव

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज-27 जनवरी 2012
Important Science GK Quiz

1. परम् शून्य ताप पर गैस के अणुओं की गतिज ऊर्जा कितनी होती है? उत्तर- शून्य 2. किस ताप पर पानी का घनत्व सर्वाधिक होता है? उत्तर- 4 डिग्री सेल्सियस 3. स्टार्च को माल्टोज में बदलने वाला एंजाइम है? उत्तर- डायस्टेस 4. न्यूक्लियोसाइड में क्षारक के अलावा और कौनसा घटक होता है? उत्तर- शर्करा 5. ग्लाइकोलाइसीस श्वसन क्रिया का क्रिया स्थल कौनसा है? उत्तर- कोशिका द्रव्य 6. रेफ्रिजिरेटर के आविष्कारक का नाम क्या है? उत्तर- कार्ल वोर्न लिन्डे 7. पृथ्वी से वायुयान की दिशा ज्ञात करने वाले यंत्र राडार में कौनसी तरंगो का प्रयोग किया जाता है? उत्तर- रेडियो तरंगे 8. A.T.S. टीके का पूरा नाम क्या है? उत्तर- एन्टी टिटेनस सीरम 9. घड़ी में छः बजने पर घंटे और मिनट की सुईयों के मध्य कितना कोण बनता है? उत्तर- 180 डिग्री 10. राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) कहाँ स्थित है? उत्तर-जयपुर

राजस्थान के प्रसिद्ध चित्र संग्रहालय और उनके स्थान

1. पोथीखाना- जयपुर 2. पुस्तक प्रकाश- जोधपुर 3. सरस्वती भंडार- उदयपुर 4. जैन भंडार- जैसलमेर 5. चित्रशाला- बूँदी 6. माधोसिंह संग्रहालय- कोटा 7. अलवर संग्रहालय- अलवर

परीक्षापयोगी राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- दिनांक 27 जनवरी 2012 Important Rajasthan GK Quiz

1. सर सी. वी. रमण ने आईस लेंड ऑफ़ ग्लोरी किस नगर को कहा था? उत्तर- जयपुर को 2. सांभर डीडवाना आदि खारी झीलें किस सागर के अवशेष है उत्तर- टेथिस सागर के 3. शेखावाटी में कुएं स्थानीय भाषा में क्या कहलाते हैं? उत्तर- जोहड़ 4. आड़ावल पहाड़ किसे कहते थे? उत्तर- अरावली पर्बतमाला को 5. तीब्र ढाल वाली उबड़ खाबड़ जमीन क्या कहलाती है? उत्तर- भाकर 6. बीसलपुर परियोजना कब शुरू की गई। उत्तर- 1988-89 7. बॉल बियरिंग बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी कहां पर है। उत्तर- जयपुर (नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज) 8. चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला गाँव में छपाई के लिए प्रयुक्त छापे को क्या कहा जाता है? उत्तर- बतकाड़े 9. हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित टेराकोटा कलाकार मोहनलाल कुम्हार किस गाँव से संबंधित है? उत्तर- मोलेला (राजसमंद) 10. एक राज्य से दूसरे राज्य में व्यापार करने पर वसूल किया जाने वाला कर क्या कहलाता था? उत्तर- दाण (चुंगी)

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज-26 जनवरी 2012
Important Science Quiz

1. यदि पृथ्वी के वायुमंडल में कोई भी प्रकीर्णन कण नहीं हो तो आकाश का रंग कैसा होगा? (अ) नीला (ब) हरा (स) काला (द) सफेद उत्तर- स 2. किसी वस्तु पर एक समान बल लगाया जाए तो वह गति करेगी- (अ) एक समान चाल से (ब) एक समान त्वरण से (स) एक समान वेग से (द) एक समान संवेग से उत्तर- ब 3. प्रकाश वर्ष किसकी इकाई है? (अ) दूरी की (ब) समय की (स) आयु की (द) प्रकाश की तीव्रता की उत्तर- अ 4. पृथ्वी पर किसी वस्तु का पलायन वेग कितना होता है? (अ) 15 किमी प्रति सेकंड (ब) 11.2 किमी प्रति सेकंड (स) 7 किमी प्रति सेकंड (द) 112 किमी प्रति सेकंड उत्तर- ब 5. लकड़ी, मोम तथा लोहे के समान आकार के टुकड़े को समान ऊँचाई से एक साथ पृथ्वी पर गिराए जाए तो कौनसा टुकड़ा पहले पृथ्वी की सतह पर पहुँचेगा? (अ) लोहा (ब) लकड़ी (स) मोम (द) सभी साथ साथ पहुँचेगे उत्तर- द 6. 200 वाट का बल्ब प्रतिदिन 10 घंटे प्रयोग में लिया जाए तो सितंबर महीने में कितने यूनिट बिजली खर्च होगी? (अ) 60 (ब) 20 (स) 6 (द) 120 उत्तर- अ 7. निम्नांकित में से मिश्रण का उदाहरण नहीं है- (अ) स्टील (ब) कोहरा (स) वायु (द) ओ

Rajasthan Current Affairs
राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र

डॉ. राजा बाबू पंवार राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के तथा प्रो बारेठ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त राज्यपाल ने एक आदेश जारी कर डॉ. राजा बाबू पंवार को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) का कुलपति नियुक्त किया है। डॉ. राजा बाबू को अपने कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष के लिए या 62 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए कुलपति नियुक्त किया है। डॉ राजा बाबू वर्तमान में हेल्थ यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्य कर रहे थे। बीकानेर के जाने माने वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजा बाबू पंवार सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं। इसके साथ ही महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर का नया कुलपति प्रो. रूपसिंह बारेठ को बनाया गया है। वे राजस्थान विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। एमडीएस यूनिवर्सिटी में कुलपति का पद करीब 9 माह से रिक्त था। प्रो. बारेठ अंतरराष्ट्रीय संबंधों के जानकार हैं। प्रतापगढ़ में पहला कांठल महोत्सव आयोजित प्र

समसामयिक घटना चक्र-
वर्ष 2012 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा-
राजस्थान के भी सात रत्न पुरस्कृत होंगे

वर्ष 2012 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। सूची इस प्रकार है- पद्म विभूषण पुरस्कार 1. केजी सुब्रमण्यन- कला-पेंटिंग एवं मूर्तिकला 2. दिवंगत मारियो डी मिरांडा - कला-कार्टूनिस्ट 3. दिवंगत भूपेन हजारिका- कला-गायन 4. कांतिलाल हस्तिमल संचेती- मेडिसिन-आथरेपेडिक्स 5. टीवी राजेश्वर- सिविल सेवा पद्म भूषण पुरस्कार 1. शबाना आजमी - कला-सिनेमा 2. खालिद चौधरी- कला-थियेटर 3. जतिन दास- कला-पेंटिंग 4. पंडित बुद्धदेव दासगुप्ता- कला-वाद्य संगीत-सरोद 5. धर्मेन्द्र- कला-सिनेमा 6. टी विश्वनाथन गोपालकृष्णन- कला- शास्त्रीय गायन एवं वाद्य संगीत 7. मीरा नायर- कला- सिनेमा 8. एमएस गोपालकृष्णन- कला- वाद्य संगीत- वायलिन 9. अनीश कपूर- कला- मूर्तिकला- इंग्लैंड 10. सत्य नारायण गोयनका- समाज सेवा 11. न्यायमूर्ति पी चंद्रशेखर राव- सार्वजनिक मसले- जर्मनी 12. जॉर्ज योंग बून येओ- सार्वजनिक मसले- सिंगापुर 13. प्रो. शशिकुमार- विज्ञान इंजीनियरिंग 14. डॉ. एमएस रघुनाथन- विज्ञान इंजीनियरिंग 15. सुबैया मुरुगप्पा वेल्लयन- व्यापार उद्योग 16. बालासुब्रह्मण्यन मु

वर्ष 2012 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों में राजस्थान के भी 7 रत्न

वर्ष 2012 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों में राजस्थान के भी सात प्रमुख व्यक्तित्व भी शामिल है। ये व्यक्तित्व निम्नांकित हैं- >पद्म भूषण विजेता- 1. श्री अरविंद पानगड़िया >पद्मश्री विजेता- 1. स्वप्न गुहा (सेरेमिक कलाकार) 2. लिंबाराम (तीरंदाज) 3. साकर खाँ (माँगणियार कलाकार) 4. मोहनलाल कुम्हार (टेराकोटा कलाकार) 5. देवेन्द्र झांझड़िया (पेराओलंपिक एथलीट) 6. फरीदुद्दीन डागर (ध्रुपद गायक) इस वर्ष 2012 के पद्मभूषण प्राप्त करने वाले मूलतः भीलवाड़ा के रहने वाले अप्रवासी राजस्थानी प्रो. अरविंद पानगडिया अमरीका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पढ़ाते हैं। वे एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक, आईएमएफ, विश्व व्यापार संगठन में सेवा दे चुके हैं। वे करीब एक दर्जन किताबें लिख चुके हैं। पद्मश्री जीतने वाले जयपुर के स्वप्न गुहा तीन दशक से सेरेमिक क्षेत्र में सक्रिय, इंडियन सेरेमिक सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष हैं तथा उदयपुर जिले के रहने वाले लिंबाराम (खेल) भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच हैं जबकि प्रसिद्ध ध्रुपद गायक फरीदुद्दीन डागर का जन्म उदयपुर में हुआ था तथा टेराकोटा की लोककला को

समसामयिक घटनाचक्र
रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरी बार चैंपियन बना राजस्थान, तमिलनाडु को पहली पारी बढ़त के आधार पर हराया

चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के फाइनल में राजस्थान ने मेजबान तमिलनाडु को ड्रॉ मैच में पहली पारी में मिली 326 रन की बढ़त के आधार पर हरा कर अपना खिताब बरकरार रखा। इस प्रकार राजस्थान एक बार फिर घरेलू क्रिकेट का बादशाह बन गया है। मैच के अंतिम दिवस दिनांक 23 जनवरी 2011 को राजस्थान ने पांच विकेट पर 204 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की तथा तमिलनाडु को 531 रन का असंभव लक्ष्य दिया। तमिलनाडु ने जब दूसरी पारी में आठ रन पर दो विकेट गंवाए, तब दोनों कप्तान मैच समाप्त करने पर राजी हो गए। ये दोनों विकेट स्पिनर गजेंद्र सिंह ने लिए। इस मैच में राजस्थान के कप्तान ऋषिकेश कानिटकर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसे बल्लेबाजों ने उचित साबित करते हुए विनीत सक्सेना के शानदार 257 रनों तथा आकाश चौपड़ा के 94 व कप्तान ऋषिकेश कानिटकर 67 रनों के साथ पहली पारी में विपक्षी टीम को 621 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इसके जवाब में तमिलनाडु की टीम पहली पारी में मात्र 295 रन ही बना सकी तथा राजस्थान को पहली पारी में 326 की बढ़त प्राप्त हुई। तमिलनाडु की ओर से इस पारी में 150 रनों की बेहतरीन पारी खेली

Dadhimati Mata temple of Goth Manglod-
गोठ मांगलोद का दधिमति माता मंदिर शक्तिपीठ-

गोठ और मांगलोद नामक गाँवों के मध्य नागौर जिला मुख्यालय से उत्तर पूर्व में लगभग 44 किमी दूरी पर जायल तहसील में एक प्राचीन शक्ति पीठ स्थित है जो दधिमति माता के मंदिर के नाम से विख्यात है। 'दाहिमा' (दाधीच) ब्राह्मण दधिमति माता को अपनी कुलदेवी मानते हैं तथा इस मंदिर को अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित मंदिर मानते हैं। यहाँ से प्राप्त एक अभिलेख के अनुसार इस मंदिर का निर्माण विक्रम संवत 665 (608 ई.) के लगभग माना जाता है, जिसके अनुसार इस मंदिर के निर्माण के लिए दाधीच ब्राह्मणों द्वारा दान किया गया था, जिसका मुखिया 'अविघ्न नाग' था। कुछ विद्वान अभिलेख लिपि के अक्षर तथा राजस्थान में गुप्त राजाओं का शासन क्षेत्र के आधार पर इस मंदिर का निर्माण गुप्त शासनकाल के अंतिम दिनों में चौथी शताब्दी में हुआ मानते हैं। कुछ विद्वान उपरोक्त काल से असहमत होते हुए, इसे 9 वीं शताब्दी का मानते हैं।   दधिमति दधिची ऋषि की बहन थी। दधिमति माता को महालक्ष्मी का अवतार माना जाता है। दधिमति का जन्म माघ शुक्ल सप्तमी (रथ सप्तमी) को आकाश के माध्यम से हुआ माना जाता है। दधिमति माता का मंदिर देवी महामात्य का वर्

शेहान करुणतिलका को पहली ही रचना के लिए दक्षिण एशियाई साहित्य का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

जयपुर साहित्य महोत्सव (जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल) के दौरान सिंगापुर में रह रहे श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणतिलका को उनकी अंग्रेजी में लिखी गई प्रथम पुस्तक ‘चाइनामैन’ के लिए दक्षिण एशियाई साहित्य का 2012 का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें 50,000 अमरीकी डॉलर की राशि प्रदान की गई। समारोह की मुख्य अतिथि भूटान की राजमाता आशि दोरजी वांगमो वांगचुक ने शेहान करुणतिलका को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर 2011 में ही ब्रिटेन में हुए डीएससी दक्षिण एशियाई साहित्य महोत्सव में कर दी गई थी। चाइनामैन नामक उपन्यास में क्रिकेट को एक रूपक की तरह प्रयुक्त किया गया है। इस उपन्यास में खेल के ज़रिए श्रीलंका को नए और रोचक अंदाज़ में देखने की प्रयास किया गया है। पुरस्कार की दौड़ में दक्षिण एशिया क्षेत्र के छह लेखकों की रचनाएं शामिल थी। इनमें चाइनामैन के अतिरिक्त निम्नांकित पुस्तकें थी- 1. यू आर अनंतमूर्ति की अनुवादित पुस्तक ‘भारतीपुत्र’ 2. चंद्रकांता की पुस्तक ‘ए स्ट्रीट इन श्रीनगर’ 3. उषा के आर की किताब ‘मंकी-मैन’ 4. तबिश ख़ैर की किताब ‘द थिंग अबाउट ठग्स’ 5. क

राजस्थान की धरोहर किराडू के प्राचीन मंदिर

यह स्थान राजस्थान के बाड़मेर से लगभग 35 किमी उत्तर-पश्चिम में है। किराडू के विश्व प्रसिद्ध पाँच मंदिरों का समूह बाड़मेर मुनाबाव रेलमार्ग पर खड़ीन स्टेशन से 5 किमी पर हथमा गांव के पास पहाड़ी के नीचे अवस्थित है। किराडू की स्थापत्य कला भारतीय नागर शैली की है। बताया जाता है कि यहाँ इस शैली के लगभग दो दर्जन क्षत विक्षत मंदिर थे लेकिन अभी ये केवल 5 हैं। यहाँ के मंदिरों में रति दृश्यों के स्पष्ट अंकन होने की वजह से किराडू को राजस्थान का खजूराहो भी कहा जाता है। सन् 1161 के एक शिलालेख के अनुसार किराडू का प्राचीन नाम किरात कूप था तथा यह किसी समय परमार राजाओं की राजधानी था। इतिहासकारों के अनुसार किरातकूप पर गुजरात के चालुक्य राजवंश के प्रतिनिधि के रूप में परमार शासकों का शासन था। बताया जाता है कि चन्द्रावती के परमार राजा कृष्णराज द्वितीय के पुत्र सच्चा राजा ने 1075 एवं 1125 ईस्वी के मध्य इस स्वतंत्र राज्य की स्थापना की। इन्हीं के वंशज सोमेश्वर ने सन् 1161 तक किराडू पर शासन किया तथा सन् 1178 तक यह महाराज पुत्र मदन ब्रह्मदेव के अधीन रहा और उसके बाद आसल ने यहाँ शासन किया था। यही वह काल था

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 20 जनवरी 2012 Science GK Quiz

1. रक्त के प्लाज्मा में कौनसा पदार्थ उपस्थित होता है जो रक्त को जमने नही देता है? उत्तर- हिपेरिन 2. लार में उपस्थित कौनसा एंजाइम मंड (स्टार्च) को माल्टोज में बदलता है? उत्तर- टायलिन 3. द्रव के किस गुण के कारण म पानी के ऊपर बिना डूबे तैरता रहता है? उत्तर- पृष्ठ तनाव के कारण 4. किस विटामिन की कमी से पेलाग्रा नामक रोग होता है जिसे 4D सिंड्रोम भी कहते हैं? उत्तर- विटामिन B7 (नाइसिन या निकोटिनिक अम्ल) की कमी से 5. किस विटामिन की कमी से शरीर में मूत्र के साथ कैल्सियम आयन की अत्यधिक हानि होती है? उत्तर- विटामिन डी की कमी से 6. द्रवों का वह गुण, जिसके कारण यह अपनी विभिन्न परतों में होने वाली गति का विरोध करता है, क्या कहलाता है? उत्तर- श्यानता 7. द्रव के किस गुण के कारण लालटेन की बत्ती में मिट्टी का तेल बराबर ऊपर चढ़ता रहता है? उत्तर- पृष्ठ तनाव के कारण 8. रोशनी करने में प्रयुक्त सीएफएल का शब्द विस्तार क्या है? उत्तर- कॉम्पैक्ट फ्लोरेसेंट लाइट 9. घंटा धातु (bell metal) किन धातुओं की मिश्र धातु है? उत्तर- टिन व तांबा 10. किस समस्थानिक का अर्ध आयुकाल 5760 वर्

समसामयिक घटनाचक्र-
राजस्थान के डूंगरसिंह समेत राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजे जाएंगे 24 बच्चे

अद्वितीय साहस तथा बुलंद हौसले से ओत-प्रोत देशभर के 24 बालकों ने स्वयं की जान को जोखिम में डालकर दूसरों के प्राण बचाए तथा समाज व देश के लिए बलिदान का उदाहरण बन गए। 16 लड़के व 8 लड़कियों सहित इन सभी बहादुर बच्चों के अदम्य साहस का सम्मान करते हुए इन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा दिए जाने वाले वर्ष 2011 के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें से दूसरों को अपने प्राण न्योछावर कर बचाने वाले पांच बच्चों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे निम्नांकित है- > सर्वोच्च 'भारत' अवार्ड- उत्तराखंड के पंद्रह वर्षीय कपिल सिंह नेगी को उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत। > 'गीता चोपड़ा' अवार्ड- गुजरात की मित्ताल पाटडिया को डकैतों की मंशा विफल करने के लिए के लिए। > 'संजय चोपड़ा' अवार्ड- उत्तरप्रदेश के ओमप्रकाश यादव को। >'बापू गैधानी' अवार्ड-अरुणाचल प्रदेश के आदित्य गोपाल [मरणोपरांत], दिल्ली के उमा शंकर और छत्तीसगढ़ की अंजली सिंह गौतम को। इसके अलावा पुरस्कृत किए जाने वाले बच्चे निम्नां

राजस्थान सामान्य ज्ञान की महत्वपूर्ण क्विज- 19 जनवरी 2012 Rajasthan GK Quiz

1. राजस्थान में सोने-चाँदी की हवेली के नाम से प्रसिद्ध स्मारक कहाँ स्थित है? उत्तर- महनसर (झुंझुनूं) 2. बाबा रामदेवजी के प्रेरणा से शस्त्र त्याग कर संत योगी बालीनाथ जी से दीक्षा प्राप्त करने वाले लोकदेवता कौन थे? उत्तर- हरभू जी 3. राजस्थान की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री कौन थी? उत्तर- श्रीमती कमला बेनीवाल 4. लोकदेवता मल्लिनाथ जी किसके शिष्य थे? उत्तर- उगमसी के 5. प्रतिहार कला का प्रसिद्ध सोमेश्वर शिव मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर- किराडू (बाड़मेर) में 6. जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह ने किन पाँच स्थानों पर वैधशालाओं (जंतर-मंतर) का निर्माण करवाया था? उत्तर- जयपुर, बनारस, उज्जैन, दिल्ली व मथुरा 7. राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गार्गी पुरस्कार कब प्रारंभ किए गए? उत्तर- 1997-98 में 8. राजस्थान की किस महत्वपूर्ण वन उपज को स्थानीय भाषा ‘टिमरू’ कहते हैं? उत्तर- तेंदू 9. इस किले के अवशेष वर्तमान में "रावण दैहरा" के नाम से जाने जाते हैं। बाला दुर्ग के नाम से प्रसिद्ध यह किला कहाँ स्थित है? उत्तर- अलवर में 10. महाराजा बदन सिंह द्वारा नि

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 17 जनवरी 2012 - Rajasthan GK Quiz

1. राजस्थान के किस प्रसिद्ध लोक संत के 52 शिष्यों को "बावन स्तंभ" कहा जाता हैं? उत्तर- दादूदयाल 2. प्रसिद्ध लोकसंत पीपा जी किस जाति से थे? उत्तर- खींची राजपूत 3. प्रसिद्ध सूफी सन्त ख्वाजा मुइनुद्दीन हसन चिश्ती किसके शासनकाल में भारत आए थे तथा उन्होंने अजमेर को अपना केन्द्र बनाया? उत्तर- पृथ्वीराज चौहान तृतीय के 4. किस लोकदेवता का संबंध मालानी क्षेत्र से है? उत्तर- मल्लिनाथ जी 5. दुर्गगण के सामंत बप्पन द्वारा निर्मित चंद्रमौलि महादेव का मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर- झालरापाटन (झालावाड़) में 6. राजस्थान की मरु गंगा एवं जीवन रेखा कौनसी परियोजना कहलाती है। उत्तर- इंदिरा गांधी नहर परियोजना 7. राजस्थान में प्रतिहार कला का परिचायक दधिमाता का मंदिर कहाँ स्थित है? उत्तर- गोठ मांगलोद (नागौर) में 8. बत्तीस खंभो पर बनी हुई महाराजा मानसिंह की रानी की छतरी जोधपुर जिले में कहाँ स्थित है? उत्तर- मंडोर से 6 किमी दूर पंचकुंड में 9. जयपुर राज्य की टकसाल का चिह्न 6 शाखाओं वाला झाड़ होने के कारण यहाँ की मुद्रा को क्या कहा जाता था? उत्तर- झाड़शाही 10. राष्ट्रीय ऊष्ट

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 16 जनवरी 2012 - Rajasthan GK Quiz

1. राजस्थान के किस जिले में सर्वप्रथम डाकन प्रथा पर रोक लगाई थी? उत्तर- उदयपुर 2. तिलहनी फसलों के उत्पादन में राजस्थान में प्रथम स्थान पर कौनसा जिला है? उत्तर- श्री गंगानगर 3. केंद्रीय भेड़ प्रजनन व अनुसंधान केंद्र कहाँ स्थित है? उत्तर- अविकानगर (टोंक) 4. नौ ग्रहों का मंदिर किस जगह स्थित है? उत्तर- किशनगढ़ (अजमेर) 5. राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी कौनसी है व कहाँ स्थित है? उत्तर- पद्मा डेयरी, अजमेर 6. राजस्थान में सर्वाधिक वनों वाला जिला है- उत्तर- उदयपुर 7. राजस्थान की मीठे पानी की सबसे ऊंची झील कौनसी है? उत्तर- नक्की झील 7. भोपों द्वारा बजाए जाने वाले किस तत् वाद्य को वीणा का प्रांरभिक रूप माना जाता है? उत्तर- जन्तर 8. नेहरखां की मीनार कहाँ स्थित है? उत्तर- कोटा में 9. हमसीढों किस जनजाति का प्रसिद्ध लोकगीत है? उत्तर- उत्तरी मेवाड़ के भीलों का 10. ओल्यू गीत किस से संबंधित है? उत्तर- किसी की याद से

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 8 जनवरी 2012 - Science GK Quiz

1. जीव व पर्यावरण के मध्य सह संबंधों के अध्ययन से संबंधित विज्ञान को क्या कहते हैं? उत्तर- इकोलॉजी 2. कौनसा सूक्ष्मजीवी सभी सूक्ष्मजीवियों में सबसे अधिक अनुकूलनशील तथा विविधतापूर्ण है? उत्तर- बैक्टीरिया 3. एल पी जी के गैस सिलेंडरों से गैस लीकेज का पता लगाने के लिए उसमे किस गंध युक्त पदार्थ को मिलाया जाता है? उत्तर- इथाइल मर्केप्टेन 4. मानव शरीर में कौनसा अंग यूरिया बनाता है? उत्तर- लिवर 5. न्यूक्लियर रिएक्टर में कैडमियम की छडों का प्रयोग किस रूप में किया जाता है? उत्तर- नियंत्रक के रूप में 6. मानव शरीर की सबसे लघु अस्थि का क्या नाम है? उत्तर- स्टेपिज 7. मानव शरीर में 'आयोडीन युक्त नमक' का किस कार्य में सहायक है? उत्तर- थायरॉयड ग्रंथि के कार्य को नियंत्रित करने में 8. शरीर का कौनसा अंग 'रुधिर बैंक' की तरह कार्य करता है? उत्तर- प्लीहा 9. मानव की प्रत्येक कोशिका में गुणसूत्र (क्रोमोसोम्स) की संख्या कितनी होती है? उत्तर- 46 10. ऑक्सीजन गैस लिटमस के प्रति कैसी होती है? उत्तर- उदासीन

दलाई लामा को महात्मा गाँधी तथा अमजद अली खान को मल्लिकार्जुन पुरस्कार
(समसामयिक सामान्य ज्ञान)

1. मशहूर सरोद वादक पद्म विभूषण प्राप्त अमजद अली खान को उनकी उपलब्धियों के लिए मल्लिकार्जुन भीमरायप्पा मंसूर पुरस्कार 2011 से धारवाड़ (कर्नाटक) में सम्मानित किया गया है। प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी गायक मल्लिकार्जुन मंसूर की स्मृति में दिए जाने वाले इस पुरस्कार की शुरुआत कर्नाटक सरकार द्वारा की गई थी जिसके तहत एक लाख रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। श्री खान ने यह पुरस्कार मल्लिकार्जुन मंसूर के पुत्र राजशेखर मंसूर ग्रहण किया तथा उन्होंने मंसूर से आग्रह किया कि वह अपने पिता की विरासत को बनाए रखें। 2. बोधगया (बिहार) में आयोजित 10 दिवसीय कालचक्र पूजा के चौथे दिन तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को बुधवार को महात्मा गांधी शांति एवं सदभावना अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 2003 से प्रारंभ किए गए पुरस्कार को गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट की अध्यक्ष व राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पौत्री इला गांधी ने दलाई लामा को बौद्धगया के कालचक्र मैदान में देकर सम्मानित किया। गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट की अध्यक्ष इला गांधी स्वयं इस पुरस्कार को प्रदान करने के लिए दक्षिण अफ्रीका से बोध गया आई थी। राष्ट्रप

चार तहसीलों में आधुनिक संयंत्रों से भू-अभिलेख सर्वे के लिए मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
(राजस्थान समसामयिक सामान्य ज्ञान)

राष्ट्रीय भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत चयनित चार जिलों बाड़मेर, भीलवाड़ा, जोधपुर एवं टौंक जिलों की एक-एक तहसील में आधुनिक यंत्रों से भू-अभिलेखों का सर्वे कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्व विभाग के इस प्रस्ताव को दिनांक 5 जनवरी को स्वीकृति प्रदान की। इसके तहत भू-प्रबंध विभाग के माध्यम से बाहरी एजेन्सी से आधुनिक यंत्रों से सर्वे कार्य करवाने की भी स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम के तहत शामिल तहसील निम्नांकित है- *. गुढ़ामलानी (बाड़मेर) *. बनेड़ा (भीलवाड़ा) *. बिलाड़ा (जोधपुर) *. उणियारा (टोंक) राष्ट्रीय भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत निम्नांकित कार्य करना शामिल किया गया है- > आधुनिक रिकार्ड रूम की स्थापना। > सभी तहसील मुख्यालयों को इंटरनेट से जोड़ना। > सभी पुराने रिकार्ड की स्कैनिंग कर इंटरनेट पर उपलब्ध कराना। > सभी खसरों का आधुनिक सर्वे उपकरणों यथा डी.जी.पी.टी. एवं ई.टी.एस. से सर्वे कराना। इन कार्यों में सर्वे को छोड़ कर शेष कार्य शुरू हो चुके हैं। इसके तहत टेबल प्लान के स्थान पर ई.टी.एस. एवं डी.जी.पी.एस. उपकरणों से सर्वे करवाए जाएँगे। ई

महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान क्विज- 7 जनवरी 2012 - Science GK Quiz

1. एक जीवाणु का आकार 1 माइक्रोन है। 1 मीटर लम्बाई में जीवाणुओं की संख्या कितनी होगी ? उत्तर- दस लाख क्योंकि 1 मीटर में दस लाख माइक्रोन होते हैं 2. जब बल और विस्थापन परस्पर लम्बवत दिशा में किया गया कार्य कितना होता है? उत्तर- शून्य 3. लोहे में जंग को रोकने के लिए उस पर किस धातु का लेप किया जाता है? उत्तर- जस्ते का 4. किस धातु को क्विक सिल्वर कहा जाता है? उत्तर- पारा 5. जिस बीमारी में रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है उसका नाम क्या है? उत्तर- डाइबिटीज मेटिलस 6. जल का विद्युत अपघटन करने पर एनोड पर कौनसी गैस प्राप्त होती है? उत्तर- ऑक्सीजन 7. हाईड्रौलिक ब्रेक किस सिद्धांत पर काम करते हैं? उत्तर- पास्कल के सिद्धांत पर 8. किस प्रकाशीय घटना के कारण तारे टिमटिमाते प्रतीत होते हैं? उत्तर- अपवर्तन के कारण 9. हीमोग्लोबिन किसका महत्वपूर्ण घटक होता है? उत्तर- लाल रक्त कणिकाओं का 10. वे कौनसे दो तत्व हैं, जिनसे सर्वाधिक संख्या में यौगिकों का निर्माण होता है? उत्तर- हाइड्रोजन और कार्बन

तीर्थों का भांजा धौलपुर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मचकुण्ड
Rajasthan GK

धार्मिक स्थल मचकुण्ड अत्यंत ही सुन्दर व रमणीक धार्मिक स्थल है जो प्रकृति की गोद में राजस्थान के धौलपुर नगर के निकट स्थित है। यहां एक पर्वत है जिसे गन्धमादन पर्वत कहा जाता है। इसी पर्वत पर मुचुकुन्द नाम की एक गुफा है। इस गुफा के बाहर एक बड़ा कुण्ड है जो मचकुण्ड के नाम से प्रसिद्ध है। इस विशाल एवं गहरे जलकुण्ड के चारों ओर अनेक छोटे-छोटे मंदिर तथा पूजागृह पाल राजाओं के काल (775 ई. से 915 ई. तक) के बने हुए है। यहां प्रतिवर्ष ऋषि पंचमी तथा भादों की देवछट को बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसमें हजारों की संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मचकुण्ड को सभी तीर्थों का भान्जा कहा जाता है। मचकुण्ड का उद्गम सूर्यवंशीय 24 वें "राजा मुचुकुन्द" द्वारा बताया जाता है। यहां ऐसी धारणा है कि इस कुण्ड में नहाने से पवित्र हो जाते हैं। यह भी माना जाता है कि मस्‍सों की बीमारी से त्रस्‍त व अन्य चर्म रोगों से परेशान लोग इस कुण्‍ड में स्‍नान करें तो वे इनसे छुटकारा पा जाते हैं। इसका वैज्ञानिक पक्ष यह है कि इस कुंड में बरसात के दिनों में जो पानी आकर इकट्ठा होता है उसमें गंधक व चर्म रोगों में उपयोगी अन्य

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 6 जनवरी 2012 - Rajasthan GK Quiz

1. पन्ना मीना की बावड़ी अपनी अद्भुत आकार की सीढ़ियों, अष्टभुजा किनारों और बरामदों के लिए विख्यात है। इस बावड़ी के चारों किनारों पर छोटी-छोटी छतरियां और लघु देवालय है। यह कहाँ स्थित है? (अ) आमेर, जयपुर (ब) टोडाराय सिंह, टौंक (स) बड़ोपाल, हनुमानगढ़ (द) आभानेरी, दौसा उत्तर- अ 2. हाड़ी रानी की बावड़ी बेजोड़ स्थापत्य कला का नमूना है। इसका निर्माण बूँदी की राजकुमारी हाड़ी रानी ने लगभग 16 वीं शताब्दी में करवाया था जिनका विवाह सोलंकी शासक से हुआ था। इसके एक ओर बने अनूठे विश्राम कक्ष अपने आकार ऊँचाई व ठंडक के कारण जाने जाते हैं। यह कहाँ स्थित है? (अ) आमेर, जयपुर (ब) टोडाराय सिंह, टौंक (स) सलूम्बर, उदयपुर (द) बड़ोपाल, हनुमानगढ़ उत्तर- ब 3. विवाह के समय बारात के साथ वर के घर से वधू को साड़ियाँ व अन्य कपड़े, आभूषण, मेवा, मिष्ठान आदि की भेंट वधू के घर पर जाकर दी जाती है जिसे क्या कहते है? (अ) बिंदनी वेश (ब) डोरड़ा (स) सामेला (द) बरी पड़ला उत्तर- द 4. लहंगे के नेफे में अटकाकर लटकाया जाने वाला आभूषण को क्या कहते हैं? (अ) सटका (ब) टड्डा (स) चूप (द) कंदौरा उत्तर- अ 5. भुजबंध, अणत

Creative Teachers सृजनशील शिक्षक: राजस्थान का राज्य स्तरीय विज्ञान एवं जनसंख्या व वि...

Creative Teachers सृजनशील शिक्षक: राजस्थान का राज्य स्तरीय विज्ञान एवं जनसंख्या व वि... : राजस्थान का राज्य स्तरीय विज्ञान एवं जनसंख्या व विकास शिक्षा मेला इस बार सवाईमाधोपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुरसिटी में आयोजित होगा।

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 5 जनवरी 2012 - Rajasthan GK Quiz

1. फूंक मारकर बजाए जाने वाले वाद्य यंत्र कहलाते हैं- (अ) तत् वाद्य (ब) सुषिर वाद्य (स) अवनद्ध वाद्य व ताल वाद्य (द) घन वाद्य उत्तर- ब 2. धातु के बने वाद्य यंत्र जिनको परस्पर आघात द्वारा बजाया जाता है- (अ) तत् वाद्य (ब) सुषिर वाद्य (स) अवनद्ध वाद्य व ताल वाद्य (द) घन वाद्य उत्तर- द 3. चमड़े से ढके वाद्य यंत्र जिनको हाथ या लकड़ी से आघात द्वारा बजाया जाता है- (अ) तत् वाद्य (ब) सुषिर वाद्य (स) अवनद्ध वाद्य व ताल वाद्य (द) घन वाद्य उत्तर- स 4. तार लगे वाद्य यंत्र कहलाते हैं- (अ) तत् वाद्य (ब) सुषिर वाद्य (स) अवनद्ध वाद्य व ताल वाद्य (द) घन वाद्य उत्तर- अ 5. भील जनजाति द्वारा गवरी नृत्य के समय बजाया जाने वाला वाद्य यंत्र मांदल है- (अ) तत् वाद्य (ब) सुषिर वाद्य (स) अवनद्ध वाद्य व ताल वाद्य (द) घन वाद्य उत्तर- स 6. मेवो द्वारा पीर कहे जाने वाले संत लालदास जी द्वारा प्रवर्तित लालदासी संप्रदाय की पीठ निम्न में से कहाँ स्थित है? (अ) कतरियासर, बीकानेर (ब) शेरपुर धोलीदूब, अलवर (स) नारायणा, जयपुर (द) शाहपुरा, भीलवाड़ा उत्तर- ब 7. भूमि के रक्षक के रूप मे

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 4 जनवरी 2012 - Rajasthan GK Quiz

1. पंचकूटा सब्जी में कौनसे पाँच अवयव होते हैं? (अ) केर, सांगरी, कूमट, अमचूर व ग्वारफली (ब) केर, सांगरी, कूमट, काचरा व गूँदा (बड़गूँदा) (स) केर, सांगरी, कूमट, अमचूर व गूँदा (बड़गूँदा) (द) केर, सांगरी, कूमट, काचरा व अमचूर उत्तर- स 2. जैन धर्म के तेरापंथ संप्रदाय के प्रवर्तक "आचार्य भिक्षु" का समाधि स्थल किस गाँव में स्थित है? (अ) रोहट (पाली) (ब) केलवा (राजसमंद) (स) सिरीयारी (पाली) (द) लाडनूं (चुरू) उत्तर- स 3. जैन धर्म के तेरापंथ संप्रदाय का प्रवर्तन "आचार्य भिक्षु" द्वारा किस गाँव में किया गया था? (अ) रोहट (पाली) (ब) केलवा (राजसमंद) (स) सिरीयारी (पाली) (द) लाडनूं (चुरू) उत्तर- ब 4. झेला टोटी, छेलकड़ी, पीपलपत्रा, अंगोट्या, सूरलिया व लटकन है- (अ) राजस्थानी पोशाक (ब) राजस्थान के लोकगीत (स) राजस्थान के लोकनृत्य (द) कान के आभूषण उत्तर- द 5. राजस्थान में 33 करोड़ देवी-देवताओं का मंदिर कहां स्थित है? (अ) अरथूना (बाँसवाड़ा) (ब) मंडोर (जोधपुर) (स) पुष्कर (अजमेर) (द) मचकुंड (धौलपुर) उत्तर- ब 6. हाजी कत्ताल शाह मलंग पीर बाबा की दरगाह स्थित ह

19 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम ने भी की बच्चों से बातचीत

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार और भारत सरकार तथा जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 19 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन दिनांक 27 से 31 दिसंबर तक जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम का आगाज एक दिन पूर्व दिनांक 26 दिसंबर को विज्ञान संचेतना रैली के साथ हुआ जो अमर जवान ज्योति से प्रारंभ हुई तथा अंबेडकर सर्किल, जनपथ होती हुई स्टेच्यू सर्किल पहुंची। यहां बच्चों ने मोमबत्तियां प्रज्ज्वलित की तथा बैंड की स्वर लहरियों के साथ विज्ञान गीत गाकर संपूर्ण वातावरण को विज्ञानमय किया। राजस्थान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा एवं जयपुर महापौर श्रीमती ज्योति खण्डेलवाल ने अमर जवान ज्योति पर झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में देश भर से आए बाल वैज्ञानिक "विज्ञान की गति, देश की प्रगति/ विज्ञान विकास है, यह नहीं विनाश है/ विज्ञान प्रौद्योगिकी आया, ज्ञान और शांति लाया" जैसे विज्ञान के विकास से संबंधित नारे लगाते हुए तथा तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली में तीन हजार से अधिक स्कूली बच्चे शामिल हुए। इस बाल वि