Skip to main content

Rajasthan GK Quiz-30 जून, 2011
राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज-30 जून, 2011
(IMPORTANT GK FOR RAS, III GRADE, II GRADE TEACHERS AND OTHER EXAMS)






1. अकबर ने चित्तौड़ पर कब आक्रमण कर कब्जा किया?
Ans. 1567 . में

2.
अकबर के चित्तौड़ पर आक्रमण के समय किसके नेतृत्व में हजारों राजपूतों ने मुगल सेना का मुकाबला किया?
Ans. वीर जयमल और पत्ता ने

3.
महाराणा प्रताप का राजतिलक कब कहाँ हुआ?
Ans. 1572 . में गोगुंदा में

4.
राणा प्रताप और अकबर की सेना के मध्य हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध किस दिन प्रारंभ हुआ?
Ans. 18 जून 1576 को

5.
हल्दीघाटी के युद्ध में किस मैदान में राणा प्रताप मुगल सेना से घिर गए थे?
Ans. खमनोर गाँव के रक्त तलाई के मैदान में

6.
हल्दीघाटी युद्ध में शहीद हुए राणा प्रताप के सेनापति पठान हकीम खाँ सूरी की समाधि (मजार) कहाँ स्थित है?
Ans. खमनोर गाँव के रक्त तलाई के मैदान में

7.
हल्दीघाटी के पास स्थित खमनोर गाँव के रक्त तलाई के मैदान में ग्वालियर के किस राजकुमार ने अपने प्राण उत्सर्ग किए जिसकी समाधि (छतरी) भी वहाँ स्थित है?
Ans. राम सिंह तंवर

8.
हल्दीघाटी युद्ध के शुरू होने से पूर्व अकबर की शाही सेना ने जिस स्थान पर डेरा डाला था, उसे क्या कहा जाता है?
Ans. शाही बाग

9. राणा प्रताप के घोड़े की समाधि कहाँ स्थित है? 
Ans. हल्दीघाटी में

10. हल्दीघाटी युद्ध में प्रताप के घोड़े चेतक घायल हो जाने पर परिस्थिति को समझते हुए किस वीर राजपूत ने राजचिन्ह और ध्वज अपने हाथ में ले लिया और प्रताप के स्थान पर स्वयं लड़ कर प्रताप को युद्ध मैदान से बाहर निकाला था?
Ans. राजराणा वीदा (झाला मान)

11. मेवाड़ और मालवा के मध्य 1437 . में हुआ प्रथम संघर्ष किस युद्ध के नाम से जाना जाता है जिसमें मेवाड़ के राणा कुम्भा ने मांडू (मालवा) के सुल्तान महमूद खिलजी को हराया था?
Ans. सारंगपुर का युद्ध

12. किस शिलालेख से यह ज्ञात होता है कि गुजरात और मालवा के सुल्तानों ने महाराणा कुम्भा को हिन्दू सुरताण की उपाधि से विभूषित किया था?
Ans. रणकपुर के शिलालेख से

13. महाराणा कुम्भा का राजकीय सूत्रधार (वास्तुविद) कौन था?
Ans. सूत्रधार मंडन

14. महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित करवाए गए किस स्मारक को भारतीय  मूर्तिकला का शब्दकोष और हिन्दू देवी-देवताओं का अजायबघर कहा जाता है?
Ans. कीर्ति स्तम्भ को

15. कर्नल टॉड ने कुम्भाकालीन किस वास्तु कृति को कला की दृष्टि से क़ुतुबमीनार से श्रेष्ठ और कलात्मक माना था  तथा फर्ग्युसन ने रोम के टार्जन के समान स्वीकार कर कला की दृष्टि से उत्तम माना था?
Ans. कीर्ति स्तम्भ को

16. मेवाड़ के 84 दुर्गों में से कितने दुर्गों का निर्माण महाराणा कुम्भा द्वारा करवाया जाना माना जाता है?
 Ans. 32

17.जयदेव द्वारा रचित संस्कृत ग्रन्थ 'गीत-गोविन्द' की वह सबसे पहली टीका कौनसी थी जिसमे सर्वप्रथम इसके पदों को गाये जाने के रागों का निर्धारण किया गया था?
 Ans. महाराणा कुम्भा द्वारा रचित 'रसिकप्रिया टीका'

  18. महाराणा कुम्भा द्वारा रचित चार नाटकों में किन-किन भाषाओं का प्रयोग किया था?
Ans. मेवाड़ी, मराठी और कर्नाटकी

  19. कीर्ति-स्तम्भ प्रशस्ति का लेखन किसने किया था?
Ans. अत्रि और उसके पुत्र महेश ने

  20. एकलिंग-महात्म्य की रचना कुम्भा के किस दरबारी विद्वान ने की थी?
Ans. कवि कान्हा व्यास ने

  21. कुंभाकालीन वास्तुमंजरी पुस्तक की रचना किसने की थी?
Ans. मंडन के भाई नाथा ने

22. सूत्रधार मंडन ने किन महत्वपूर्ण वास्तु ग्रंथों की रचना की थी?
Ans. रूप-मंडन, वास्तु-मंडन, प्रसाद-मंडन और देवता-मूर्ति-प्रकरण

23. चित्रकला की दृष्टि से किस चित्रित ग्रन्थ की रचना महाराणा कुम्भा के काल की अनुपम देन है?
Ans. सुपसनाह-चरित्रं

  24. मेवाड़ के किस राजा के शासन काल में "कटार, कला और कलम का सुन्दर संगम" देखने को मिलता है?
Ans. कुंभा

  25.  मेवाड़ के राणा कुम्भा की हत्या किसने की थी?
Ans. उसके पुत्र ऊदा ने

  26. रत्नसिंह के बाद सिसोदिया शाखा के किस सरदार ने मेवाड़ की दयनीय स्थिति को सुधारा था जिसके कारण उसे मेवाड़ का उद्धारक  कहा गया था?
Ans. राणा हम्मीर (1326-1364) को

27. रसिकप्रिया में कुम्भा ने किसे मेवाड़ के किस शासक को वीर राजा की उपाधि से पुकारा था?
Ans. राणा हम्मीर (1326-1364) को

28. सन 1519 में गागरोण का युद्ध किन-किनके मध्य हुआ था?
Ans. राणा सांगा और मालवा के सुल्तान महमूद के मध्य जिसमे सांगा विजयी हुआ था

29. राणा सांगा और बाबर के मध्य खानवा का युद्ध कब हुआ था जिसमें सांगा पराजित हो गया था?
Ans.16 मार्च,1527 . को

30. हिन्दू साम्राज्य स्थापना करने की क्षमता होने के कारण राणा सांगा को क्या कहा गया था?
Ans. हिन्दुपत

31.  इतिहासकार गौरीशंकर हीराचन्द ओझा ने मेवाड़ के गुहिलों को विशुद्ध रूप से क्या माना हैं?
Ans. सूर्यवंशीय राजपूत

32. इतिहासकार डी. आर. भण्डारकर के अनुसार मेवाड़ के गुहिलों की उत्पत्ति किनसे हुई थी?
Ans. ब्राह्मणों से

33. मेवाड़ के गुहिल-सिसोदिया वंश का संस्थापक किसे माना जाता है
Ans. गुहिल को

34. गुहिल वंश के प्रतापी शासक बापा रावल का मूल नाम क्या था ?
Ans. कालभोज

35. मेवाड़ के किस शासक का 110 ग्रेन का एक सोने का सिक्का भी मिला है?
Ans. बापा रावल

36. मेवाड़ के गुहिल-सिसोदिया वंश को ख्यातों में किस नाम से प्रसिद्ध माना है?
Ans. आलुरावल के नाम से

37. 10 वीं सदी के लगभग मेवाड़ के गुहिल-सिसोदिया वंश का शासक कौन था?
Ans. अल्लट

38. मेवाड़ के गुहिल-सिसोदिया वंश के किस शासक ने हूण राजकुमारी हरियादेवी से विवाह किया था?
Ans. अल्लट ने

39. किसके समय में आहड़ (उदयपुर) में वराह मन्दिर का निर्माण हुआ था?
Ans. अल्लट के

40. आहड़ (उदयपुर) से पूर्व गुहिलवंश की गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र कहाँ था?
Ans. नागदा (कैलाशपुरी के निकट)

41. किस गुहिल शासक के समय चित्तौड़ पर दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने आक्रमण किया था?
Ans. राणा रत्नसिंह (1302-03)

42. मेवाड़ का उद्धारक  किसे कहा गया था?
Ans. राणा हम्मीर (1326-1364) को

43. मेवाड़ के किस राणा के समय उदयपुर की पिछोला झील का बांध बंधवाया गया था?
Ans. राणा लाखा (1382-1421)

44. मेवाड़ के किस शासक ने चित्तौड़ के समिधेश्वर (त्रिभुवननारायण मंदिर) मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था?
Ans. राणा लाखा के पुत्र मोकल ने

45. अपने मन्त्रियों की सलाह पर सन 1567-68 में अकबर के चित्तौड़ पर आक्रमण के समय मेवाड़ का कौनसा राणा चित्तौड़ की रक्षा का भार जयमल मेड़तिया और फत्ता सिसोदिया को सौंप कर स्वयं गिरवा की पहाडि़यों में गया?
Ans.  राणा उदयसिंह

46. चित्तौड़ पर आक्रमण के समय अकबर मेवाड़ के किन वीरों की वीरता से इतना मुग्ध हुआ कि उसने आगरा किले के द्वार पर उनकी पाषाण मूर्तियाँ बनवाकर लगवा दी थी?
Ans. जयमल और फत्ता की

47. किसने चित्तौड़ के विक्रमादित्य की हत्या कर दी तथा विक्रमादित्य के दूसरे भाई उदयसिंह को भी मारना चाहता था?
Ans.  कुँवर पृथ्वीराज के अनौरस पुत्र बनवीर ने

48. बनबीर विक्रमादित्य की हत्या के बाद उसके दूसरे भाई बालक उदयसिंह को भी मारना चाहता था किन्तु किसने अपने पुत्र चन्दन की बलि चढ़ा कर उदयसिंह को बचा लिया था?
Ans.  पन्नाधाय ने

49. पन्नाधाय ने बनबीर से उदयसिंह को बचाकर किस किले में सुरक्षित पहुंचा दिया था?
Ans.  कुम्भलगढ़ में

50. महाराणा प्रताप को पहाड़ी भाग में बाल्यकाल में क्या कहा जाता था, जो स्थानीय भाषा में छोटे बच्चे का सूचक था?
Ans.  कीका




Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...