Skip to main content

राजस्थान सामान्य ज्ञान-
राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र


राजस्थान की निवेदिता एवरेस्ट पर पहुँचने वाली वायुसेना की पहली महिला

भारतीय वायुसेना की 27 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट निवेदिता चौधरी ने 8848 मीटर की विश्व की सबसे ऊँची पर्वतचोटी एवरेस्ट पर चढ़कर 21 मई को नया इतिहास रच दिया। निवेदिता यह कारनामा करने वाली भारतीय वायुसेना की पहली महिला हैं। निवेदिता फिलहाल नेवीगेटर के रूप में आगरा में कार्यरत हैं। निवेदिता ने भारतीय वायुसेना के 11 सदस्यीय महिला पर्वतारोही दल के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।

एवरेस्ट पर जाने वाली सबसे उम्रदराज महिला-

20 मई को 45 वर्षीय प्रेमलता अग्रवाल ने एवरेस्ट फतह कर यह करिश्मा करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन गई।

राजस्थान के घमंडाराम ने लगाई एशियन ग्रांप्री में रजत की तिकडी

मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय धावक घमंडाराम ने चीन के जिया झियांग शहर में मई माह में हुई एशियन ग्रांप्री में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में तीसरा रजत पदक जीता। वे स्वर्ण पदक जीतने वाले एशियन गेम्स चैंपियन सजाद मोरादी से पीछे रह गए।
सजाद ने पहला स्थान हासिल किया। चीन के यांग को कांस्य से संतोष करना पड़ा। घमंडाराम एशियन ग्रांप्री के 800 मीटर दौड़ स्पर्धा के तीनों लेग में दूसरे स्थान पर रहे और रजत की तिकडी लगाई।
घमंडाराम ने हाल ही झारखंड में हुए नेशनल गेम्स में भी पदक जीता था। उनके अलावा राजस्थान के विकास पूनिया भी एशियन ग्रांप्री में भारत का प्रतिनिधित्व किया किंतु वे पदक नहीं जीत पाए। कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन कृष्णा पूनिया ने चोट के कारण इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया।
इस टूर्नामेंट में भारत के पदक विजेता-
1. घमंडाराम- 800 मीटर दौड़- तीन रजत
2. सीमा अंतिल- डिस्कस थ्रो- तीन कांस्य
3. मयूखा जानी- ट्रिपल जंप- एक कांस्य
4. सजीश जोसेफ- 800 मीटर दौड़- एक कांस्य

शर्मा बने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव

सामाजिक और शैक्षिक कार्यो में काफी रुचि लेने वाले राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव और दिल्ली में आवासीय आयुक्त राजीव शर्मा को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का महासचिव नियुक्त किया गया है। उत्तरप्रदेश स्थित दाजागंज के मूल निवासी शर्मा 11 जुलाई, 1976 को भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए। शर्मा ने स्नातक और स्नात्तकोत्तर की शिक्षा ग्रहण की और विभिन्न पत्रिकाओं में लेख भी लिखे।

बांसवाड़ा रेल लाइन के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

रतलाम, बांसवाड़ा, डूंगरपुर रेल लाइन निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड एवं राज्य सरकार के मध्य हुए एमओयू पर नई दिल्ली में दिनांक 31 मई को हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव सलाउद्दीन अहमद ने और रेलवे बोर्ड की ओर से अध्यक्ष विवेक सहाय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना पर लगभग 2 हजार 83 करोड़ रुपए व्यय होंगे जिसमें से आधा 1,057 करोड़ रुपए का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
यह रेललाइन बाँसवाड़ा में स्थापित होने वाले 1320-1320 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर को कोयला पहुंचाने के अतिरिक्त क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। यह रेल लाइन बांसवाड़ा जिले को देश के हर भाग से जोड़ देगी तथा इससे मुख्य धारा से कटे आदिवासी लोगों के जीवन स्तर में सुधार में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त इससे बांसवाड़ा का बिजली उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान हो जाएगा।

राजस्थान के सलीम दुर्रानी को सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

दिनांक 31 मई को बीसीसीआई द्वारा आयोजित अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह में सचिन तेंडुलकर को वर्ष 2009-10 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिये पाली उमरीगर पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान रणजी टीम के पूर्व कप्तान तथा अपने जमाने के दिग्गज ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी को सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मनीष पांडे को पिछले रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने और अभिमन्यु मिथुन को सर्वाधिक विकेट लेने के लिए माधवराव सिंधिया पुरस्कार, नटराज बेहड़ा को सर्वश्रेष्ठ अंडर -22 खिलाड़ी, भार्गव मेराइ को सर्वश्रेष्ठ अंडर -19 खिलाड़ी और बी. अपराजित को सर्वश्रेष्ठ अंडर 16 खिलाड़ी के लिए एमए चिदंबरम ट्राफी दी गई। एमडी तिरूलक्ष्मी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और रेवा अरोड़ा को सर्वश्रेष्ठ महिला जूनियर खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Kaun tha Hashmat Wala Raja Rao Maldev - कौन था हशमत वाला राजा राव मालदेव

राव मालदेव राठौड़ का इतिहास | History of Rao Maldev Rathod (मालदेओ राठौड़ इतिहास)   राव मालदेव का जन्म 5 दिसंबर 1511 को हुआ था । वह अपने पिता राव गांगा को मारकर 5 जून, 1532 को जोधपुर के राज्य सिंहासन पर आसीन हुए थे । इसलिए इसे पितृहंता शासक कहते हैं। जिस समय राव मालदेव ने गद्दी संभाली, उस समय दिल्ली के शासक मुगल बादशाह हुमायूँ थे । राव मालदेव की माँ का नाम रानी पद्मा कुमारी था जो सिरोही के देवड़ा शासक जगमाल की पुत्री थी । जैसलमेर के शासक राव लूणकरण की पुत्री उमादे से राव मालदेव का विवाह हुआ था । रानी उमादे विवाह की प्रथम रात्रि को ही अपने पति से रूठ गई और आजीवन उनसे रूठी रही । इस कारण उमादे इतिहास में ‘ रूठी रानी ‘ के नाम से प्रसिद्ध हो गई । राव मालदेव की मृत्यु होने पर रानी उमादे सती हो गई । मालदेव के राज्याभिषेक के समय जोधपुर और सोजत परगने ही उनके अधीन थे। वीर और महत्वाकांक्षी राव मालदेव ने शासन संभालते ही राज्य प्रसार का प्रसार करने पर ध्यान केंद्रित किया और जल्दी ही उन्होंने सींधल वीरा को परास्त कर भाद्राजूण पर अधिकार कर लिया। साथ ही फलौदी को जैसलमेर के भाटी शास...

How to do scientific farming of fennel - कैसे करें सौंफ की वैज्ञानिक खेती

औषधीय गुणों से भरपूर है सौंफ - प्राचीन काल से ही मसाला उत्पादन में भारत का अद्वितीय स्थान रहा है तथा 'मसालों की भूमि' के नाम से विश्वविख्यात है। इनके उत्पादन में राजस्थान की अग्रणी भूमिका हैं। इस समय देश में 1395560 हैक्टर क्षेत्रफल से 1233478 टन प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन हो रहा है। प्रमुख बीजीय मसालों में जीरा, धनियां, सौंफ व मेथी को माना गया हैं। इनमें से धनिया व मेथी हमारे देश में ज्यादातर सभी जगह उगाए जाते है। जीरा खासकर पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर पश्चिमी गुजरात में एवं सौंफ मुख्यतः गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार तथा मध्य प्रदेश के कई इलाकों में उगाई जाती हैं। हमारे देश में वर्ष 2014-15 में सौंफ का कुल क्षेत्रफल 99723 हैक्टर तथा इसका उत्पादन लगभग 142995 टन है, प्रमुख बीजीय मसालों का उत्पादन व क्षेत्रफल इस प्रकार हैं। सौंफ एक अत्यंत उपयोगी पादप है। सौंफ का वैज्ञानिक नाम  Foeniculum vulgare होता है। सौंफ के दाने को साबुत अथवा पीसकर विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे सूप, अचार, मीट, सॉस, चाकलेट इत्यादि में सुगन्धित तथा रूचिकर बनाने में प्रयोग कि...

rajasthan gk Grasses of Rajasthan - राजस्थान में पशुचारे के लिए उपयोगी घासें

1. सेवण घास- सेवण घास का वानस्पतिक नाम: लेसीयूरस सिंडीकस (Lasiurus Sindicus) सेवण एक बहुवर्षीय घास है। यह पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। यह घास 100 से 350 मिमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण घास है। इसमें जड़ तन्त्र अच्छा विकसित होता है, इस कारण यह सूखा सहन कर सकती है। यह कम वर्षा वाली रेतीली भूमि में भी आसानी से उगती है। सेवण का चारा पशुओं के लिए पौष्टिक तथा पाचक होता है। भारत के अलावा यह घास मिश्र, सोमालिया, अरब व पाकिस्तान में भी पाई जाती है। भारत में मुख्यतः पश्चिमी राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पाई जाती है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर व चूरु जिले में यह अन्य घासों के साथ आसानी से उगती हुई पाई जाती है। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह रेतीली  मिट्टी में आसानी से पनपती है, इसी कारण यह थार के रेगिस्तान में बहुतायत से विकसित होती है। इसको घासों का राजा भी कहते हैं। इसका तना उर्ध्व, शाखाओं युक्त लगभग 1.2 मीटर तक लम्बा होता है। इसकी पत्तियां रेखाकार, 20-25 सेमी. लम्बी तथा पुष्प गुच्छा 10 सेमी. तक लम्बा होता है। ...