Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2011

राजस्थान सामान्य ज्ञान -

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-

ममता शर्मा बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष का पद पर एक बार फिर राजस्थान की महिला को नवाजा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 30 जुलाई को पूर्व विधायक ममता शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद पर राजस्थान की गिरिजा व्यास और यास्मीन अबरार रह चुकी है। आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार 2010 बाड़मेर जिले के पचपदरा में जन्मे प्रसिद्ध लेखक एवं जैन संत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को शांति, सद्भावना और अहिंसा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2010 के राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी तथा प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के लिए मुनि का चयन उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने किया था। वर्ष 1996 में शुरू किए गए इस पुरस्कार के अंतर्गत मुनि को प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपए नकद प्रदान किए गए। मुनि दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व भारती नामक स्वयंसेवी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। लोकेश मुनि 2006-07 में जामा मस्जिद में हुए बम विस्फोटों के बाद हिंदू-मुस्लिमों के

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. राज्य सरकार ने हाल ही में किस कीटनाशक की बिक्री व खेती में उपयोग पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है? उत्तर- एण्डोसल्फॉन 2. भारत सरकार ने हाल ही में किस उर्वरक की मात्रा 45 प्रतिशत से अधिक होने पर उसको विस्फोटक मान कर उसकी बिक्री प्रतिबंधित करने का निर्णय किया है? उत्तर- अमोनियम सल्फेट 3. पाकिस्तान की पहली महिला विदेश मंत्री का नाम क्या है जिन्होंने दिनांक 28 जुलाई को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्धीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की थी? उत्तर- हिना रब्बानी खर 4. एक यात्री की तबीयत खराब होने तथा बाद में मृत्यु हो जाने के कारण दिल्ली से शारजाह जा रहे किस विमान सेवा के हवाई जहाज को दिनांक 28 जुलाई को जयपुर एयरपोर्ट पर ईमरजेन्सी लेंडिंग करनी पड़ी? उत्तर- एयर अरेबिया की फ्लाइट को 5. हाल ही में किस मेगास्टार ने अपने ब्लॉग में एक फिल्मकार कोमल नाहटा की राजस्थानी फिल्म लेने पर विचार किए जाने के बारे में लिखा है? उत्तर- अमिताभ बच्चन 6. राजस्थान में ई-स्टेम्पिग व्यवस्था शुरू का है जिसके लिए भारत सरकार ने "शिल-SHCIL" को ई-स्टेपिम्ग व्यवस्था के लिए केंद्रीय अभिलेख अ

परीक्षा उपयोगी तथ्य-
राजस्थान में प्रथम व्यक्तित्व

1. राजस्थान की प्रथम लोकप्रिय (उत्तरदायी) सरकार के मुख्यमंत्री/ राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री- श्री हीरालाल शास्त्री ( 7 अप्रैल, 1949 को) 2. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल- सरदार गुरूमुख निहाल सिह (1 नवम्बर, 1956 को) 3. राजस्थान में प्रथम लोकतांत्रिक सरकार के प्रथम मुख्यमंत्री- कांग्रेस के टीकाराम पालीवाल (3 मार्च, 1952) 4. राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष- श्री नरोत्तम लाल जोशी ( झुंझुनूं ) 5. राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के प्रथम नेता- कुंवर जसवंत सिंह 6. राजस्थान विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष- श्री लाल सिंह शक्तावत 7. राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री- श्रीमती वसुंधरा राजे 8. राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल- श्रीमती प्रतिभा पाटील 9. राज्य की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष- श्रीमती सुमित्रा सिंह 10. राजस्थान की प्रथम महिला मंत्री- कमला बेनीवाल 11. राजस्थान की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री- कमला बेनीवाल 12. राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली राजस्थानी अध्यक्ष- डॉ. गिरिजा व्यास 13. राजस्थान की प्रथम महिला विधायक- यशोदा देवी (बाँसवाड़ा 1953) 14. देश की प्रथम जिला प्रमुख- नगेन्द्र

प्रतियोगी परीक्षाओं में आए राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. राजस्थान के किस जिले में हडप्पा पूर्व सभ्यता के व्यापक अवशेष प्राप्त हुए हैं? A. हनुमानगढ़ B. गंगानगर C. बीकानेर D. चुरु उत्तर- A 2. महाराणा सांगा और बाबर के बीच खानवा का युद्ध सन् 1527 ई. में किस जिले में हुआ? A. भरतपुर B. दौसा C. अलवर D. चित्तौड़गढ़ उत्तर- A 3. निम्नांकित में से किस जिले की सीमा पाकिस्तान से नहीं मिलती है? A. बाड़मेर B. जैसलमेर C. जोधपुर D. गंगानगर उत्तर- C 4. उड़न गिलहरियां किस अभयारण्य में पाई जाती है? A. जयसमंद में B. दर्रा में C. सीतामाता में D. रामगढ़ में उत्तर- C 5. सुरभि मिश्रा किस खेल की खिलाड़ी है? A. स्क्वेश B. कबड्डी C. बैडमिंटन D. हॉकी उत्तर- A 6. क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा संभाग है? A. भरतपुर B. उदयपुर C. जोधपुर D. जयपुर उत्तर- C 7. प्रसिद्ध कलाविद् कृपालसिंह शेखावत किस हस्तशिल्प कला से हैं? A. फड़ चित्रकला B. थेवा कला C. मांड गायकी D. ब्लू पॉटरी उत्तर- D 8. प्रसिद्ध लोककथा संग्रह "बातां री फुलवारी" के रचयिता हैं- A. कोमल कोठारी B. विजयदान देथा C. केसरीसिंह बारहठ D. सूर्यमल्ल मिश्रण

विज्ञान से संबंधित 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों की क्विज

1. आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है? 1. जोसेफ प्रिस्टले 2. एन्टोईने लेवोशिए 3. हेनरी केवेन्डिश 4. नील्स बोहर उत्तर- 2 2. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त गैस निम्नांकित में से है? 1. मीथेन 2. एथेन 3. ऐथिलीन 4. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- 3 3. पॉलिथीन किसका बहुलक है- 1. एथेन का 2. मेथेन का 3. एथीन का 4. एसीटिलीन का उत्तर- 3 4. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त यौगिक निम्नांकित में से है? 1. कैल्शियम ऑक्साइड 2. कैल्शियम कार्बोनेट 3. कैल्शियम सल्फेट 4. कैल्शियम कार्बाइड उत्तर- 4 5. निम्नांकित में से किसे हास्य (लाफिंग) गैस कहते है? 1. नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड 2. सल्फर डाई ऑक्साइड 3. क्लोरोफार्म 4. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- 4 6. निम्नांकित में से कौन नीले लिटमस को लाल कर देगा? 1. साबुन का पानी 2. नमक का जल में घोल 3. नींबू के सत का जल में घोल 4. फिटकरी का जल में घोल उत्तर- 3 7. विज्ञापनों में प्रयुक्त रंगीन विसर्जन नलियों में भरी जाने वाली गैस है- 1. नाइट्रोजन 2. सल्फर डाई ऑक्साइड 3. निओन 4. ऑक्सीजन उत्तर- 4 8. आधुनिक जीव विज्ञान का जनक कि

सामान्य ज्ञान- महत्वपूर्ण 10 विज्ञान प्रश्न उत्तर
General Knowledge- 10 Important Question Answers of Science

1. निम्नांकित में से इमली में पाया जाने वाला अम्ल है- A. मैलिक अम्ल B. लैक्टिक अम्ल C, टार्टरिक अम्ल D. सिट्रिक अम्ल उत्तर- C 2. डाइनमो के आविष्कारक कौन थे? A. गेलीलियो B. माइकल फैराडे C, न्यूटन D. एडीसन उत्तर- C 3. चावल पकने में कहाँ अधिक समय लगेगा? A. समुद्र तट पर B. मैदानी भाग में C, पठारी भाग में D. एवरेस्ट पर उत्तर- D 4. तत्व का परमाणु भार निर्भर नहीं करता है- A. प्रोटोन पर B. न्यूट्रॉन पर C. इलेक्ट्रॉन पर D. न्यूट्रॉन व प्रोटोन दोनों पर उत्तर- B 5. प्रेशर कुकर में खाना कम समय में तैयार होने का कारण है- A. जल का क्वथनांक बढ़ जाता है B. जल का क्वथनांक घट जाता है C. खाना अधिक ऊष्मा नहीं लेता है D. उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- A 6. निम्नांकित में से निश्चेतक औषधि नहीं है- A. क्लोरोफार्म B. जाइलोकेन C. आइबूप्रोफेन D. नाइट्रस ऑक्साइड उत्तर- C 7. यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किमी/सेकण्ड के वेग से फेंका जाए तो पिण्ड- A. 24 घण्टे के बाद लौटेगा B. 48 घण्टे के बाद लौटगा C. पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण को पार कर जाएगा D. पृथ्वी के चारो ओर

राजस्थान सामान्य ज्ञान की प्रतियोगी परीक्षापयोगी क्विज- 25 जुलाई 2011

1. तांत्या टोपे ने 1857 की क्रांति के दौरान किस रियासत पर अपना अधिकार कर लिया था? A. बाँसवाड़ा B. अलवर C. सिरोही D. शाहपुरा उत्तर- A 2. उपरमाल बोर्ड किस किसान आंदोलन से संबंधित संस्था थी? A. बेगूं B. अलवर C. बूँदी D. बिजोलिया उत्तर- D 3. राजस्थान में 1857 में टौंक की सेना ने किसके नेतृत्व में विद्रोह किया? A. कुशल सिंह B. विजय सिंह पथिक C. मीर आलम खां D. भूरेलाल बया उत्तर- C 4. कुलीन लोगों की पगड़ी बाँधने वाले पेशेवर कहलाते थे- A. छवदार B. छड़ीदार C. जमादार D. पगदार उत्तर- A 5. 'मारवाड़ में उत्तरदायी शासन' नामक पुस्तक के लेखक कौनसे स्वाधीनता सेनानी थे? A. बालमुकुंद बिस्सा B. जयनारायण व्यास C. माणिक्य लाल वर्मा D. सागरमल गोपा उत्तर- B 6. रियासत काल में भू - लगान संबंधी आर्थिक विवरण प्रस्तुत करने वाली बही थी- A. पट्टा बही B. रोकड़ बही C. हाँसल बही D. कमठाणा बही उत्तर- C 7. कोशवर्द्धन दुर्ग के नाम से भी किसे जाना जाता था? A. चित्तौड़गढ़ दुर्ग B. अलवर दुर्ग C. सोनार का किला (जैसलमेर) D. शेरगढ दुर्ग (बारां ) उत्तर- D 8. राजपूताना का कर्

राजस्थान में विज्ञान एवं जनसंख्या व विकास शिक्षा मेलों के विभिन्न चरण

Creative Teachers सृजनशील शिक्षक: विज्ञान एवं जनसँख्या व विकास शिक्षा मेला सृजनात्मक... : "राजस्थान के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियो के लिए विज्ञान में अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने के लिए विज्ञान मेला एक बहुत अच्..."

विज्ञान के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 23 जुलाई 2011

1. किस तत्व का लेटिन नाम हाइड्रेजीरम है? उत्तर- पारा या मर्करी (Hg) 2. एक लिफ्ट में एक तराजू के दोनों पलड़ों में बराबर भार के पत्थर पड़े हुए है, लिफ्ट के चालू होने पर क्या प्रभाव होगा ? उत्तर- कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा 3. किस वैज्ञानिक ने सिद्ध किया कि जल एक यौगिक है, तत्व नहीं? उत्तर- हेनरी केवेन्डिश ने 4. ' फिनिक्स ' तथा ' पाथफाइंडर ' यान किस ग्रह पर किए गए मिशन के लिए थे? उत्तर- मंगल 5. 'हिमाद्री' किस भू क्षेत्र पर स्थापित भारतीय अनुसंधान केंद्र का नाम है? उत्तर- उत्तरी ध्रुव 6. पित्त किससे निकलता है? उत्तर- यकृत से 7. किसी स्वच्छ जलाशय का पानी इतना गहरा प्रतीत नहीं होता, जितना कि वास्तव में गहरा होता है, इसका कारण है? उत्तर- पेंदे से सघन माध्यम (पानी) से विरल माध्यम (हवा) में जब प्रकाश आता है तो अपवर्तन होता है। 8. पोलियो के टीके के खोज कर्ता कौन थे? उत्तर- जोंस साल्क 9. लालटेन की बत्ती में केरोसीन ऊपर चढ़ जाने का कारण क्या है? उत्तर- केरोसीन का पृष्ठ तनाव 10. प्राचीनतम समुद्र जो कभी हिमालय की जगह अवस्थित था, उसका नाम क्या है?

राजस्थान सामान्य ज्ञान के परीक्षापयोगी 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 22 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. राणा सांगा के नाम से किसे सम्बोधित किया जाता था? उत्तर- संग्राम सिंह 2. अकबर द्वारा पराजित मेवाड़ का प्रथम शासक थे? उत्तर- राणा उदयसिंह 3. स्वामी दयानंद सरस्वती के राजस्थान आगमन के समय " नन्ही जान " नामक गायिका का संबंध किस राज्य के महाराजा से था? उत्तर- जोधपुर के महाराजा से 4. कांच कशीदे को प्रोत्साहन देने के लिए किस जगह कलस्टर परियोजना कहाँ प्रारंभ की गई है? उत्तर- धनाऊ, बाड़मेर में 5. अलाउद्दीन खिलजी ने किस जगह का नाम अपनी जीत के बाद बदलकर "जलालाबाद" कर दिया था? उत्तर- जालोर 6. किस नगर को राजस्थान का श्रीनगर कहा जा सकता है? उत्तर- उदयपुर 7. तालाबशाही झील कहाँ स्थित है? उत्तर- धौलपुर में 8. कदम्बदास या कैमास किसके प्रमुख सहायक का नाम था? उत्तर- पृथ्वीराज तृतीय के 9. राजस्थान में प्रसिद्ध छप्पनिया अकाल किस संवत में पड़ा था? उत्तर- विक्रम संवत 1956 में 10. उदयपुर के महाराणा फतेह सिंह जब सम्राट एडवर्ड के राज्यारोहण के उपलक्ष्य में आयोजित दिल्ली दरबार में भाग लेने जा रहे थे तब उन्हें केसरी सिंह बारहठ रचित "चेतावणी रा चूँगट्या

विज्ञान के परीक्षापयोगी 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 22 जुलाई 2011
(शिक्षक भर्ती, पटवारी, बैंक व अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. निम्नांकित में से वायरस जनित रोग है? (अ) मलेरिया (ब) ट्यूबरकुलोसिस (T.B.) (स) खसरा (Measles) (द) हैजा (Typhoid) उत्तर- स 2. नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है? (अ) लैंस की (ब) कार्निया का (स) रेटिना का (द) दृष्टि नाड़ी का उत्तर- ब 3. पक्षी जब आकाश में उड़ता है, तो बिना पंख चलाए भी दूर तक उड़ते रहने का कारण है- (अ) उसके द्रव्यमान के कारण (ब) ऊँचाई पर गुरुत्वाकर्षण कम होने से (स) उसकी गति में संवेग होता है (द) ऊँचाई पर बल शून्य होता है उत्तर- ब 4. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए अन्तरिक्ष यात्री को प्रयोग करना चाहिए- (अ) स्प्रिंग घड़ी (ब) लोलक घड़ी (स) दोनों (द) उपग्रह में समय ज्ञात नहीं किया जा सकता उत्तर- अ 5. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है- (अ) तरंगों के अपवर्तन के कारण (ब) अनुनाद के कारण (स) व्यतिकरण के कारण (द) विवर्तन के कारण उत्तर- ब 6. पानी के फव्वारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि- (अ) पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है (ब) पानी का वेग अधिक होने से दाब अधिक हो जाता है (स

उपयोगी आज की राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 21 जुलाई 2011

1. निम्नांकित में से मेवात भाग से संबंधित है? A. बीकानेर व दौसा B. अलवर व भरतपुर C. उदयपुर व चित्तौड़ D. सिरोही व पाली Ans: B 2. बीकानेर को प्राचीन काल में कहा जाता था- A. भाकर B. जांगल C. बिखलदेश D. माड Ans: B 3. प्राचीन काल में अरावली को कहा जाता था- A. चंद्रावती B. तोरावटी C. आड़ावली D. मगरा Ans: C 4. सिरोही जिले में पश्चिम में स्थित तीव्र ढाल वाली ऊबड़ खाबड़ धरा को कहा जाता है- A. चंद्रावती B. वल्ल C. छप्पन D. भाकर Ans: D 5. आबू और सिरोही क्षेत्र का प्राचीन नाम है- A. चंद्रावती B. वल्ल C. छप्पन D. भाकर Ans: A 6. भेंसरोड़गढ़ से लेकर बिजोलिया तक का पठारी भाग कहलाता था- A. ऊपरी पठार B. ऊपरमाल C. मगरा D. तोरावटी Ans: B 7. उदयपुर का उत्तरी पश्चिमी पर्वतीय प्रदेश कहलाता था- A. उदयपुरी पहाड़ B. तोरावटी C. मगरा D. खादर Ans: C 8. प्रतापगढ़ और बाँसवाड़ा के मध्य के भू भाग को कहा जाता है- A. दक्कन का मैदान B. छप्पन का मैदान C. पांड का मैदान D. माही धोरा Ans: B 9. जयपुर, सीकर व झुंझुनूं का उत्तर पर्वतीय प्रदेश कहलाता है- A. जयपुरी पहाड़ B. तोरावटी C.

विज्ञान क्लब योजना का नामकरण होगा राजीव गांधी विज्ञान क्लब योजना
परीक्षपयोगी राजस्थान महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाचक्र

निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना में 82 ग्राम पंचायतें पुरस्कृत होंगी- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के लिए 102 लाख रुपयों के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के तहत सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख रुपयों का पुरस्कार दिया जाता है। भारत सरकार से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में राज्य की 82 ग्राम पंचायतों को यह पुरस्कार दिया जाना है। इसके अलावा गंगानगर जिले की अनूपगढ़ एवं पदमपुर पंचायत समितियों में क्रमशः 11 एवं 13 ग्राम पंचायतों (पंचायत समिति में 10 से अधिक ग्राम पंचायत पुरस्कृत होने पर) के चयन होने पर प्रत्येक पंचायत समिति को 5 - 5 लाख रुपयों का पुरस्कार दिया जायेगा। इसी प्रकार 30 ग्राम पंचायतों से अधिक चयन होने पर गंगानगर जिला परिषद को 10 लाख रुपए पुरस्कार दिए जाएँगे। विज्ञान क्लब योजना का नामकरण होगा राजीव गांधी विज्ञान क्लब योजना मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी गतिविधियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के

समसामयिक घटनाचक्र-
राजस्थान में होगी इस वर्ष की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के अधीन स्थापित "राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद्- नेटवर्क (NCSTC- Network)" द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस इस बार राजस्थान में होगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार संभवतः इसका आयोजन राजधानी जयपुर में होगा। यह कार्यक्रम वर्ष 1993 से प्रारंभ किया गया था। राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 27-31 दिसंबर तक आयोजित किया जाता है जिसमें पूरे देश से लगभग 500 बच्चे भाग लेते हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को राज्य में प्रथम बार इस राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित करने एवं इसके लिए 70 लाख रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। श्री गहलोत ने बजट भाषण वर्ष 2011-12 में इसकी घोषणा की थी। बच्चों में स्वयं करके सीखने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जाने वाली इस राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन से बच्चों में जहां विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ेगी, वहीं देश के जाने-माने वैज्ञानिकों से मिलने तथा विज्ञान सम्बन्धी जिज्ञासाओं को दूर करने का अवसर मिलेगा। इ

राजस्थान की योजनाएँ- मुख्‍यमंत्री ग्रामीण बी.पी.एल. आवास योजना

राज्‍य में ग्रामीण बीपीएल परिवारों के आवासों की लम्बित मांग को ध्‍यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2011-12 में की गई घोषणा के अनुपालना में इंदिरा आवास योजना की तर्ज पर एक नई योजना ''मुख्‍यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना'' शुरू की गई है। यह योजना राज्‍य में 2011-12 से 2013-14 तक लागू रहेगी। इस योजना के अन्‍तर्गत आगामी तीन वर्षों में लगभग 6 लाख 80 हजार ग्रामीण बीपीएल परिवारों को आवास उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य है। ''इंदिरा आवास योजना'' की तर्ज पर ''मुख्‍यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना'' पूरे राज्‍य के ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्विति कराई जाएगी। राज्‍य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास उपलब्‍ध कराने की यह एक प्रमुख योजना है। भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ''इंदिरा आवास योजना'' की क्रियान्विति भी राज्‍य के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व की भांति चालू रहेगी। उद्देश्‍य - योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य अनुसूचित जाति/जनजाति, मुक्‍त बंधुआ मजदूरों के सदस्‍यों, अल्‍पसंख्‍यकों एवं गैर अनुसूचित जाति/ जनजाति के गरीबी रेखा के

राजस्थान साहित्य अकादमी

राजस्थान साहित्य अकादमी की स्थापना 28 जनवरी, 1958 ई. को राज्य सरकार द्वारा एक शासकीय इकाई के रूप में की गई और 8 नवम्बर, 1962 को इसे स्वायत्तता प्रदान की गई, तदुपरान्त यह संस्थान अपने संविधान के अनुसार राजस्थान में साहित्य की प्रोन्नति तथा साहित्यिक संचेतना के प्रचार-प्रसार के लिए सतत् सक्रिय है। अकादमी के उद्देश्य एवं कार्य- 1. राजस्थान में हिन्दी साहित्य की अभिवृद्धि के लिए प्रयत्न करना। 2. राजस्थान के हिन्दी भाषा के साहित्यकारों और विद्वानों में पारस्परिक सहयोग की अभिवृद्धि के लिए प्रयत्न करना। 3. संस्थाओं और व्यक्तियों को हिन्दी साहित्य से संबंधित उच्च स्तरीय ग्रन्थों, पत्र-पत्रिकाओं, कोश, विश्वकोष, आधारभूत शब्दावली, ग्रन्थ निर्देशिका, सर्वेक्षण व सूचीकरण आदि के सृजन व प्रकाशन में सहायता देना और स्वयं भी इनके प्रकाशन की व्यवस्था करना। 4. भारतीय भाषाओं एवं विश्व भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्य का अनुवाद करना तथा ऐसे अनुवाद कार्य को प्रोत्साहित करना या सहयोग देना। 5. साहित्यिक सम्मेलन, विचार-संगोष्ठियों, परिसंवादों, सृजनतीर्थ, रचना पाठ, लेखक शिविर, प्रदर्शनियां, अन्तर्प्रादेशिक सा

भारत सरकार द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवस एवं सप्ताह- 2

11 जुलाई- विश्व जनसंख्या दिवस (WORLD POPULATION DAY) 1 से 7 अगस्त- विश्व स्तनपान सप्ताह (WORLD BREAST-FEEDING WEEK) 9 अगस्त- भारत छोड़ो आंदोलन दिवस (QUIT INDIA MOVEMENT) 15 अगस्त- स्वाधीनता दिवस (INDEPENDENCE DAY) 20 अगस्त- राजीव गाँधी जन्मदिवस { सद्भावना दिवस} (RAJIV GANDHI’S BIRTH ANNIVERSARY (SADBHAVANA DIWAS) 23 अगस्त से 6 सितंबर- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा- (NATIONAL FORTNIGHT ON EYE DONATION) 1 से 7 सितंबर- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (NATIONAL NUTRITION WEEK) 5 सितंबर- शिक्षक दिवस (TEACHER’S DAY) 8 सितंबर- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (INTERNATIONAL LITERACY DAY) 14 सितंबर- संचयिका दिवस (SANCHAYIKA DAY) 14 सितंबर- हिन्दी दिवस (HINDI DIVAS) 23 सितंबर- विश्व बधिर दिवस (WORLD DEAF DAY) 27 सितंबर- विश्व पर्यटन दिवस (WORLD TOURISM DAY) OCTOBER 1 अक्टूबर- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (NATIONAL VOLUNTARY BLOOD DONATION DAY) 1 अक्टूबर- वृद्धजनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (INTERNATIONAL DAY FOR ELDERLY PEOPLE) 1 से 7 अक्टूबर- वन्यजीव सप्ताह (WILD LIFE WEEK)

भारत सरकार द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवस एवं सप्ताह- 1

> 4 से 10 जनवरी : तेल संरक्षण सप्ताह (OIL CONSERVATION WEEK) > 10 से 16 जनवरी : सड़क सुरक्षा सप्ताह (ROAD SAFETY WEEK) > 12 जनवरी- राष्ट्रीय युवा दिवस (NATIONAL YOUTH DAY) > 15 जनवरी : सेना दिवस (ARMY DAY) > 15 से 21 जनवरी : पिनकोड दिवस (PIN CODE WEEK) > 23 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र जन्मदिवस/ राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस (NETAJI SUBHAS CHANDRA’S BIRTHDAY ANN./ NATIONAL DAY OF PATRIOTISM) > 25 जनवरी : भारत पर्यटन दिवस (INDIA TOURISM DAY) > 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (REPUBLIC DAY) > 26 जनवरी : अंतर्राष्ट्रीय कस्टम दिवस (INTERNATIONAL CUSTOMS DAY) > 30 जनवरी : शहीद दिवस (MARTYRS DAY) > 30 जनवरी : राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस (NATIONAL CLEANLINESS DAY) > 24 फरवरी : एक्साइज दिवस (EXCISE DAY) > 4 -10 मार्च : राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (NATIONAL SAFETY WEEK) > 8 मार्च : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (INTERNATIONAL WOMEN’S DAY) > 12 मार्च : दांडी मार्च दिवस (DANDI MARCH DAY) > 15 मार्च : उपभोक्ता दिवस (CONSUMERS DAY) > 16 मार

दलहन उत्पादन में राजस्थान प्रथम

दलहन उत्पादन में देश भर में प्रथम रहने पर राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के 83 वें स्थापना दिवस पर दिल्ली के पूसा इंस्टीट्यूट में दिनांक 16 जुलाई 2011 को हुए समारोह में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने राजस्थान को पुरस्कार के रूप में एक करोड़ रुपए नकद, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और कृषि मंत्री हरजीराम बुरड़क ने प्राप्त किया। समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पंवार, कृषि राज्य मंत्री हरीश रावत और डॉ. चरण दास महंत भी मौजूद थे। पुरस्कार लेने बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान जैसे रेगिस्तान प्रधान प्रदेश के लिए कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय अवार्ड हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि प्रदेश के किसानों की मेहनत का फल है, इसलिए इस अवार्ड का पूरा श्रेय प्रदेश के किसानों को जाता है।

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान-
कौन कौन है भारत में प्रथम

1. बंगाल के प्रथम ब्रिटिश गवर्नर जनरल- वारेन हेस्टिंग्स 2. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल- लार्ड माउंट बेटन 3. स्वतंत्र भारत के प्रथम कमांडर इन चीफ- रॉय बुचर 4. प्रथम प्रधानमंत्री- जवाहरलाल नेहरू 5. प्रथम राष्ट्रपति- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 6. फील्ड मार्शल- S.H.F.J. मानेकशा 7. भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल- सी. राजगोपालाचारी 8. प्रथम भारतीय आई.सी.एस. अधिकारी- सत्येन्द्र नाथ टैगोर 9. वायसराय एक्जिक्यूटिव कौंसिल के प्रथम भारतीय सदस्य- एस. पी. सिन्हा 10. इंगलिश चैनल को तैर कर पार करने वाले प्रथम भारतीय- मिहिर सेन 11. इंगलिश चैनल को तैर कर पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला- मिस आरती साहा 12. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले प्रथम- तेनजिंग नोरगे 13. बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले प्रथम पुरुष- फू दोरजी 14. माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाले पुरुष- न्वाँग गोम्बु 15. नोबेल पुरस्कार प्राप्त प्रथम भारतीय- रवीन्द्र नाथ टैगोर 16. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष- W. C. बनर्जी (व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी) 17. प्रथम भारतीय टेस्ट ट्य

माध्यमिक स्तर पर निःशक्त बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा योजना

Creative Teachers सृजनशील शिक्षक: माध्यमिक स्तर पर निःशक्त बच्चों के लिए समावेशी शिक... : "यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित योजना है जिसके अन्तर्गत निःशक्त बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ समान भागीदारी से ..."

विज्ञान के 10 महत्वपूर्ण प्रश्न-

1. कितने डिग्री सेल्सियस पर पानी का घनत्व सर्वाधिक होता है? (अ) 40 (ब) 4 (स) - 4 (द) 0 उत्तर- ब 2. सर्वप्रथम खोजा गया हारमोन है- (अ) टेस्टोस्टेरोन (ब) इंसुलिन (स) सिकोटीन (द) एस्ट्रोजन उत्तर- स 3. पुरुषों में यौवन के लिए जिम्मेदार हारमोन है- (अ) टेस्टोस्टेरोन (ब) इंसुलीन (स) प्रोजेस्टेरोन (द) एस्ट्रोजन उत्तर- अ 4. मानव शरीर में अनिवार्य अमीनो अम्लोँ की संख्या है- (अ) 2 (ब) 5 (स) 10 (द) 100 उत्तर- स 5. पौधों में प्रोटीन के निर्माण के लिए आवश्यक तत्व है- (अ) नाइट्रोजन (ब) कैल्शियम (स) सीलिकन (द) रेडियम उत्तर- अ 6. सीसे पर लिखने के लिए प्रयुक्त अम्ल है- (अ) HCl (ब) HF (स) H2SO4 (द) HNO3 उत्तर- ब 7. प्रकाश के क्वान्टम को कहते हैं- (अ) लाईटोन (ब) ग्रैविटोन (स) फोटोन (द) न्यूट्रिनो उत्तर- स 8. ध्वनि की चाल सर्वाधिक होती है- (अ) ठोस में (ब) द्रव में (स) गैस में (द) निर्वात में उत्तर- अ 9. वायु में ध्वनि की चाल होती है- (अ) 100 मी / से (ब) 332 मी / से (स) 0 मी / से (द) 1500 मी / से उत्तर- ब 10. सबसे हल्की धातु है- (अ) हाइड्रोजन (ब) एल्यूम

नाथद्वारा में श्रीनाथजी का अन्नकूट लूटने उमड़ते हैं हजारों आदिवासी

राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में स्थित वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी के मंदिर में दीपावली के दूसरे दिन रात्रि में अन्नकूट महोत्सव एवं मेला आयोजित होता है जिसमें हजारों आदिवासियों का सैलाब उमड़ता है। यहाँ अन्नकूट लूटने की यह परंपरा सैंकडों वर्षों से चली आ रही है। इस परम्परा के तहत दिवाली के दूसरे दिन आसपास के गाँवों तथा कुंभलगढ़, गोगुन्दा और राजसमंद क्षेत्र से आदिवासी स्त्री पुरुष दोपहर से ही आना प्रारंभ हो जाते हैं। अन्नकूट में लगभग 20 क्विंटल पकाए हुए चावल के ढेर का पर्वत डोल तिबारी के बाहर बना कर सजाया जाता है तथा भगवान श्रीनाथजी को भोग लगाया जाता है। इसके अलावा अन्नकूट में श्रीखंड, हलवा (शीरा), बड़ा, पापड़, विभिन्न प्रकार के लड्डू, मोहनथाल, बर्फी, सागर, ठोर, खाजा, पकौड़े, खिचड़ी सहित लगभग 60 प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। श्रीनाथजी के अन्नकूट के दर्शन में भारी संख्या में भीड़ जमा होती है। अन्नकूट के दर्शन के लिए राजस्थान के विभिन्न हिस्सों के अलावा गुजरात, मुंबई एवं मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दो तीन दिन पूर्व ही श्रीनाथजी की नगरी में आ जाते

समसामयिक घटनाचक्र

सार्क अध्यक्षों व सांसदों के सम्मेलन में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष पर्यवेक्षक *. दिल्ली में दिनांक 9 से 11 जुलाई 2011 तक आयोजित सार्क अध्यक्षों एवं सांसदों के संघ के पांचवेँ सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। सम्मेलन में लोकतंत्र में संसद एवं आम जन में बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सार्क देशों में सतत् विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में सार्क देशों- भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और पाकिस्तान की संसद के अध्यक्षों एवं सांसदों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में राजस्थान के सांसद डा. महेश जोशी भी उपस्थित थे। अमिताभ बच्चन अजमेर में *. प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन 40 साल पहले मांगी गई एक मन्नत का धागा खोलने के लिए 40 बरस बाद गरीब नवाज़ की दरगाह पर 4 जुलाई 2011 को अजमेर आए और जियारत की। स्वाधीनता सेनानी श्री हुकुमराज मेहता का निधन * उदयपुर के 87 वर्षीय स्वाधीनता सेनानी श्री हुकुमराज मेहता का निधन दिनांक 10 जुलाई को हुआ। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोक परिषद् सत्याग्

बधाई श्री बोस तुम्हे और बाकी सब को भी

कैलिफोर्निया में आयोजित गूगल के प्रथम ग्लोबल साइंस फेयर में भारतीय मूल की दो लड़कियों श्री बोस और नौमी शाह ने बाजी मारी। नौमी शाह ने अस्थमा रोगियों के लाभ के लिए हवा की बेहतर गुणवत्ता के तरीकों पर (study of the inverse relationship between certain environmental factors and a reliance on asthma medications) प्रोजेक्ट किया था जबकि श्री बोस ने गर्भाशय के कैंसर के इलाज में सुधार का (study of AMPK’s effect on chemotherapy drugs) प्रोजेक्ट बनाकर हजारों व्यक्तियों को प्रभावित किया। इस विज्ञान मेले में अंतिम 15 फाइनलिस्ट के शीर्ष तीन स्थानों पर लड़कियां श्री बोस, नौमी शाह और लारेन हॉज रहीं। श्री बोस ने न केवल 17-18 आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया बल्कि उन्हें ग्रैंड प्राइज़ विजेता भी चुना गया। उन्हें इसके तहत 50 हजार डॉलर की छात्रवृत्ति एवं जेनेवा स्थित सीईआरएन इंस्टिट्यूट में इंटर्नशिप करने का अवसर दिया गया है। नौमी शाह 15-16 उम्र वर्ग और हॉज को 13-14 उम्र वर्ग में विजेता रहीं। इन दोनों को 25 हजार डॉलर की स्कॉलरशिप और गूगल की कंपनियों व खिलौने की कंपनी लेगो में इंटर्नशिप करने का अवसर प्र

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
13 जुलाई, 2011

1. विश्नोई संप्रदाय संत जम्भोजी ने विशेष रूप से किस बात पर जोर दिया? (अ) मंदिर बनाने पर (ब) शिक्षा पर (स) वनों और पशु रक्षा पर (द) ईश्वर भक्ति पर उत्तर- द 2. पेड़ों से लिपट कर अपनी जान देने वाली खेजड़ली गांव की वीरांगना थी- (अ) गवरी बाई (ब) सहजो बाई (स) काली बाई (द) अमृता देवी उत्तर- द 3. सन् 1913 में हुए बिजोलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व सर्वप्रथम किसने किया था? (अ) साधु गोविंद गिरी (ब) मोतीलाल तेजावत (स) विजय सिंह पथिक (द) साधु सीताराम दास उत्तर- द 4. संत मावजी द्वारा 72 लाख 96 हजार छन्दो में हस्तलिखित ग्रंथ है- (अ) मावजी पुराण (ब) मावजी का चौपड़ा (स) मावजी की पोथी (द) मावजी रामायण उत्तर- ब 5. बिजोलिया किसान आंदोलन के समय मेवाड़ के राजस्व मंत्री थे- (अ) मोती लाल तेजावत (ब) डॉ. मोहनसिंह मेहता (स) टीकाराम पालीवाल (द) कालुलाल श्रीमाली उत्तर- ब 6. रूपाजी और करपाजी की मृत्यु किस आंदोलन के दौरान सैनिक गोलीबारी में हुई? (अ) भोमट आंदोलन (ब) बिजोलिया आंदोलन (स) बेगूँ आंदोलन (द) नीमूचाणा आंदोलन उत्तर- स 7. डूंगरपुर की किस लोक संत को वागड़ की मीरा कहते हैं- (अ) गव

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
12 जुलाई, 2011

1. 26 फरवरी 2009 को पहला सहकारी मिनी सुपर मार्केट कहाँ खोला गया? उत्तर- कुल्हरियों का बास (झुंझुनूं) में 2. जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में स्थित किस मंदिर में भगदड़ मचने से लोग हताहत हुए थे? उत्तर- चामुंडा देवी मंदिर 3. राजस्थान में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान कब प्रारंभ किया गया? उत्तर- 22 जून 2009 से 4. महिलाओं की निजता को बनाए रखने तथा स्नान को सुविधाजनक बनाने के लिए किस योजना में नदियों तालाबों पर घाट बनाए गए? उत्तर- निर्मल घाट योजना 5. पायका (PYKKA) है- उत्तर- पंचायत युवा खेल एवं क्रीड़ा अभियान 6. मिटिगेटिव पावर्टी इन वेस्टर्न राजस्थान परियोजना जोधपुर संभाग में चलाई गई इसका संक्षिप्त नाम क्या है? उत्तर- एमपॉवर 7. संरक्षित स्मारक "संतोष बावला की छतरी" कहाँ स्थित है? उत्तर- पुष्कर में 8. देश में प्रथम बार वादकरण के मामलों को ऑनलाइन करने के लिए राजस्थान के न्याय विभाग की वेबसाइट www.lites.rajasthan.gov.in को वर्ष 2007 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वेबसाइट में डाटा एंट्रि के लिए प्रयुक्त सॉफ्टवेयर का नाम क्या है? उत्तर- LITES (Litigati

विज्ञान क्विज- 12 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. निम्नांकित में से कौनसा रोग विषाणु (वायरस) जनित है? A. मलेरिया B. ट्यूबरकुलोसिस (T.B.) C. खसरा (मीज़ल्स) D. हैजा (टाईफाइड) Ans: C 2. मलेरिया उत्पन्न होता है- A. विषाणु (वायरस) से B. जीवाणु (बैक्टीरिया) से C. प्रोटोजोआ से D. यूरिया से Ans: C 3. बेसीलस एंथ्रेसिस की 1876 में खोज करने वाले वैज्ञानिक थे- A. एडवर्ड जेनर B. लुई पाश्चर C. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग D. राबर्ट कोच Ans: D 4. लेक्टोबेसिलस किसमें पाया जाने वाला प्रमुख जीवाणु है- A. दूध में B. दही में C. खाद में D. अचार में Ans: B 5. अतिसार का रोगजनक है- A. विषाणु (वायरस) B. जीवाणु (बैक्टीरिया) C. कवक D. प्रोटोजोआ Ans: D 6. निम्नांकित में से खाद्य सामग्री के परिरक्षण में उपयोगी नहीं है- A. सोडियम बेंजोएट B. सोडियम मेटाबाई सल्फेट C. सिरका D. कॉपर सल्फेट Ans: D 7. दूध को 70 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 30 सेकंड तक गर्म करके एकाएक ठंडा करने की क्रिया कहलाती है- A. गेल्वेनीकरण B. पाश्चुरीकरण C. नाइट्रोजीनीकरण D. स्थिरीकरण Ans: B 8. पौधों में हरे रंग का वर्णक होता है- A. क्लोरोफिल B. मेलान

विज्ञान क्विज- 11 जुलाई 2011-
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. साबुन रहित साबुन कहलाता है- (अ) शेविंग क्रीम (ब) द्रव साबुन (स) अपमार्जक (डिटर्जेन्ट) (द) टूथपेस्ट उत्तर- स 2. वह अम्ल जो साबुन बनाने में प्रयुक्त नहीं होता है? (अ) स्टिएरिक अम्ल (ब) ऑलिक अम्ल (स) ब्यूटेनोईक अम्ल (द) पॉमिटिक अम्ल उत्तर- स 3. साबुन है- (अ) उच्च वसा अम्लोँ के सोडियम लवण (ब) उच्च वसा अम्लोँ के पोटेशियम लवण (स) उपर्युक्त दोनों (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- स 4. निम्न में से कौन एक साबुन नहीं है? (अ) सोडियम स्टिएरेट (ब) सोडियम ऑलिएट (स) सोडियम सिट्रेट (द) सोडियम पॉमिटेट उत्तर- स 5. वसा है- (अ) लिपिड (ब) प्रोटीन (स) कार्बोहाइड्रेट (द) ऐमीनो अम्ल उत्तर- अ 6. अपमार्जक का जलीय विलयन होता है? (अ) लगभग क्षारीय (ब) लगभग उदासीन (स) लगभग अम्लीय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- ब 7. साबुन की प्रकृति होती है- (अ) क्षारीय (ब) उदासीन (स) अम्लीय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- अ 8. निम्न में से कौनसा यौगिक अपमार्जक बनाने में प्रयुक्त होता है? (अ) सोडियम स्टिएरेट (ब) सोडियम ऑलिएट (स) ऐल्किल बेंजीन

राजस्थान की योजनाएँ-
लाइफ लाइन शिक्षा सेवा - सिर्फ एक फोन कॉल पर समस्या समाधान

Creative Teachers सृजनशील शिक्षक: लाइफ लाइन शिक्षा सेवा - सिर्फ एक फोन कॉल पर समस्या... : "क्या है लाइफ लाइन शिक्षा सेवा -     राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एक नया नवाचार है 'लाइफ लाइन शिक्षा सेवा'| इस अनूठ..."

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
Rajasthan General Knowledge Quiz-
10 जुलाई, 2011

1. नदियों की अधिकता के कारण किसे " सौ टापूओं का क्षेत्र " कहा जाता है? अ. उदयपुर ब. जयपुर स. बाँसवाड़ा द. कोटा उत्तर- स 2. स्वर्णगिरि किस क्षेत्र का पुराना नाम है? अ. नागौर ब. जालौर स. जैसलमेर द. गंगानगर उत्तर- ब 3. निम्न में से कौनसी नदी अरब सागरीय प्रवाह प्रणाली की है? अ. बनास ब. बाणगंगा स. पार्वती द. माही उत्तर- द 4. सोम, जाखम और माही नदियों के संगम पर लगने वाला मेला है- अ. भूरिया बाबा का मेला ब. वेणेश्वर का मेला स. पुष्कर मेला द. बाबा रामदेव का मेला उत्तर- ब 5. प्राचीन सभ्यता के अवशेष गणेश्वर का टीला किस जिले में स्थित है? अ. उदयपुर ब. गंगानगर स. सीकर द. बाड़मेर उत्तर- स 6. लीलड़ी, सूकड़ी, जवाई, जोजरी व बांडी नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ हैं? अ. बनास ब. लूनी स. चंबल द. घग्गर उत्तर- ब 7. उदयपुर राजसमंद क्षेत्र की सबसे बड़ी पर्वत चोटी है- अ. अचलगढ़ ब. जरगा स. कुंभलगढ़ द. तारागढ़ उत्तर- ब 8. लूनी नदी का उद्गम स्थल नाग पहाड़ किस जिले में स्थित है? अ. पाली ब. अजमेर स. नागौर द. जोधपुर उत्तर- ब 9. किस झील को ढेबर झ

RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी-
विज्ञान क्विज- 10 जुलाई 2011

1. जर्मेनियम, अभ्रक एवं कार्बन में से कौन परावैद्युत पदार्थ है? उत्तर- अभ्रक 2. जर्मेनियम, अभ्रक एवं मोम में से कौन अर्धचालक पदार्थ है? उत्तर- जर्मेनियम 3. पृथ्वी का विद्युत विभव शून्य क्यों माना जाता है? उत्तर- क्योंकि पृथ्वी की विद्युत धारिता अनंत होती है। 4. एक शुद्ध अर्धचालक की चालकता 0 K ताप पर कितनी होती है? उत्तर- शून्य 5. विद्युत चुंबक बनाने में किस प्रकार का लोहा प्रयुक्त किया जाता है? उत्तर- कच्चा लोहा 6. विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज किसने की? उत्तर- ओरस्टेड ने 7. लोहे का चुंबकीय अयस्क का नाम क्या है? उत्तर- मेग्नेटाइट 8. सूर्य से निकलने वाली सौर ज्वाला से निकल कर आने वाले अत्यधिक ऊर्जा के आवेशित कणों से पृथ्वी की रक्षा कौन करता है? उत्तर- पृथ्वी का अपना स्वयं का चुंबकीय क्षेत्र 9. चुंबकीय क्षेत्र में सर्वाधिक चुंबकित होने तथा चुंबक की ओर आकर्षित वाले पदार्थ जैसे लोहा, कोबाल्ट, निकल आदि कहलाते हैं- उत्तर- लौहचुंबकीय पदार्थ 10. वे पदार्थ जैसे पानी, चाँदी, सोना, हीरा, पारा, तांबा, जस्ता आदि, जो चुंबक की ओर प्रतिकर्षित होते है

इन्दिरा आवास योजना -

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को आवास उपलब्‍ध कराने का दायित्व ग्रामीण विकास मन्‍त्रालय, भारत सरकार को सौंपा गया है। *. गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बंधुआ मजदूरों के निवास स्थलों के निर्माण और उन्नयन के लिए वर्ष 1985-86 से भारत सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए इंदिरा आवास योजना को कार्यान्‍वित कर रही है। *. वर्ष 1993-94 से इस योजना के दायरे को बढ़ा कर इस योजना में गैर अनुसूचित जाति/जनजाति के गरीब परिवारों को भी शामिल किया गया। लेकिन योजना के तहत कुल आवंटित राशि के 40 % से अधिक की सहभागिता इन्हें नहीं प्रदान की जाएगी। *. इस योजना का विस्‍तार सेवानिवृत्त सेना और अर्द्धसैनिक बल के मुठभेड़ में मारे गए लोगों के परिवारों तक भी किया गया है। *. योजना के तहत आवंटित किए जाने वाले 3 प्रतिशत मकान शारीरिक और मानसिक विकलांगों के लिए वर्ष 2006-07 आरक्षित किए गए हैं। *. प्रत्येक राज्य में गरीबी रेखा के नीचे के अल्पसंख्यकों को भी इस योजना का लाभ प्रदान के लिए चिह्नित किया जा रहा है। *. योजना के तहत प्रदान की जा रही सहायता में के

प्रतिभाशाली अनुसूचित जाति/जनजाति की ग्रामीण बालिकाओं की छात्रवृत्ति हेतु प्रशिक्षण शिविर योजना-

कक्षा 9 वीं उतीर्ण प्रतिभाशाली अजा/अजजा की छात्राओं को आगे की शिक्षा जारी रखने हेतु प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सन् 1992 से प्रतिभाशाली अजा/अजजा ग्रामीण बालिका छात्रवृत्ति हेतु प्रशिक्षण शिविर योजना प्रारम्भ हुई। ये प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में माह जून में आयोजित किए जाते हैं। इनमें प्रत्येक जिले की 40 % एवं इससे अधिक अंक प्राप्त कक्षा 9 वीं पास प्रतिभाशाली अजा/अजजा की ग्रामीण बालिकाएं प्रशिक्षण में भाग ले सकती हैं। इन शिविरों में संबंधित जिले से कम से कम 15 व अधिक से अधिक 60 छात्राओं का चयन जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक द्वारा किया जाता है। शिविर के उपरांत एक परीक्षा (उपलब्धि परीक्षा) ली जाती है जिसकी मेरिट के अनुसार प्रत्येक जिले की प्रथम 10 छात्राओं को रु. 200/- प्रति माह, दस माह के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए वित्तीय प्रावधान राजस्थान सरकार के आयोजना भिन्न मद से किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा के बजट से शिविर में छात्राओं को भोजन, आवास, स्टेशनरी निःशुल्क दी जाती है तथा आने जाने का किराया दिया जाता है। य

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-
8 जुलाई 2011

1. प्रसिद्ध संत मीराबाई किस लोकदेवता की बुआ थी? अ. बाबा रामदेव जी ब. कल्ला जी स. देवनारायण जी द. भूरिया बाबा उत्तर- ब 2. सेना के जवानों की देवी किसे कहते हैं? अ. आई माता, बिलाड़ा ब. सकराय माता, झुंझुनूं स. तनोट माता, जैसलमेर द. ज्वाला माता, जोबनेर उत्तर- स 3. किस लोक देवता की गाड़ी की पूजा की जाती है? अ. बिग्गाजी ब. मामादेव जी स. मेहाजी माँगलिया द. हरभू जी उत्तर- द 4. निम्न में से पंच पीरों में शामिल नहीं है- अ. रामदेव जी ब. मामादेव जी स. मेहाजी माँगलिया द. हरभू जी उत्तर- ब 5. हर्षनाथ भेरु का स्थान किस जिले में है जहाँ प्रतिवर्ष भादवा शुक्ल तेरस को मेला लगता है? अ. जैसलमेर ब. सीकर स. अलवर द. उदयपुर उत्तर- ब 6. किस लोक देवी का प्रतीक चिह्न जैसलमेर के राज्य चिह्न में बना है? अ. नागणेची माता ब. ज्वाला माता स. तनोट देवी द. स्वांगिया देवी उत्तर- द 7. नरहड़ के पीर की दरगाह किस शहर में है? अ. जावरा ब. चिड़ावा स. कपासन द. पीपासर उत्तर- ब 8. दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल है- अ. कपासन ब. अजमेर स. गलियाकोट द. चिड़ावा उत्तर- स 9. दादू संप्रदाय